Hartmanpur/ HIC Journal

Hartmanpur/ HIC Journal This page is run by ex alumnus of HIC 1994 Batch Vikas Rai Hartmanpur journal..

हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर गाजीपुर में एनसीसी कैडेट्स ने मनाया तंबाकू निषेध दिवस नशा विनाश का द्वार है - फादर पी० विक...
31/05/2026

हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर गाजीपुर में एनसीसी कैडेट्स ने मनाया तंबाकू निषेध दिवस

नशा विनाश का द्वार है - फादर पी० विक्टर

हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्टमनपुर, गाजीपुर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया।इस अवसर पर ए० एन० ओ० राकेश जोसेफ द्वारा कैडेट्स को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों और इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता के बारे में अवगत कराया गया। सबसे पहले हम स्वयं को और अपने परिवार के सदस्यों को तंबाकू सेवन से दूर करेंगे तभी हम अपने समाज एवं देश को सुदृढ़ बना सकेंगे। एनसीसी कैडेट्स को तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थो का सेवन न ही करेंगे और न ही करने देंगे का शपथ दिलाया गया। साथ ही साथ पोस्टर के माध्यम से अन्य लोगों से भी तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपाय को बताया गया।



Peter Victor

प्रिय टीम HIC ♥️मैं, दिग्विजय सिंह, ब्रांच हेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया HIC  1999 का छात्र, अपने सभी शिक्षकों — डॉ. अनिल मि...
19/05/2026

प्रिय टीम HIC ♥️

मैं, दिग्विजय सिंह, ब्रांच हेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया HIC 1999 का छात्र, अपने सभी शिक्षकों — डॉ. अनिल मिश्रा सर, श्री राजेश कुशवाहा सर, डॉ. आर.पी. सर, श्री भगवान सिंह यादव सर एवं श्री सी.डी. जॉन सर — का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
उन्होंने मेरे छात्र जीवन के दौरान मेरा मार्गदर्शन किया, मुझे संवारने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
HIC की पोस्ट देखकर अत्यंत खुशी हुई और पुरानी यादें ताज़ा हो गईं।
सादर,
दिग्विजय सिंह

Hi Team HIC I digvijai singh Branch Head State bank of india a student of HIC till 1999 heartfelt thanks To our teachers Dr Anil Mishra sir,Mr Rajesh kushwaha sir , Dr RP sir Mr Bhagwan singh Yadav sir Mr CD john sir for nurturing me during My student life . Happy to see post from HIC .

regards

Anil Mishra
Bhagawan Singh
C D John

हार्टमन इंटर कॉलेज बैच 2011 के छात्र शैलेन्द्र कुमार (IIT BHU) ने सिस्टर हेलेन के लिए लिखा -सिस्टर हेलेन, आपकी अमूल्य से...
17/05/2026

हार्टमन इंटर कॉलेज बैच 2011 के छात्र शैलेन्द्र कुमार (IIT BHU) ने सिस्टर हेलेन के लिए लिखा -

सिस्टर हेलेन, आपकी अमूल्य सेवाओं के लिए धन्यवाद। HIC परिवार हमेशा आपका आभारी रहेगा। बचपन से जुड़ी आपकी बहुत सारी मधुर यादें मेरे साथ हैं। प्राथमिक विद्यालय में मुझे अंग्रेज़ी पढ़ाने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी

Shailendra Kumar, HIC Class of 2011, alumnus of Indian Institute of Technology (BHU) Varanasi, wrote for Sister Helen:

Thanks, Sister Helen, for your invaluable services. The HIC family will always remain grateful to you. I have very sweet memories with you since my childhood. I will always be thankful to you for teaching me English during my primary school years.

Shailendra Kumar
Peter Victor

17/05/2026

कल विद्यालय में डीएल एड की परीक्षा का सेंटर है क्या? Ashish Singh

"धन्यवाद समारोह""मनुष्य एक रहस्य है जो इतिहास बनाता है-फादर पी० विक्टर आज दिनांक 16-05-2026 को हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्ट...
16/05/2026

"धन्यवाद समारोह"

"मनुष्य एक रहस्य है जो इतिहास बनाता है-फादर पी० विक्टर

आज दिनांक 16-05-2026 को हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्टमनपुर,गाजीपुर में दो धर्मबहनों का विदाई, धन्यवाद समारोह के नाम से मनाया गया।
आज के इस कार्यक्रम का शुभारंभ जूनियर बालिकाओ के विदाई गीत से हुआ तत्पश्चात प्राइमरी प्रभाग के वरिष्ठ अध्यापक श्री वीरेंद्र यादव द्वारा धर्मबहनों के शिक्षण कार्य एवं उनके साथ अपने अनुभवो को साझा करते हुए बताया कि इस विद्यालय में सिस्टर हेलेन एक्का ने सहायक अध्यापिका के रूप में अपने जीवन के 25 वर्ष पूरी ईमानदारी और निष्ठा से विद्यालय तथा बच्चों की सेवा की। साथ ही साथ सिस्टर पूनम ने चार वर्षों तक अंशकालिक सहायक अध्यापिका के पद पर सेवा दी। इसके बाद प्राइमरी प्रभाग की बालिकाओं द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के अध्यापक तथा अध्यापिकाओं द्वारा दोनों धर्मबहनों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अगली कड़ी में विद्यालय परिवार की तरफ से उपहार भेंट किया गया। इसके बाद दोनों धर्मबहनों ने हार्टमन इंटर कॉलेज में बिताए गए पल तथा अपने अनुभवो को साझा किया एवं श्रद्धेय फादर पी० विक्टर , शिक्षको, सपोर्टिंग स्टाफ और छात्र-छात्राओं को भी धन्यवाद ज्ञापित की।
कार्यक्रम का समापन श्रद्धेय फादर पी० विक्टर के आशीर्वचन से हुआ। उन्होंने अपने आशीर्वचन में बताया कि मेहनत का फल,मुसीबत का हल और आने वाला कल केवल ईश्वर के हाथ में है इसलिए मनुष्य को पूरी तन्मयता से कर्म करना चाहिए, फल की इच्छा नहीं करना चाहिए।मनुष्य एक रहस्य है जो इतिहास बनाता है। जब तक आप खुशी नहीं बाटेंगे तब तक आपको खुशी नहीं मिलेगी। अंत में फादर ने दोनों धर्मबहनो को विद्यालय की सेवा करने के लिए धन्यवाद दिए और आशीर्वाद दिए कि वे स्वस्थ रहें और जहां भी जाएं अपने सेवा कार्यों का निर्वहन ईमानदारी से निभाए। कार्यक्रम में हार्टमनपुर मिशन के पल्ली पुरोहित फादर प्रकाश तिग्गा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।

Peter Victor

14/05/2026

शेयर करें 🙏

Address

Lathudih Pradhanpur Marg, Rasra 221712
Ghazipur
233225

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

+919839237329

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hartmanpur/ HIC Journal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hartmanpur/ HIC Journal:

Share

Category