Garhwa 14

Garhwa 14 Garhwa is a town and a municipality in, and headquarters of, Garhwa district in the state of Jharkhan

3 प्रखंडों की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दिया धरना6 सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को रंका अनुमंडल क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं...
28/04/2023

3 प्रखंडों की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दिया धरना
6 सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को रंका अनुमंडल क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रखंड कार्यालय के गेट पर एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व सेविका बबीता देवी ने किया. मौके पर बबीता देवी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए नियमावली बनाएं, आंगनबाड़ी सेविकाओं को श्रमिक का दर्जा मिले, सेविका की मासिक वेतन 30000 तथा सहायिका का 20,000 करने, मानदेय के स्थान पर वेतनमान देने तथा केंद्र सरकार द्वारा 2011 के लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं को पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त करने, सेविकाओं को महंगाई के अनुसार भत्ता सुविधा देने, भविष्य निधि तथा पोषण अपलोड करने के लिए एंड्राइड मोबाइल की व्यवस्था दे. बबीता ने कहा कि भारत सरकार हमारी इन 6 सूत्री मांगों को यथाशीघ्र माने.

रांची की टीम ने रंका प्रखंड के कई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण  गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों म...
27/04/2023

रांची की टीम ने रंका प्रखंड के कई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की तीन सदस्यीय टीम ने औचक निरीक्षण किया. टीम में मसूदी टुंडू, असिस्टेंट डायरेक्टर जेसीईआरटी रांची, अरुणा केरकेट्टा एसपीओ जेईपीसी रांची, निखिल कुमार पिरामल रांची शामिल थे. टीम के सदस्यों ने प्रखंड संसाधन केंद्र रंका के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. टीम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय रंका, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रंका, सरस्वती ज्ञान मंदिर निजी विद्यालय रंका तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुवानी में विभिन्न योजनाओं की जांच की तथा कई दिशा-निर्देश दिये.

गढ़वा सदर अस्पताल : बेटा हुआ तो ऐंठ लिया 3400 रुपये, लेनदेन को लेकर गार्ड और नर्स में मारपीटगढ़वा सदर अस्पताल में सोमवार...
25/04/2023

गढ़वा सदर अस्पताल : बेटा हुआ तो ऐंठ लिया 3400 रुपये, लेनदेन को लेकर गार्ड और नर्स में मारपीट
गढ़वा सदर अस्पताल में सोमवार को पैसे का लेनदेन को लेकर गार्ड एवं नर्स में जमकर मारपीट हो गई. बताया गया कि चिनिया थाना क्षेत्र के चिरका गांव निवासी रशीद अंसारी की पत्नी समीना खातून को प्रसव के लिए यहां भर्ती कराया गया था. 23 अप्रैल को नार्मल डिलिवरी हुई. उसने लड़का जन्म दिया. इस दौरान ड्यूटी में उपस्थित जीएनएम सरिता कुमारी एवं ममता कुमारी ने मरीज के परिजनों से लड़का होने के नाम पर 3000 ले लिया. इसके अलावा गार्ड एवं सफाई कर्मी के नाम पर ₹400 अलग से ले लिया. जानकारी होने पर महिला गार्ड ने जीएनएम सरिता कुमारी से गार्ड के नाम पर पैसे लेने का विरोध किया, तो जीएनएम सरिता कुमारी एवं गार्ड के बीच मारपीट शुरू हो गई. बाद में दोनों को समझा-बुझाकर अलग किया गया. मरीज के परिजन सिराज मंसूरी ने बताया कि दर्द का इंजेक्शन बाहर से लेने जा रहे थे. इस दौरान ड्यूटी में उपस्थित जीएनएम द्वारा कहा गया कि उसके पास दर्द का इंजेक्शन उपलब्ध है. बाहर में पैसा देने के बजाय उसे 500 रुपये दे दिया जाए. परिजनों ने उसे दवा के नाम पर अलग से ₹500 दे दिया. इसकी जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी नवलेश धर दुबे ने कहा कि सदर अस्पताल में अवैध वसूली की शिकायत बराबर सुनने को मिल रहा है. लेकिन किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. मजबूरन आंदोलन पर उतरेंगे।
#गढ़वा


आपदा प्रबंधन का नया संकल्प :पानी में डूबकर होने वाली हर मौत पर अब मिलेगा 4 लाख रुपए का मुआवजा ।हालांकि पानी में कूदकर आत...
20/03/2023

आपदा प्रबंधन का नया संकल्प :
पानी में डूबकर होने वाली हर मौत पर अब मिलेगा 4 लाख रुपए का मुआवजा ।
हालांकि पानी में कूदकर आत्महत्या करने पे कोई लाभ नहीं मिलेगा ।

#गढ़वा

होलिका दहन आज, भद्रा के कारण मुहूर्त रात 12.40 से:पांच बड़े योग में जलेगी  दरअसल, इस साल पूर्णिमा दो दिन तक रहेगी। जो कि ...
06/03/2023

होलिका दहन आज, भद्रा के कारण मुहूर्त रात 12.40 से:पांच बड़े योग में जलेगी
दरअसल, इस साल पूर्णिमा दो दिन तक रहेगी। जो कि आज शाम को 4.18 पर शुरू होगी और इसके साथ भद्रा दोष भी रहेगा। लेकिन रात में 12.40 से होली जलाने का मुहूर्त रहेगा। आप लोग कब होलिका दहन कर रहे है? कृपया कमेंट करें | और पेज के लाइक और शेयर करें|


06/03/2023



भाषा विवाद मामला:तमिलनाडु में फंसे हैं गढ़वा के कई मजदूर, डीसी बोले-घटना पर है नजर

गुड न्यूज़ :सड़क खस्ताहाल:मेराल से धुरकी तक 140 करोड़ से बनेगी 40 किमी सड़क, स्वीकृति मिल चुकी है|       #गढ़वा
04/03/2023

गुड न्यूज़ :
सड़क खस्ताहाल:मेराल से धुरकी तक 140 करोड़ से बनेगी 40 किमी सड़क, स्वीकृति मिल चुकी है|


#गढ़वा

सावधान : मुर्गा खानें से बचे |सीमा पर नो एंट्री: अर्जुन मुंडा के आवास में मरी 8 देशी मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि #...
04/03/2023

सावधान : मुर्गा खानें से बचे |
सीमा पर नो एंट्री: अर्जुन मुंडा के आवास में मरी 8 देशी मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि
#गढ़वा


नगरऊंटारी में राधा कृष्ण मंदिर यात्रा के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है। इसे बाबा वंशीधर के नाम से जाना जाता है। इसकी प्रसिद्ध...
02/03/2023

नगरऊंटारी में राधा कृष्ण मंदिर यात्रा के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है। इसे बाबा वंशीधर के नाम से जाना जाता है। इसकी प्रसिद्धि मंदिर की सुनहरी मूर्तियों की वजह से है, ऐसा कहा जाता है कि मंदिर की राधा-कृष्ण मूर्ति सोने से बना 32 मन की है।
पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित इस मंदिर में राधा-कृष्णा और राजा पहाड़ी (शिव मंदिर) की शताब्दी पुरानी सोना मूर्ति शामिल है।
#गढ़वा

आप गढ़वा जिलें के कौन - से प्रखंड से आते हैं ?कृपया कमेंट करे ! और पेज को लाइक और शेयर करे ! #गढ़वा
28/02/2023

आप गढ़वा जिलें के कौन - से प्रखंड से आते हैं ?
कृपया कमेंट करे ! और पेज को लाइक और शेयर करे !
#गढ़वा

Address

Garhwa
822114

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Garhwa 14 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share