05/09/2026
गढ़ाकोटा का गौरव दिवस एवं शौर्य दिवस 🇮🇳
भैया श्री गोपाल भार्गव जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज गढ़ाकोटा नगर में गौरव एवं शौर्य दिवस का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए किया गया। वीर शहीदों का त्याग, साहस और बलिदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
भैया श्री गोपाल भार्गव जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्र गढ़ाकोटा के अंतर्गत आने वाले 26 विद्यालयों के बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित कर चुके सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
मेरे द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹50,000 तथा जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जानी थी। आज उसी घोषणा को साकार करते हुए पात्र विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।
इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ऑर्केस्ट्रा संगीत समागम ने समारोह में चार चांद लगा दिए।