11/08/2026
शिवकुमार त्रिपाठी जी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए नवभारत जनशक्ति पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है।
गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में बिजली विभाग के ठेकेदार श्री शिवकुमार त्रिपाठी जी के तेरहवीं संस्कार के दौरान हुई कथित निर्मम हत्या की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही हमारे संघर्षशील जीवन के साथी एवं बड़े भाई प्रभातधर दुबे जी के माध्यम से हमने पीड़ित परिवार से संपर्क कर उनका हाल जाना। परिजनों से हुई बातचीत ने इस घटना की गंभीरता और भयावहता को और स्पष्ट किया है।
नवभारत जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शिवम सिंह जी की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन से हमारी स्पष्ट मांग है कि—
▪️ घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए।
▪️ सभी नामजद/संदिग्ध आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
▪️ किसी भी राजनीतिक या सामाजिक दबाव के बिना मामले की विवेचना हो।
▪️ पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा और उचित सहायता दी जाए।
▪️ न्यायालय में मजबूत पैरवी कर दोष सिद्ध होने पर दोषियों को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाई जाए।
हम किसी निर्दोष को फंसाने के पक्षधर नहीं हैं और न ही कानून को हाथ में लेने के। लेकिन यदि किसी ने मानव जीवन के साथ इतनी निर्ममता की है, तो उसे कानून के सामने जवाबदेह बनाना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।
न्याय में देरी, अन्याय को बढ़ावा देती है।
नवभारत जनशक्ति पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
न्याय मिलने तक हमारी आवाज शांत नहीं होगी।
— ठाकुर शिवम सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष
नवभारत जनशक्ति पार्टी
#न्याय_चाहिए #नवभारत_जनशक्ति_पार्टी #ठाकुर_शिवम_सिंह