28/05/2026
गया नगर निगम, गयाजी।
दिनांक:- 28 मई 2026
बकरीद पर्व को लेकर गया नगर निगम, गयाजी की रही विशेष साफ-सफाई व्यवस्था
नगर आयुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा
वार्डों में चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का कराया गया छिड़काव
गयाजी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को गया नगर निगम, गयाजी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा।
इसी क्रम में गया नगर निगम, गयाजी के नगर आयुक्त श्री अभिषेक पलासिया द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं सैनिटेशन व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
गया नगर निगम, गयाजी द्वारा बकरीद पर्व के अवसर पर सभी वार्डों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्डों में चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सफाईकर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई।
निरीक्षण के दौरान डाला, हॉपर, ट्रैक्टर-डाला, पानी टैंकर, गड्ढा एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। पूर्व से की गई तैयारियां संतोषजनक पाई गईं। कुर्बानी उपरांत उत्पन्न अपशिष्ट के त्वरित निष्पादन हेतु गया नगर निगम, गयाजी द्वारा विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि शहर में कहीं भी गंदगी की स्थिति उत्पन्न न हो।
नगर आयुक्त ने निगम कर्मियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गया नगर निगम, गयाजी का प्रयास है कि शहरवासियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे लोग शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद पर्व मना सकें।
वहीं गया नगर निगम, गयाजी की टीम लगातार विभिन्न वार्डों में निगरानी एवं साफ-सफाई कार्य में जुटी रही। Urban Development & Housing Dept, Govt. of BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharSwachh Bharat Mission - UrbanDistrict Administration, GAYA