27/10/2026
🙏🌹 हार्दिक आभार एवं धन्यवाद 🌹🙏
सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन, गयाजी, गया जी नगर निगम एवं सेवार्थ फाउंडेशन के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को होटल आर्यावर्त, गयाजी में आयोजित सम्मान समारोह में सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक श्री Sanoj शर्मा जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने तथा समाजसेवा के कार्यों के लिए सम्मान एवं स्नेह प्रदान करने हेतु आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन, गयाजी की पूरी टीम का विशेष धन्यवाद।
साथ ही, गया जी नगर निगम एवं सेवार्थ फाउंडेशन के सहयोग, मार्गदर्शन और सेवाभाव के लिए भी हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। विशेष रूप से सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव श्री उपेंद्र कुमार यादव जी का हार्दिक धन्यवाद।
आप सभी का सम्मान और सहयोग हमें समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने तथा जनकल्याण के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन भविष्य में भी मानवता, सामाजिक कल्याण और जनसेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
💐 आप सभी का सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन परिवार की ओर से हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 💐
🌹 जय सुकन्या!
सेवा ही हमारा धर्म, मानवता ही हमारा कर्म। 🙏
www.sukanya.org l0631-2220024 l @9142332347