06/06/2022
दिनांक 05/06/2022
जिला निर्वाचन कार्यालय,गढ़वा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, राँची के निदेशानुसार आज दिनांक 05-06-2022 (रविवार) को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, गढ़वा के तत्वावधान में समाहरणालय, गढ़वा परिसर में पूर्वाह्न 9:00 बजे से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित उक्त कार्यक्रम के तहत नवनिर्मित ई0वी0एम0 वेयर हाउस के प्राँगण में विभिन्न प्रकार के कुल 30 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे, यथा पीपल, बरगद, आम, जामुन, आंवला, बादाम, महोगनी, सागवान, गुलमोहर, अशोक के साथ उड़हुल व बेली जैसे फूल के पौधों को लगाया गया।
उक्त कार्यक्रम में गढ़वा जिले के उप विकास आयुक्त श्री राजेश कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री निधि रजवार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री साकेत कुमार, जिला निर्वाचन शाखा के प्रधान सहायक श्री प्रवीर कुमार चौबे, जिला अभिलेखागार के प्रधान सहायक श्री सोनम कुमार द्विवेदी, जिला निर्वाचन शाखा के श्री चंद्रशेखर दुबे, श्री दीपक कुमार शुक्ल, श्री हरिद्वार तिवारी, सुश्री प्रियंका, सुश्री सृष्टि, श्री ददन कुमार, श्री राहुल कुमार तिवारी, श्री संतोष कुमार तिवारी, श्री मुकेश कुमार पाण्डेय, श्री विनोद प्रजापति एवं समाहरणालय के अन्य कर्मियों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया।