islam party hind

islam party hind Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from islam party hind, Political Party, Ghazipur.

इस्लाम पार्टी हिन्द ने सर्दी से राहत दिलाने के लिए बाटे गरीबों को कम्बल-जिलाध्यक्ष तसलीम मंसूरी का नेक कार्य सराहनीय - अ...
07/01/2025

इस्लाम पार्टी हिन्द ने सर्दी से राहत दिलाने के लिए बाटे गरीबों को कम्बल
-जिलाध्यक्ष तसलीम मंसूरी का नेक कार्य सराहनीय - अनिल गौर
-कम्बल वितरण करने से मिलती है मन को शांति - तसलीम मंसूरी
इटावा। इस्लाम पार्टी हिन्द का मुख्य उद्देश्य साम्प्रदायिक सम्मान के साथ पूरे देश के अल्पसंख्यकों विशेष कर मुस्लिम समुदाय एवं अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों की सेवा है, इसी कड़ी में आज रविवार को इस्लाम पार्टी हिन्द के महेरा चुंगी स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष तसलीम मंसूरी एड. उर्फ गुड्डू ने गरीबों, मजलूमों को कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के लिए कम्बल वितरित किये।
मुख्य अतिथि डीबीए अध्यक्ष अनिल गौर एड., महामंत्री देवेंद्र पाल ने जिलाध्यक्ष तसलीम मंसूरी एड. के साथ गरीबों को कम्बल वितरित किये। सर्दी में कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि डीबीए अध्यक्ष अनिल गौर एड. ने कहा इस्लाम पार्टी हिन्द ने सर्दी से राहत दिलाने के लिए आज गरीबों को जो कम्बल वितरित किये वह एक सराहनीय कार्य है। गरीबों की मदद करने ने मन को बहुत सन्तोष और आत्मसुख मिलता है। इस्लाम पार्टी हिन्द के जिलाध्यक्ष तसलीम मंसूरी ने कहा कि कड़ाके की ठण्ड से निजात दिलाने के लिये गरीब वर्ग के लोगों को कम्बल वितरण करने से मन को बहुत शांति मिली। आज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मलिन बस्तियो में जाकर सर्दी से ठिठुर रहे गरीबों को कम्बल वितरित किये। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। तसलीम मंसूरी एड. ने डीबीए अध्यक्ष अनिल गौर एड., महामंत्री देवेंद्र पाल, राजेश वर्मा एड. का गुलदस्ता देकर व शाल उढ़ाकर स्वागत किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में कौमी तफ्फ्फुज कमेटी के संस्थापक खादिम अब्बास, हाफिज रहबर, सतीक मंसूरी, राजू मंसूरी, शान मोहम्मद, ताज खान, शमीम मंसूरी, सगीर मंसूरी, नईम मंसूरी, शमसुल मंसूरी, शब्बीर मंसूरी, वसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

फोटो- कम्बल वितरित करते डीबीए अध्यक्ष अनिल गौर, महामंत्री देवेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष इस्लाम पार्टी हिन्द तसलीम मंसूरी एड.।

12/11/2024
इस्लाम पार्टी हिंदी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए
12/11/2024

इस्लाम पार्टी हिंदी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Islam Party Hindi paid tribute to Maulana Abul Kalam Azad on his birth anniversary.

https://youtu.be/Teq6fVyd7-4?si=iRDG0pzG6gRaSqil
12/11/2024

https://youtu.be/Teq6fVyd7-4?si=iRDG0pzG6gRaSqil

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर इस्लाम पार्टी हिंदी ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित इटावामौलाना अबुल कलाम आजाद की जय....

Islam party hind (IPH) Distt Etawah unit up
22/09/2024

Islam party hind (IPH) Distt Etawah unit up

इस्लाम पार्टी हिंद ने बक्फ संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में इटावा डीएम को सौंपा ज्ञापन*
22/09/2024

इस्लाम पार्टी हिंद ने बक्फ संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में इटावा डीएम को सौंपा ज्ञापन*

*इस्लाम पार्टी हिन्द ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी जनपद इटाव...
21/09/2024

*इस्लाम पार्टी हिन्द ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी जनपद इटावा को सौंपा*

*वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डॉ.भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान से खिलवाड़ नहीं करने देंगे*
इटावा।इस्लाम पार्टी हिंद के तत्वाधान में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा नामित एस डी एम मलखान सिंह को सौंपा ।इस्लाम पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद तसलीम खान मंसूरी एडवोकेट के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ जिसमें कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास,बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश अंसारी , इंसानी भाईचारा प्रेम सदभाव समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अमीन भाई, मानव हिंद एकता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन एवं अति पिछड़ा महासंघ के संयोजक रमेश प्रजापति आदि ने अपने विचार व्यक्त किए ।
इस अवसर पर कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आए दिन ढिंढोरा पीटते रहते है की सबका साथ सबका विकास लेकिन वह कार्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के विपरीत कार्य करते है लेकिन अब धर्मनिरपेक्ष जनता उन्हें संविधान के साथ छेड़छाड़ और खिलवाड़ नहीं करने देगी।
खादिम अब्बास ने कहा कि इस संविधान में सभी धर्म ,मजहब और वर्गों के कल्याण की व्यवस्था की गई है हमारा संविधान धर्मनिरपेक्षता,इंसानी भाईचारा, प्रेम सदभाव पर आधारित है ।
हर व्यक्ति को अपने धर्म और नियम कानून कायदे के साथ जीने का अधिकार प्राप्त है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम बिल लाई है यह असंंविधानिक और संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है भारत का मुसलमान संविधान के विरुद्ध लाए गए किसी भी विल का विरोध करेगा और लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतर कर अपना विरोध प्रदर्शन करेगा।
अति पिछड़ा महासंघ के संयोजक रमेश प्रजापति ने कहा कि मोदी सरकार में घुन लग गया है यह शीघ्र ही पतझड़ के पत्तों की तरह गिर जायेगी। अभी तो देश की जनता ने हुए लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश में मोदी और योगी को हाफ किया है आने वाले चुनाव में वह भाजपा को साफ कर देगी।
इस्लाम पार्टी हिन्द के जिलाध्यक्ष मोहम्मद तस्लीम खान मंसूरी एडवोकेट ने कहा कि जिन राहुल गांधी और अखलेश यादव को मुस्लिम समाज वोट देता है लेकिन वह इस गम्भीर विल वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में मुखर होकर नही बोलते और न ही अभी तक इन्होंने और इनकी पार्टियों ने सड़कों पर आकर कोई जन आंदोलन व विरोध प्रदर्शन नही किया है।
इस दौरान शान मोहम्मद ,जहीर मंसूरी ,महमूद खान,राजू मंसूरी,सब्बीर मंसूरी ,सलमान राईन,मुमताज चौधरी,सगीर मसूरी,फैजान मंसूरी ,इमरान खान ,ताज खां, आविद, वारिस, समीर आदि की उपस्थिति रही।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में निम्नलिखित मांग की गई।
इस्लाम पार्टी हिंद आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता है कि वक्फ सम्पत्ति मुसलमानों की निजी सम्पत्ति है, इस सम्पत्ति का उपयोग और प्रयोग मुस्लिम हितों को ध्यान में रखकर किया जाता रहा है। जिसका प्रबन्धन सरकार की देख रेख में सफलता पूर्वक वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित होता रहा है।
अतः उक्त वक्फ संशोधन विधेयक 2024 मुसलमानों के हितों के विरूद्ध है और संविधान की मूल भावना के विरोध में है इसलिए इस्लाम पार्टी हिंद उक्त वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का पुरजोर विरोध करता है और उक्त विधेयक को वापस लिए जाने की मांग करता है।
इस्लाम पार्टी हिंद भारत में मुस्लिम समुदाय की एक राजनीतिक पार्टी है जिसमें समुदाय के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है, जिसमें इस्लाम के विभिन्न विचारधाराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले इस्लाम विद्वान कार्यकर्ता, लोक हितेषी व्यक्ति, बुद्धिजीवी, शिक्षा वादी, शिक्षाविद और कानूनी विशेषज्ञ शामिल हैं।
इस्लाम पार्टी हिंद के कार्य के मुख्य क्षेत्र सांप्रदायिक सद्भाव,समुदाय और पूरे देश का उत्थान, अल्पसंख्यकों विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय और अन्य पिछड़े वर्गों के अधिकारों और सुरक्षा, शैक्षिक उत्थान, आर्थिक प्रगति, राजनीतिक जागरूकता और सामुदायिक सुधार कार्य हैं।को इस्लाम पार्टी हिंद ने अपील में विभिन्न सरकारों, सरकारी विभागों सरकार द्वारा गठित विशेषऔर समितियां और अन्य प्राधिकरणों के समक्ष भारत के नागरिकों और विशेष रूप से अल्पसंख्यकों
और मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक मूल्यों और अधिकारों के संरक्षण को सुनिश्चित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी क्षमता से प्रतिनिधित्व किया है कि भारत के संविधान में निहित न्याय, समानता,स्वतंत्रता, बंधुत्व और लोकतांत्रिक मूल्य कायम रहे।
इस्लाम पार्टी हिंद लंबे समय से वक्फ के मुद्दों पर काम कर रही है और इसलिए हम अपने विचार, आपत्तियां, सुझाव और सिफारिशें प्रस्तुत करना चाहते हैं ताकि वक्त संशोधन विधेयक 2024 पर विचार विमर्श के दौरान जेपीसी द्वारा इन पर विचार किया जा सके।
अतः वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को वापस लिया जाए और इसका प्रबन्धन वक्फ बोर्ड के द्वारा किया जाय ताकि मुस्लिम हितों की हिफाजत हो सके ।इस दौरान शान मोहम्मद जहीर मंसूरी,महमूद खान ,राजू मंसूरी ,सब्बीर मंसूरी,ताज खान सलमान राईन,रिजवान खान ,जीशान,फैजान मंसूरी,आविद,वारिस,समीर , मुमताज़ चौधरी,सगीर मंसूरी ,समीम मंसूरी ,फैजान मंसूरी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

