Malda, Jharkhand

Malda, Jharkhand हमारे माल्डा की प्राकृतिक छटा किसी का भी मन मोह लेती है।

📍श्री बगलेश्वर धाम, माल्डा 🕉️ पावन श्रावण मास में श्री बगलेश्वर बाबा के चरणों में नमन। 🙏❤️आज बगलसोत स्थित बगलेश्वर महादे...
06/08/2026

📍श्री बगलेश्वर धाम, माल्डा

🕉️ पावन श्रावण मास में श्री बगलेश्वर बाबा के चरणों में नमन। 🙏❤️
आज बगलसोत स्थित बगलेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य मिला। नदी किनारे स्थित यह पावन मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम है।

हर हर महादेव! 🚩

#बगलेश्वर_महादेव #बगलसोत #श्रावण ादेव ः_शिवाय #गावां #गिरिडीह #झारखंड

🚨 दर्दनाक हादसा | पटना चौक (गावां प्रखंड)आज पटना चौक के पास धान रोपाई के दौरान भोजन कर रही महिलाओं पर दुखों का पहाड़ टूट...
04/08/2026

🚨 दर्दनाक हादसा | पटना चौक (गावां प्रखंड)

आज पटना चौक के पास धान रोपाई के दौरान भोजन कर रही महिलाओं पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरगद के पेड़ के नीचे बैठी महिलाओं के बीच अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। 🙏

⚠️ बारिश और वज्रपात के दौरान बड़े पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

12 दिन बीत गए, लेकिन गावां–पटना ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मोटर अब तक ठीक नहीं हो सका। 💧करीब 1500 से अधिक उपभोक्ता पानी ...
04/08/2026

12 दिन बीत गए, लेकिन गावां–पटना ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मोटर अब तक ठीक नहीं हो सका। 💧

करीब 1500 से अधिक उपभोक्ता पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उम्मीद है संबंधित विभाग जल्द कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत देगा।
📍 स्थान: गावां–पटना, गिरिडीह

#माल्डा_झारखंड

📍श्री श्री 108 राजराजेश्वर मंदिर (प्राचीन मठ महादेव मंदिर) सितों चक, माल्डा (गावां, गिरिडीह)श्रावण मास के प्रथम सोमवार प...
03/08/2026

📍श्री श्री 108 राजराजेश्वर मंदिर (प्राचीन मठ महादेव मंदिर) सितों चक, माल्डा (गावां, गिरिडीह)

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर भोलेनाथ के चरणों में नमन... 🙏🔱
आज माल्डा के सीतों चक स्थित श्री श्री 108 राजराजेश्वर महादेव मंदिर (प्राचीन मठ मंदिर) में पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस प्राचीन मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ स्थापित प्राचीन मूर्तियाँ जमीन की खुदाई के दौरान प्राप्त हुई थीं। आज भी मंदिर परिसर और आसपास खुदाई होने पर समय-समय पर प्राचीन मूर्तियाँ निकलती रहती हैं, जो इस स्थान की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाती हैं।

सावन के पहले सोमवार पर यहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण "हर हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
🚩 हर हर महादेव! ॐ नमः शिवाय! 🙏

#पहला_सोमवार #श्रावण_मास ादेव

सतगावां से तिलैया जाने वाली न्यू गंगा डीलक्स बस और एक अनियंत्रित बाइक के बीच आमतरो पुल के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर...
02/08/2026

सतगावां से तिलैया जाने वाली न्यू गंगा डीलक्स बस और एक अनियंत्रित बाइक के बीच आमतरो पुल के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक पीयूष यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Address

Village+Post/Malda, P. S./Gawan, District/Giridih, State-
Gawan
815313

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Malda, Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Malda, Jharkhand:

Shortcuts

Share