Civil Defence Ghaziabad

Civil Defence Ghaziabad From 2005 all kind of Disasters man made,natural were also added to their purview .

Civil Defence is Under Home Ministry of INDIA and operates through Civil Defence Act 1968 it was basically formed to help Local administration at War time and Air attacks.

सर्व भूत हिते रत :।
25/08/2026

सर्व भूत हिते रत :।

अख़बारों में कावड़ यात्रा में सिविल डिफेन्स के वार्डनों के कार्यों की प्रशंसा।
11/08/2026

अख़बारों में कावड़ यात्रा में सिविल डिफेन्स के वार्डनों के कार्यों की प्रशंसा।

काँवड यात्रा के सुगम संचालन में सहयोग करते हुये गाज़ियाबाद सिविल डिफेन्स के वार्डन
10/08/2026

काँवड यात्रा के सुगम संचालन में सहयोग करते हुये गाज़ियाबाद सिविल डिफेन्स के वार्डन

काँवड यात्रा के सुगम संचालन में सहयोग करते हुए गाजियाबाद सिविल डिफेन्स के कर्तव्य निष्ठ वार्डन।डिवीजनल वार्डन ए के जैन, ...
09/08/2026

काँवड यात्रा के सुगम संचालन में सहयोग करते हुए गाजियाबाद सिविल डिफेन्स के कर्तव्य निष्ठ वार्डन।
डिवीजनल वार्डन ए के जैन, ए के ठाकुर, डा सुजीत प्रसाद, दीपक अग्रवाल, सुधीर कुमार के नेतृत्व में वार्डन प्रातः 06 बजे से रात्रि 11 बजे तक निरंतर सेवा में लगे हैँ।

गाजियाबाद सिविल डिफेन्स के वार्डन मेरठ रोड, मोहन नगर एवं राजनगर एक्सटेंशन पर कांवड यात्रा के सुगम संचालन में पुलिस व प्र...
08/08/2026

गाजियाबाद सिविल डिफेन्स के वार्डन मेरठ रोड, मोहन नगर एवं राजनगर एक्सटेंशन पर कांवड यात्रा के सुगम संचालन में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करते हुए।

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार धर्मवीर प्रजापति ने काँवडियों पर कि पुष्प ...
08/08/2026

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार धर्मवीर प्रजापति ने काँवडियों पर कि पुष्प वर्षा।

आज शनिवार 08-08-2026 को प्रातःकाल माननीय मंत्री जी का गाजियाबाद में आगमन हुआ। उन्होंने प्रशासन एवं सिविल डिफेन्स के द्वारा संचालित मेरठ रोड तिराहे पर इंटिग्रेटेड कंट्रोल रूम का निरिक्षण किया। जहाँ पर उपनियंत्रक श्रीमती अनुराधा सिंह तथा चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने पुष्प गुच्छ द्वारा माननीय मंत्री जी का स्वागत किया। इसके पश्चात् मंत्री जी ने चौपला स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तत्पश्चात उन्होंने सिद्धपीठ दुधेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुँच कर भगवान दुधेश्वर का अभिषेक किया।
मंत्री जी की सादगी और वार्डन के प्रति आत्मीयता के चलते उन्होंने दोपहर का भोजन वार्डनों के साथ बैठकर किया। समस्त वार्डनों ने अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। माननीय मंत्री जी ने सिविल डिफेन्स द्वारा संचालित तीनों कैम्पों में पहुँच कर वार्डनों के साथ मिलकर काँवडियों पर पुष्प वर्षा की। माननीय मंत्री जी सिविल डिफेन्स के वार्डनों के कार्यों से अत्यंत प्रभावित हुए।
इस अवसर पर उप नियंत्रक श्रीमती अनुराधा सिंह, सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन ए के जैन, ए के ठाकुर, दीपक अग्रवाल, डा सुजीत प्रसाद, सुधीर कुमार, हर्ष वर्मा, स्टॉफ ऑफिसर टु चीफ वार्डन (फायर) राजेन्द्र कुमार शर्मा, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अशोक कुमार, रवि अग्रवाल, संजय गोयल तथा दिव्यांशु सिंघल, राजन गुप्ता, नवनीत कुमार आदि वार्डन ने सहयोग किया।

