23/08/2026
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा भोपा के निवासी जो कि जम्मू-कश्मीर में देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जांबाज शिवदत्त प्रजापति आज सुबह देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए।
उनके शहादत की खबर मिलते ही कस्बा भोपा एवं पूरे मीरापुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ । हर आंख नम है और हर देशवासी को उनकी इस महान शहादत पर गर्व है। देश की सीमा की रक्षा में उनका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
दिलीप कुमार प्रजापति
नम आंखों से विनम्र श्रद्धांजलि! 🙏🇮🇳