05/04/2026
नगर निगम के द्वार पर अव्यवस्था का 'कब्ज़ा', शहर के विकास का रास्ता कब होगा साफ़?
सच्चाई यह है कि जब नगर निगम की अपनी चौखट पर ही सब्जी मंडी का अतिक्रमण और घंटों का जाम लगा रहता है, जहाँ से पैदल निकलना तक दूभर है, तो हम पूरे शहर के विकास की कल्पना कैसे करें?
उम्मीद है कि चयन की यह नई रणनीति केवल 'कुर्सियों' के लिए नहीं बल्कि गया जी की 'सूरत' बदलने के लिए अपनाई जाएगी। हमें पदों का नहीं, प्राथमिकताओं का चुनाव करने की ज़रूरत है!
मैं नगर निगम की इस नई चुनाव प्रक्रिया का स्वागत करती हूँ, क्योंकि लोकतंत्र सिर्फ पदों के बँटवारे में नहीं बल्कि ज़मीनी बदलाव में दिखना चाहिए। लेकिन यह बदलाव तभी संभव है जब हमारे माननीय पार्षद किसी फंड या टेंडर के लालच में बिकने के बजाय अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर एक सक्षम और ईमानदार समिति का चयन करें।
District Administration, GAYA Nagar Nigam Gaya Dr. Akhoury Onkar Nath - Mohan shrivastava Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Gaya se hai Gaya Times वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान