Rashtrawadi Navnirman Dal - RND

Rashtrawadi Navnirman Dal - RND आपका अपना दल - राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल
(7)

हॉकी के जादूगर, पद्म विभूषण से सम्मानित “मेजर ध्यानचंद जी” की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं समस्त देशवासियों को "राष्‍ट्र...
29/08/2026

हॉकी के जादूगर, पद्म विभूषण से सम्मानित “मेजर ध्यानचंद जी” की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं समस्त देशवासियों को "राष्‍ट्रीय खेल दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।


#राष्ट्रवादी_नवनिर्माण_दल #रा_न_द #श्रीकान्त_त्यागी

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व  #रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।    ...
28/08/2026

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व #रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#रा_न_द #राष्ट्रवादी_नवनिर्माण_दल #श्रीकान्त_त्यागी

26/08/2026

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के कारण हुई जनहानि एवं अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस कठिन समय में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें तथा लापता लोगों के सकुशल मिलने की कमान करते हैं। शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

#नेपाल_बाढ़ #रा_न_द #राष्ट्रवादी_नवनिर्माण_दल #श्रीकान्त_त्यागी

समस्त देशवासियों को “ईद-ए-मिलाद-उन-नबी” की हार्दिक मुबारकबाद।       #रा_न_द  #राष्ट्रवादी_नवनिर्माण_दल  #श्रीकान्त_त्याग...
26/08/2026

समस्त देशवासियों को “ईद-ए-मिलाद-उन-नबी” की हार्दिक मुबारकबाद।

#रा_न_द #राष्ट्रवादी_नवनिर्माण_दल #श्रीकान्त_त्यागी

24/08/2026

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. Shrikant Tyagi जी के निर्देशानुसार पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर, जनपद हापुड़ (उ.प्र.) में दिवंगत गौरव त्यागी जी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया।

इस दौरान पीड़ित परिवार द्वारा अपनी प्रमुख मांगें प्रतिनिधिमंडल के समक्ष रखी गईं, प्रतिनिधि मंडल ने मौके से ही पुलिस अधिक्षक हापुड़ से फोन पर वार्ता कर परिवार की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

परिवार की प्रमुख मांगें:

1. परिवार की सुरक्षा हेतु दो सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था।

2. दिवंगत गौरव त्यागी जी की पत्नी के नाम शस्त्र लाइसेंस।

3. बच्चों की निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था।

4. मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार को आर्थिक सहायता।

5. अवैध निर्माण की जांच कर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।

6. आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई।

7. राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल द्वारा परिवार को जनपद न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय तक विधिक सहायता।

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्रीकान्त त्यागी जी एवं पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कठिन समय में गौरव त्यागी जी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। न्याय की इस लड़ाई में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

#राष्ट्रवादी_नवनिर्माण_दल #गौरव_त्यागी #न्याय_के_साथ #पीड़ित_परिवार_के_साथ #श्रीकान्त_त्यागी #रा_न_द

माँ भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी, अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद...
24/08/2026

माँ भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी, अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

#रा_न_द #श्रीकान्त_त्यागी #राष्ट्रवादी_नवनिर्माण_दल

22/08/2026

जिसके साथ अन्याय होगा, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल उसके साथ मजबूती से खड़ा मिलेगा। गौरव त्यागी हत्याकांड में भी पार्टी ने पीड़ित परिवार की आवाज को अपनी आवाज बनाया है। हमारा संकल्प स्पष्ट है पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक आवाज उठती रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेगी।

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल केवल बातें करने वाली पार्टी नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में समाज और पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहने वाली पार्टी है। न्याय और सम्मान की लड़ाई में पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

#राष्ट्रवादी_नवनिर्माण_दल #गौरव_त्यागी #न्याय_के_साथ #पीड़ित_परिवार_के_साथ #श्रीकान्त_त्यागी #रा_न_द

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. Shrikant Tyagi जी के निर्देशानुसार राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का प्रतिनि...
22/08/2026

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. Shrikant Tyagi जी के निर्देशानुसार राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का प्रतिनिधि मंडल कल दिनांक 23 अगस्त 2026, रविवार को ग्राम - मोहम्मदपुर आजमपुर, थाना - बाबूगढ़, जनपद - हापुड़ (उ.प्र.) पहुंचेगा व दिवंगत #गौरव_त्यागी पुत्र श्री फतेह सिंह त्यागी की निर्मम हत्या के संबंध में हापुड़ पुलिस द्वारा अभी तक उक्त घटना में वांछित अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही नहीं किये जाने पर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा व उक्त प्रकरण की समीक्षा कर सम्पूर्ण प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को प्रस्तुत करेगा।

Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh UP Police D M Hapur
#रा_न_द #राष्ट्रवादी_नवनिर्माण_दल #श्रीकान्त_त्यागी
#मोहम्मदपुर_आजमपुर #हापुड़ #उत्तरप्रदेश #कानून_व्यवस्था

समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं पार्टी के कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के स्थापना दिवस प...
20/08/2026

समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं पार्टी के कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

यह दिन संघर्ष, समर्पण, एकता और राष्ट्रधर्म के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए, सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि राष्ट्रवाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए एक सशक्त, स्वाभिमानी एवं समृद्ध राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

#राष्ट्रवादी_नवनिर्माण_दल #स्थापना_दिवस #रानद_स्थापना_दिवस #रा_न_द #श्रीकान्त_त्यागी

20/08/2026

जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी जी पुत्र फतेह सिंह त्यागी जी की निर्मम हत्या की खबर अत्यंत पीड़ादायक व विचलित करने वाली है। गौरव जी अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती रेशु, 11 वर्षीय पुत्र आरव, 7 वर्षीय पुत्री गोरा तथा पिता श्री फतेह सिंह त्यागी जी हैं। एक परिवार ने अपना बेटा, एक पत्नी ने अपना जीवनसाथी और दो मासूम बच्चों ने अपने पिता को खोया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार लगातार हत्या और गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, वह कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता का विषय है। दिनदहाड़े इस प्रकार की निर्मम घटना होना अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है। भाजपा सरकार और योगी सरकार को इस घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

इस कठिन समय में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल परिवार दिवंगत गौरव त्यागी जी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग और समर्थन दिया जाएगा।

#गौरव_त्यागी #न्याय #मोहम्मदपुर_आजमपुर #हापुड़ #उत्तरप्रदेश #कानून_व्यवस्था #श्रीकान्त_त्यागी
#संस्थापक_रानद #राष्ट्रीय_अध्यक्ष_रानद #राष्ट्रवादी_नवनिर्माण_दल #रा_न_द

Address

Ghaziabad
201001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtrawadi Navnirman Dal - RND posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rashtrawadi Navnirman Dal - RND:

Shortcuts

Share