Uttarakhand Jan Kalyan Samiti Indraprastha Regd.

Uttarakhand Jan Kalyan Samiti Indraprastha Regd. उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) का उद्देश्य सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक, साहित्य है,
उत्तराखंड / गाजियाबाद / दिल्ली NCR

15 अगस्त 2026 को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु श्रीमान महावीर रावत जी (ग्राम प्रधान मोहनी रावत पौखाल दुगड्डा पौड़ी ग...
19/08/2026

15 अगस्त 2026 को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु श्रीमान महावीर रावत जी (ग्राम प्रधान मोहनी रावत पौखाल दुगड्डा पौड़ी गढ़वाल) को समिति द्वारा सम्मानित किया गया, श्री महावीर रावत जी एक प्रतिनिधि के रूप में ग्राम विकास कार्यो के साथ साथ ग्रामीणों को भी रोजगार उपलब्ध करवाये हुए है, इस मौके पर मौजूद रहे अध्यक्ष श्री जितेन्द्र देवलियाल, संगठन प्रभारी श्री मदन रावत, संगठन सचिव श्री जितेंद्र पाल, सह कॉर्डिनेटर श्री दिगंबर रावत।

15 अगस्त 2026 को आज हमारा देश 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है,यह दिन उन वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन ...
15/08/2026

15 अगस्त 2026 को आज हमारा देश 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है,यह दिन उन वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।आइए हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लें। ❤️🇮🇳 देश के वीर शहीदों को शत-शत नमन। 🙏
जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳
आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
हर घर तिरंगा 🇮🇳 पौखाल यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल।
Jitender Devliyal

उत्तराखंड के गौरव गढ़रत्न, श्रद्धेय नरेन्द्र सिंह नेगी जी अपनी अद्भुत गायिकी से जनमानस के दिलों में बसे हुए है, अगर आपको...
12/08/2026

उत्तराखंड के गौरव गढ़रत्न, श्रद्धेय नरेन्द्र सिंह नेगी जी अपनी अद्भुत गायिकी से जनमानस के दिलों में बसे हुए है, अगर आपको उत्तराखंड की संस्कृति को जानना और समझना है तो आप नरेंद्र सिंह नेगी जी के गीत सुन लीजिए,आप उनके गीतों को सुनकर उत्तराखंड,खासकर राज्य के पहाड़ी आँचल को काफी कुछ समझ जाएंगे,पहाड़ के तीज-त्यौहार,पहाड़ के रीति-रिवाज, मौसम, फसल, जल-जंगल और जमीन सभी के बारे में आपको नरेंद्र सिंह नेगी जी के गीतों में जानने-समझने को मिल जाएगा, पहाड़ की संस्कृति, लोक-जीवन, पर्यावरण और संवेदनाओं को घर-घर तक पहुँचाया है।आपके गीत केवल संगीत नहीं, बल्कि हमारी जड़ों और पहचान का वो अनमोल जीवित दस्तावेज हैं जो हर उत्तराखंडी के दिल में बसते हैं।
आज दिनांक 12 अगस्त को उनके जन्मदिन के अवसर पर उनको बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं, श्री बद्रीविशाल जी से उनकी दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है🙏
नरेन्द्र सिंह नेगी - लोकगायक

सादर
जितेन्द्र देवलियाल (अध्यक्ष)
उत्तराखंड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी)

उत्तराखण्ड के लोकगायक गढ़रत्न श्रद्धेय नरेंद्र सिंह नेगी जी के जन्मदिवस 12 अगस्त की पूर्व संध्या पर  !प्रेरणा दिवस के उप...
10/08/2026

उत्तराखण्ड के लोकगायक गढ़रत्न श्रद्धेय नरेंद्र सिंह नेगी जी के जन्मदिवस 12 अगस्त की पूर्व संध्या पर !

प्रेरणा दिवस के उपलक्ष्य में

गढ़वाली, कुमाउनी एवं जौनसारी भाषा कार्यशालाओं के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है !

आप सभी सादर आमंत्रित हैं इस विशेष अवसर पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति हम सभी का उत्साहवर्धन करेगी !

📅 दिनांक: 11 अगस्त 2026
🕓 समय: शाम 4:00 बजे से
📍 स्थान: DPMI सभागार,
B-20, न्यू अशोक नगर, नियर, मेट्रो स्टेशन,दिल्ली-96

Jitender Devliyal

 #उत्तराखंडी  #बोलीभाषा  #हमारी  #पहचान  #कुमाउनी  #जौनसारी  #गढ़वाली  #दिल्ली  #जय हमरि भाषा हमरि पछ्यांणरविवार 9 अगस्त...
09/08/2026

#उत्तराखंडी #बोलीभाषा #हमारी #पहचान #कुमाउनी #जौनसारी #गढ़वाली #दिल्ली #जय
हमरि भाषा हमरि पछ्यांण
रविवार 9 अगस्त 2026 को उत्तराखंड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) द्वारा आयोजित देवांचल पब्लिक स्कूल इंद्रप्रस्थ गाजियाबाद में उत्तराखण्डी बोली भाषा (गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी) ग्रीष्मकालीन शिक्षण कक्षाओं का संचालन हुवा, उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच दिल्ली के संरक्षक डॉ. बिनोद बछेती जी के नेतृत्व में पिछले 15 साल से गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी भाषाओं की ग्रीष्मकालीन शिक्षण कक्षाओं के 52 से अधिक केंद्रों पर सफल संचालन किया जा रहा है, कक्षाओ की शुरुवात उपस्थित पदाधिकारियों ने दीप 🪔 प्रज्वलित कर किया l

#उत्तराखंडी बोली भाषा #गढ़वाली #कुमाउनी #जौनसारी

धन्यवाद 🙏
किशन सिंह बिष्ट (मीडिया प्रभारी)
उत्तराखंड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी)

उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) के उच्च पदाधिकारियो के द्वारा 10वीं और 12वीं में उत्कर्ष अंक प्राप्त करने ...
09/08/2026

उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) के उच्च पदाधिकारियो के द्वारा 10वीं और 12वीं में उत्कर्ष अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया l

सादर धन्यवाद 🙏
किशन सिंह बिष्ट (मीडिया प्रभारी)

पौधरोपण: उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में पौधरोपण कर संरक्षण का ...
09/08/2026

पौधरोपण: उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प।
उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष जितेंद्र देवलियाल जी ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है।और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। समिति अध्यक्ष ने बताया की हर साल वृक्षारोपण समिति द्वारा किया जाता है, विगत तीन वर्षों से धाध, हरेला देश दुनिया के संयोजक श्रीमान दयासागर धस्माना जी के आह्वाहन पर समिति इस आयोजन को बड़े स्तर पर कर रही है।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्रीमान एस एस मेहरा जी एवं श्रीमान डी पी एस रावत जी ने समिति द्वारा किए गए वृक्षारोपण आयोजन की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया,
अंत में समिति सचिव श्री आनंद रावत जी ने समिति पूरी टीम का एवं मौजूद सदस्यों का धन्यवाद किया और लगाये गए पौधों के सरक्षण का संकल्प लेने को कहा, इस मौक़े पर उपस्थित रहे समिति सलाहकार राजू सिंह बोहरा जी, सांस्कृतिक सलाहकार सुमित बनेशी जी, कोषाध्यक्ष कृष्णा नयाल जी, सांस्कृतिक सचिव विमल पांथरी जी, संगठन प्रभारी मदन रावत जी, संगठन सचिव जितेंद्र पाल जी, कॉर्डनेटर प्रवक्ता दिनेश कापरी जी, मीडीया प्रभारी किशन बिष्ट जी,सह संगठन सचिव त्रिभुवन पटवाल जी, सह कॉर्डिनेटर दिगंबर रावत जी, महिला सह संगठन प्रभारी पार्वती रावत जी, महिला सचिव लक्ष्मी हटवाल जी,वरिष्ठ सदस्य हरेंद्र रावत जी, जीवन किरोला जी, वीरेंद्र गोसाई जी, भगत सिंह रावत जी, जब्बर सिंह रावत जी, बलबीर सिंह जी, दिनेश सुन्द्रियाल जी, गोपाल रावत जी, अशोक मिश्रा जी, प्रमोद कुमार जी, दिनेश महतो जी, सुदेश कुमार जी, मनोज पटेल जी, कृपा शंकर जी, विपिन भटनागर जी, सुरेश मालकोटी जी, आदि मौजूद रहे।

सादर धन्यवाद 🙏
किशन सिंह बिष्ट (मीडिया प्रभारी)

अद्भुत शौर्य, साहस एवं पराक्रम की प्रतीक, देवभूमि  उत्तराखंड की महान वीरांगना तीलू रौतेली जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः न...
08/08/2026

अद्भुत शौर्य, साहस एवं पराक्रम की प्रतीक, देवभूमि उत्तराखंड की महान वीरांगना तीलू रौतेली जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। आप की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेंगी।

05/08/2026

उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं, हमारी पहचान है। उत्तराखंडी बोली भाषा,लोकगीत, लोकनृत्य, रीति-रिवाज, पर्व और देवभूमि की संस्कृति को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब तक हमारी संस्कृति जीवित है, तब तक हमारी पहचान भी जीवित है।आइए संकल्प लें अपनी जड़ों से जुड़ें, अपनी संस्कृति पर गर्व करें और आने वाली पीढ़ियों तक इसे सुरक्षित पहुँचाएँ। #विगत 14 सालों से दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड बहुल क्षेत्रों में DPMI चेयरमैन डॉक्टर विनोद बछेती जी के संरक्षण में उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच, DPMI एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं (गढ़वाली-कुमाउनी जौनसारी भाषाओं की कक्षाओं) का आयोजन किया जाता है।
#हमारी भाषा #हमारी पहचान #जय उत्तराखंड।

आज विनोद नगर बद्रीनाथ मंदिर पार्क में भूम्याल विकास समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में डॉक्टर विनोद बछेती जी को दिल्ल...
02/08/2026

आज विनोद नगर बद्रीनाथ मंदिर पार्क में भूम्याल विकास समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में डॉक्टर विनोद बछेती जी को दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर उत्तराखंड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Address

H 60 Indraprastha Awasiya Yojna Tila Kothi Loni
Ghaziabad
201102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Jan Kalyan Samiti Indraprastha Regd. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share