Manish Pankaj

Manish Pankaj A dynamic and dedicated political leader with a passion for serving the people of India.
(1)

गया नगर निगम गया के द्वारा अनुसूचित जाति परिवार के सेवानिवृत्ति या मृत्यु के उपरांत परिवार  पारिवारिक पेंशन नहीं दिए जान...
20/06/2024

गया नगर निगम गया के द्वारा अनुसूचित जाति परिवार के सेवानिवृत्ति या मृत्यु के उपरांत परिवार पारिवारिक पेंशन नहीं दिए जाने पर लगभग 125 परिवार आर्थिक संकट आ जाने के कारण भुखमरी की स्थिति आ गया है नगर निगम के पारिवारिक पेंशनधारी राष्ट्रीय मानव अधिकार प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय आप बीती सुनाया पारिवारिक पेंशनधारियों में शिवनी देवी,ललिता देवी, सीता देवी ने बतलाया कि हम लोग के पारिवारिक पेंशन मिलता था लेकिन हम लोग का पेंशन बंद कर दिया गया है जिससे हम लोग का भुखमरी जैसा स्थिति बन गया है पेंशनधारियों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्षडॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने कहा आप लोग को जो पेंशन मिलता था वह पेंशन क्यों बंद कर दिया गया है इसकी जानकारी प्राप्त करेंगे सारे पेंशनधारियों ने बतलाया की नगर निगम में मेरे बात को सुनने वाला कोई नहीं है कोई स्पष्ट बात नहीं बताता है राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने नगर निगम के आयुक्त से मांग किया कि नगर निगम के पारिवारिक पेंशनधारियों को पेंशन नहीं मिलने पर भूखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विशेष रूप से उन परिवारों के लिए जिनकी आय का प्रमुख स्रोत पेंशन है, इस धनराशि के बिना जीवन-यापन करना बेहद कठिन हो सकता है। पेंशन न मिलने से परिवार की बुनियादी आवश्यकताएं जैसे भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, और बच्चों की शिक्षा प्रभावित होता है।पेंशन न मिलने का कारण प्रशासनिक लापरवाही, कागजी कार्यवाही में देरी, या सिस्टम की खामियां हो सकती हैं। इन समस्याओं का समाधान निकालने के लिए सरकार और संबंधित विभागों को तत्परता से काम करना चाहिए। पेंशन की नियमितता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जिससे पारिवारिक पेंशन मिल सके नगर निगम के आयुक्त से मिलने के बाद पूरी जानकारी प्राप्त होने पर पेंशनधारी परिवारों के साथ न्याय के लिए गुहार लगाएंगे साथ ही साथ बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री श्री नितिन नवीन से मिलकर नगर निगम के इस कारनामे की जानकारी देंगे ताकि गरीब परिवारों को आर्थिक मदद मिल सके|

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री श्री मंगल पांडे जी से मिलकर भारतीय जनता पार्टी गया जि...
19/06/2024

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री श्री मंगल पांडे जी से मिलकर भारतीय जनता पार्टी गया जिला मोर्चा के सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने श्री विष्णु चरण चिन्ह, अंग वस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने श्री मंगल पांडेय जी से मिलकर संगठन से लेकर स्वास्थ्य संबंधी चर्चा किया गया। गया जिला में हीट वेव पर विशेष रूप से चर्चा किया गया माननीय मंत्री जी से मांग किया कि पूरे जिला में प्राइमरी हेल्थ सेंटर मे उचित व्यवस्था रहने के बावजूद भी मरीज़ का इलाज नहीं हो पाता है जिसके कारण अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया,जयप्रकाश अस्पताल,प्रभावती देवी अस्पताल में इलाज के लिए रोगियों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है । श्री मंगल पांडे जी से आग्रह किया गया, की जिला के सभी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में समुचित स्वास्थ किट की व्यवस्था रहने के बावजूद भी रोगियों को जिला मुख्यालय भेज दिया जाता है जिससे अस्पताल अव्यवस्थित हो जाती है। हीट वेव देखते हुए जिले का सबसे बड़ा अस्पताल मगध मेडिकल अस्पताल का आपातकालीन वार्डों में बेड़ो की संख्या बढ़ाई जाए जिससे रोगियों के इलाज समुचित ढंग से हो सके सोशल मीडिया पर एक विडिओ में मरीज़ को स्टेचर के जगह पर लोहे का कुर्सी पर ही घसीटते हुए इमरजेंसी वार्ड में लाया जा रहा है, जो बहुत ही दुखद बात है। इस तरह की घटना से सरकार की बदनामी होती है जबकि बिहार सरकार के द्वारा अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में सारी सुविधा रोगियों के लिए है स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता पूर्वक बातों को सुनकर आश्वासन दिया की इन बिन्दुओ पर जाँच कराई जाएगी।

Address

Kali Badi, Nutan Nagar
Gaya
823001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manish Pankaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Manish Pankaj:

Share