Rashtriya Saini Sabha

Rashtriya Saini Sabha Mahesh Saini
Mob. No. 9536595900

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब जी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर बधाई दी - जसबीर...
21/08/2026

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब जी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर बधाई दी - जसबीर सैनी
स्थान: नई दिल्ली
नई दिल्ली, 21 अगस्त 2026
भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने आज दिल्ली स्थित निवास पर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद आदरणीय बिप्लब कुमार देब जी से साथियों सहित भेंट की। सैनी ने बिप्लब देब जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जसबीर सैनी ने कहा कि बिप्लब देब जी ने पूर्व में हरियाणा के प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत किया है और वे एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संगठन में ईमानदार और काम करने वाले नेताओं को आगे किया है, जिसका लाभ आने वाले समय में पार्टी को मिलेगा।

20/08/2026
🇮🇳
19/08/2026

🇮🇳

15 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश सैनी जी द्वारा विभिन्न स्थानों पर तिरंगा ध्वज फहराकर ...
16/08/2026

15 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश सैनी जी द्वारा विभिन्न स्थानों पर तिरंगा ध्वज फहराकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। 🇮🇳

इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ मनाईं।

आइए, हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳

#स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #राष्ट्रीयसैनीसभा #नरेशसैनी #ध्वजारोहण #तिरंगा #राष्ट्रभक्ति #जयहिंद

सैनी समाज की बेटी दीपिका सैनी को बैंक ऑफ़ बड़ौदा में  customer service associate पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई   #सैन...
15/08/2026

सैनी समाज की बेटी दीपिका सैनी को बैंक ऑफ़ बड़ौदा में customer service associate पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई #सैनी

🇮🇳 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🇮🇳गांव बड़सू की प्रतिभाशाली सुपुत्री, डोली सैनी को India Bioenergy & Tech Expo में महिला...
14/08/2026

🇮🇳 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🇮🇳

गांव बड़सू की प्रतिभाशाली सुपुत्री, डोली सैनी को India Bioenergy & Tech Expo में महिला उद्यमिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राष्ट्रीय सैनी सभा की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐✨

आपकी यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार और गांव, बल्कि पूरे सैनी समाज एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। आपने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से देशभर में समाज का नाम रोशन किया है।

ईश्वर से कामना है कि आप इसी प्रकार निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनें। 🌟

राष्ट्रीय सैनी सभा
🇮🇳 आपकी सफलता, हमारा गौरव 🇮🇳

राष्ट्रीय सैनी सभा संगठन का गुजरात राज्य में विस्तार पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
12/08/2026

राष्ट्रीय सैनी सभा संगठन का गुजरात राज्य में विस्तार पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

गंगाजल लेकर चंडीगढ़ पहुंची नायब टीमचंडीगढ़। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी के नेतृत्व में हरिद्वार से गंगाजल लेक...
11/08/2026

गंगाजल लेकर चंडीगढ़ पहुंची नायब टीम

चंडीगढ़। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी के नेतृत्व में हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकली ‘नायब टीम’ की दूसरी साइकिल कांवड़ यात्रा मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांवड़ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यात्रा में शामिल नायब टीम के सदस्यों को सम्मानित किया तथा उनके अनुशासन, मेहनत और समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने नायब टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी प्रकार जनसेवा और सामाजिक कार्यों में मेहनत व लगन के साथ सक्रिय रहें।

जसबीर सैनी ने कहा कि यह कांवड़ यात्रा हरियाणा की खुशहाली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लंबे एवं सफल कार्यकाल की कामना को समर्पित है। उन्होंने कहा कि नायब टीम पूरी निष्ठा और लगन के साथ धरातल पर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लंबे समय तक प्रदेश की सेवा करते हुए जनता के हित में कार्य करें।

उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी हरिद्वार से चंडीगढ़ तक की साइकिल कांवड़ यात्रा ने अनुशासन, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। यात्रा के दौरान प्रशासन और आमजन का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें धर्म, खेल और संस्कृति से जोड़ना है।

जसबीर सैनी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में कठिन मेहनत करने वाले नायब टीम के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोहित प्रधान, जीवन सैनी, सुभाष शर्मा, राजपाल, विनोद, प्रवीण, राजेश, कृष्ण सहित अनेक साथी मौजूद रहे।

बरवाला में राष्ट्रीय सैनी सभा का विस्तार, नई टीम को मिली जिम्मेदारीमानसी रिसॉर्ट में हुई बैठक, समाज की एकजुटता और संगठन ...
10/08/2026

बरवाला में राष्ट्रीय सैनी सभा का विस्तार, नई टीम को मिली जिम्मेदारी

मानसी रिसॉर्ट में हुई बैठक, समाज की एकजुटता और संगठन मजबूती पर दिया जोर

बरवाला (हिसार)। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जसबीर सैनी के दिशा-निर्देशानुसार रायपुर रोड स्थित मानसी रिसॉर्ट में राष्ट्रीय सैनी सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की देखरेख बरवाला हल्का अध्यक्ष विक्रम सैनी ने की। कार्यक्रम में समाज के लोगों, संगठन के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सैनी सभा जिला हिसार के अध्यक्ष चौधरी अजय सैनी मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। हल्का अध्यक्ष विक्रम सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बरवाला हल्के में संगठन का विस्तार कर उसे जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना रहा। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहमति से पवन सैनी को उपाध्यक्ष हल्का बरवाला, राजेश कुमार सैनी को महासचिव जिला हिसार तथा रवींद्र सैनी को मीडिया प्रभारी हल्का बरवाला नियुक्त किया गया। वहीं विशाल सैनी, मुकेश सैनी, प्रियांश सैनी एवं रविकांत सैनी को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला अध्यक्ष चौधरी अजय सैनी एवं हल्का अध्यक्ष विक्रम सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम समाज को एकजुट करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रीय सैनी सभा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए समाजहित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय सैनी सभा रजि.गुजरात राज्य में संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण अभियान   #राष्ट्रीयसैनीसभा
08/08/2026

राष्ट्रीय सैनी सभा रजि.
गुजरात राज्य में संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण अभियान

#राष्ट्रीयसैनीसभा

Address

Garhi
247776

Telephone

+919536595900

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtriya Saini Sabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category