Indian National Congress - Gauriganj Assembly

Indian National Congress - Gauriganj Assembly Uttar Pradesh Congress Committee - Gauriganj Assembly (Amethi)

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना होगी :तिलोई विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल क...
24/08/2026

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना होगी :

तिलोई विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए ठोस और समयबद्ध पहल की जाएगी। अस्पताल के लिए आवश्यक भूमि, बजट और शासन स्तर की स्वीकृति प्राप्त करने हेतु विधानसभा से लेकर संबंधित मंत्रालयों तक मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

इस अस्पताल में हृदय रोग, किडनी, कैंसर, न्यूरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, गंभीर दुर्घटना और आपातकालीन चिकित्सा जैसी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। मेरा लक्ष्य है कि तिलोई के किसी परिवार को गंभीर इलाज के लिए बार-बार दूर-दराज के शहरों में न जाना पड़े।

#तिलोई_मांगे_सिंघल #मिशन_2027

 #अमेठी |  #विधानसभा_तिलोईतिलोई, जायस और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण खेत, गाँव, घर और संपर्क मार्ग कई जगह जलमग्...
23/08/2026

#अमेठी | #विधानसभा_तिलोई

तिलोई, जायस और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण खेत, गाँव, घर और संपर्क मार्ग कई जगह जलमग्न हैं। नालों और ड्रेनों की समय रहते सफाई न होने से पानी की निकासी बाधित है। धान की फसल पानी में डूबी हुई है और किसान अपनी मेहनत तथा लागत बर्बाद होते देख रहे हैं। आम नागरिकों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है।

सवाल यह है कि बरसात से पहले नालों और ड्रेनों की सफाई क्यों नहीं कराई गई?

मेरी मांग है कि अवरुद्ध नालों एवं ड्रेनों की तत्काल सफाई कराकर जलनिकासी सुनिश्चित की जाए, प्रभावित फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, जलभराव की इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक की जाए।

तिलोई की जनता को हर वर्ष जलभराव की मार झेलने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता।

प्रदीप सिंघल
विधानसभा–178 तिलोई, अमेठी

#तिलोई_मांगे_सिंघल #किसान_का_सम्मान #जलभराव #तिलोई_का_बेटा #मिशन_2027 #विधानसभा_तिलोई

20/08/2026
20/08/2026

हम लोगों को राजीव गांधी जी जैसा नेता मिला, यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। आज उनके जैसा सरल हृदय, दूरदर्शी सोच और देश के भविष्य के प्रति समर्पित नेतृत्व मिलना बहुत मुश्किल है।

राजीव जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनकी सोच और आधुनिक भारत के लिए देखे गए उनके सपने आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।

ऐसे महान व्यक्तित्व को याद करना केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उनके सद्भाव, एकता और आधुनिक भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

प्रदीप सिंघल
जिलाध्यक्ष- कॉंग्रेस कमेटी, अमेठी

Address

Gauriganj
227813

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Congress - Gauriganj Assembly posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian National Congress - Gauriganj Assembly:

Shortcuts

Share