Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan

Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan "गरीब, मुसहर, भुइयाँ और वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान।
📍बोधगया, बिहार
📞 7632880828"

बाबा दशरथ माँझी शिक्षण संस्थान सामाजिक कुरीतियों, रुढ़ीवादी, अंधविश्वासी, अशिक्षा् से ग्रसित दीनहीन, गरीब, लाचार, असहाय, बच्चों को शारीरीक, मानसिक, समाजिक, शैक्षणिक, क्षेत्र में शशक्त बनाने हेतू संकल्पित है। ताकि बच्चा अपना भविष्य का निर्माण वैज्ञानिक तरीका से खुद कर सके।

31/07/2026

महत्वपूर्ण सूचना | जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027–28

दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान (DMSS), बोधगया द्वारा ग्रामीण एवं वंचित समुदाय के बच्चों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (कक्षा 6) की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है।वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027–28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है।
हम बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से विनम्र आग्रह करते हैं कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5 के सभी पात्र विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आवेदन भरने के लिए प्रोत्साहित एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि कोई भी योग्य बच्चा केवल जानकारी या मार्गदर्शन के अभाव में इस अवसर से वंचित न रह जाए।
नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण, निःशुल्क एवं आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

🙏 सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि हर पात्र बच्चे तक यह अवसर पहुँच सके।



Bihar Education Department ,

31/07/2026

महत्वपूर्ण सूचना
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027

हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, जो आज समाप्त होने वाली थी, बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है।

जिन अभिभावकों ने अभी तक अपने बच्चों का आवेदन नहीं कराया है, वे इस अतिरिक्त अवसर का लाभ उठाते हुए 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।

अपने बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा दिलाने का यह सुनहरा अवसर न गंवाएँ।

🙏 कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक अभिभावकों तक साझा करें, ताकि कोई भी पात्र बच्चा आवेदन से वंचित न रहे।
संयुक्त पहल
NYEF और DMSS

31/07/2026
आज नालंदा जिले के मोहिउद्दीनपुर ग्राम में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी का एक नया अध्याय शुरू हुआ।हमारे प्रतिभ...
25/07/2026

आज नालंदा जिले के मोहिउद्दीनपुर ग्राम में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी का एक नया अध्याय शुरू हुआ।

हमारे प्रतिभाशाली बच्चे पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी कर रहे हैं। उन्हें मार्गदर्शन देने का दायित्व हमारे समर्पित फेलो निभाएंगे।

नीतीश कुमार प्राइमरी स्कूल, मोहिउद्दीनपुर के प्रधानाध्यापक महोदय ने हमें 100% सहयोग का आश्वासन दिया है। उनके इस विश्वास और सहयोग के लिए हम हृदय से आभारी हैं।

हमें पूरा विश्वास है कि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण और समाज का सहयोग मिलकर इस अभियान को सफल बनाएगा। निश्चित रूप से हमारी सफलता होगी और हमारे बच्चे नवोदय विद्यालय में चयनित होकर अपने परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन करेंगे।

"सपनों को उड़ान तभी मिलती है, जब मेहनत के साथ समाज का सहयोग भी जुड़ जाता है।"

22/07/2026

Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan

कमला मांझी के द्वारा दिया गया यह ड्रेस मेरे लिए सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और अपनापन का अनमोल उपहार है। दु...
16/07/2026

कमला मांझी के द्वारा दिया गया यह ड्रेस मेरे लिए सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और अपनापन का अनमोल उपहार है।

दुनिया की सबसे कीमती संपत्ति वह नहीं होती जिसकी कीमत पैसों से लगाई जाए, बल्कि वह होती है जिसमें अपनेपन की भावना, विश्वास और स्नेह समाया हो।
मेरे लिए यह सम्मान किसी भी अमूल्य संपत्ति से कम नहीं है।

धन्यवाद, कमला मांझी! आपका यह स्नेह जीवनभर याद रहेगा। 🙏🌸

16/07/2026

दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान
शिक्षा केंद्र – जोला बीघा, डोभी (गया, बिहार)

दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान का जोला बीघा, डोभी स्थित शिक्षा केंद्र समाज के वंचित, गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए आशा और शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इस केंद्र का उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है।

यह केंद्र केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। यहाँ नियमित रूप से नैतिक शिक्षा, सामान्य ज्ञान, व्यक्तित्व विकास, स्वच्छता, अनुशासन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी भी कराई जाती है, ताकि बच्चे आत्मविश्वासी, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

संस्थान पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के संघर्ष, संकल्प और सामाजिक परिवर्तन के विचारों से प्रेरित होकर शिक्षा को समाज में बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम मानता है। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान का संकल्प है कि समाज का कोई भी बच्चा केवल गरीबी या संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। शिक्षा के माध्यम से बच्चों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य है।

अपने बच्चों को ऑनलाइन फॉर्म जरूर भरवाये ❤️❤️🙏🏽
15/07/2026

अपने बच्चों को ऑनलाइन फॉर्म जरूर भरवाये ❤️❤️🙏🏽

13/07/2026

दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान में मगही सिंगर भोजपुरी सिंगर बादल बिहारी, धन्यवाद मेरे हीरो ❤️❤️

12/07/2026

बिहार के लोकप्रिय उभरते हुए भोजपुरी गायक एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बादल बिहारी अपने टीम के साथ दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान (DMSS), बोधगया पहुँचे। संस्थान की ओर से श्रीमती कमला कुमारी भारती ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर समाज के युवाओं का एक ऐसा समूह एकत्रित हुआ, जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जन-जागरूकता फैलाने के लिए संकल्पित है। हमें विश्वास है कि बहुत जल्द यह पहल समाज के सबसे वंचित परिवारों तक सकारात्मक परिवर्तन और जागरूकता का प्रभाव पहुँचाएगी।

इसी आशा और विश्वास के साथ दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान परिवार की ओर से बादल बिहारी एवं उनके पूरे दल का संस्थान पधारने के लिए हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद। आइए, हम सब मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक परिवर्तन की इस मुहिम को जन-जन तक पहुँचाएँ।

Address

Gaya
803120

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan:

Shortcuts

Share

Category