काँवड यात्रा सकुशल संपन्न करने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है--जिलाधिकारी /नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जिला प्रशासन एवं सिविल ...
07/08/2026

काँवड यात्रा सकुशल संपन्न करने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है--जिलाधिकारी /नियंत्रक नागरिक सुरक्षा

जिला प्रशासन एवं सिविल डिफेन्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेरठ रोड तिराहे पर इंटिंग्रेटेड कंट्रोल रूम का शुभारम्भ आज शुक्रवार 07-08-2026 को जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा रविन्द्र कुमार मांदड, डीसीपी धवल जायसवाल व नागरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने किया। नियंत्रक महोदय ने कहा कि काँवड यात्रा पश्चिमी यूपी कि सबसे बडी यात्रा है , इसमें लाखों शिवभक्त दिल्ली मेरठ मार्ग से होकर गुजरते हैँ। इस कंट्रोल रूम से पुरे मार्ग कि निगरानी कि जा रही है। सिविल डिफेंन्स के वार्डन राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, मेरठ रोड, तथा मोहन नगर पर मुस्तैदी से इस यात्रा के कुशल संचालन में अपना सहयोग दे रहे है। लगभग 700 वार्डन सुबह 06 बजे से रात्रि 11 बजे तक पूर्ण श्रद्धा एवं कर्तव्य निष्ठा से अपने कार्य का निर्वहन शिवरात्रि तक करते रहेंगे।
इस अवसर पर सिविल डिफेन्स से उप नियंत्रक श्रीमती अनुराधा सिंह, सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह,चीफ वार्डन ललित जायसवाल,डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, स्टॉफ ऑफिसर टु चीफ वार्डन राजेन्द्र शर्मा, डिवीजनल वार्डन ए के जैन, ए के ठाकुर, दीपक अग्रवाल, डा सुजीत प्रसाद,सुधीर कुमार, हर्ष वर्मा,डिप्टी डिवीजनल वार्डन अशोक कुमार, रवि अग्रवाल, संजय गोयल, मंजूर हसन, राजकुमार तोमर तथा अन्य वार्डन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति ने नागरिक सुरक्षा वार्डन से किया संवाद।
14/07/2026

राज्यमंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति ने नागरिक सुरक्षा वार्डन से किया संवाद।

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) श्री धर...
13/07/2026

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) श्री धर्मवीर प्रजापति जी ने गाजियाबाद के हिन्दी भवन में आयोजित वार्डन /स्वयं सेवकों से संवाद में मुख्य अतिथि के रुप में सहभाग किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्डन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने उदबोधन में माननीय मंत्री जी ने नागरिक सुरक्षा को जन -जन तक पहुँचाने तथा युवा शक्ति को जोड़ने पर जोर दिया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द त्रिपाठी, उप नियंत्रक श्रीमती अनुराधा सिंह, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह, डिवीजनल वार्डन अनिल कुमार जैन, अनन्त कुमार ठाकुर, दीपक अग्रवाल, डा सुजीत प्रसाद, सुधीर कुमार, हर्ष वर्मा, स्टॉफ ऑफिसर टु चीफ वार्डन राजेन्द्र कुमार शर्मा तथा सभी वार्डन साथी उपस्थित रहे।

केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, सीतापुर रोड, लखनऊ पर आयोजित प्रशिक्षण की मिडिया कवरेज।
30/04/2026

केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, सीतापुर रोड, लखनऊ पर आयोजित प्रशिक्षण की मिडिया कवरेज।

Address

District Court ( Collectrate ) Raj Nagar
Ghaziabad
201002

Telephone

+911202713910

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Civil Defence Ghaziabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share