18/09/2024
*इस्लाम पार्टी हिंद के जिला अध्यक्ष बने एडवोकेट तस्लीम खान मंसूरी, बधाई देने के लिए उमडा जन सैलाब*         *मनोयन पर हुई...
13/09/2024

*इस्लाम पार्टी हिंद के जिला अध्यक्ष बने एडवोकेट तस्लीम खान मंसूरी, बधाई देने के लिए उमडा जन सैलाब*

*मनोयन पर हुई संगोष्ठी, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत साथ देने का दिलाया भरोसा*

इटावा।नौजवान एडवोकेट तस्लीम खान मंसूरी को इस्लाम पार्टी हिंद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है उनको मनोयन पत्र इस्लाम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एस अकमल ने स्थानीय महेरा चौराहे पर स्थित सभागार में जन समूह की उपस्थिति में सौंपा और उनसे कहा कि वह इस्लाम पार्टी हिंद के आचार और विचारों को जन-जन तक पहुंचने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे और हमें उम्मीद है कि इस्लाम पार्टी हिंद का परचम वह मंजिले मकसूद तक पहुंचायेगें ।
उक्त मनोयन समारोह में तमाम सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने हिस्सेदारी की और नवनियुक्त इस्लाम पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट तस्लीम खान मंसूरी को विश्वास दिलाया कि वह इस पुनीत विचार और दर्शन को बढ़ाने में उनका एक इन्सान होने के नाते तन मन धन से सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मान्यवर कांशीराम सांसद के इटावा लोकसभा चुनाव प्रभारी रहे कौमी तहफ्फुज कमेटी, राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के संयोजक एवं सियासी अखाड़ा के संपादक खादिम अब्बास, वरिष्ठ पत्रकार मसूद तैमूरी, अति पिछड़ा महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक रमेश प्रजापति, जनाब इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई, भारतीय मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी मोइनुद्दीन गुड्डू मंसूरी , जनाब सफी अहमद (बालक),जनाब सूफी शहाबुद्दीन साहब,जनाब अफजाल वारसी सभासद, जनाब कासिफ, जनाब सतीक मंसूरी, जनाब महमूद खान, जनाब शमीम मंसूरी, जनाब सगीर मंसूरी, जनाब शब्बीर मंसूरी, शान मोहम्मद, राजू मंसूरी, ताज खान, गुड्डू,देवेंद्र यादव मानव हिंदी एकता समिति के अध्यक्ष, अजहरउद्दीन, जनाब अज़ीज़ मंसूरी, जनाब बन्ने खां मंसूरी, जनाब लल्ला मंसूरी, हाफिज मोहम्मद सलीम, देवेंद्र यादव, इंतजार खां, मोहम्मद असलम आदि की उपस्थिति उल्लेखनी रही ।
खादिम अब्बास ने कहा कि इस्लाम पार्टी हिंद की स्थापना residential मेडिकल ऑफिसर(RMO ) डॉ एम एस सिद्दीकी साहब ने आज से 22 वर्ष पूर्व गाजीपुर ने की थी ,तथा इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष युसूफ कमर साहब 2002 में बने थे। अब उनके साथ मरहूम RMO के पुत्र डॉक्टर आदिल सिद्दीकी महामंत्री और डॉ एस अकमल आदि सीएमओ साहब के निजामें मुस्तफा तहरीक को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। बा बरकत महीना रबी उल अव्वल के पाक़ीज़ा महीने में एडवोकेट मोहम्मद तसलीम खान मंसूरी साहब की इस्लाम पार्टी हिंद के जिला अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो रही है। इंशाअल्लाह यह नौजवान एडवोकेट मोहम्मद तसलीम मंसूरी सियासत में एक मील का पत्थर साबित होगा और नई इबारत लिखेगा।
खादिम अब्बास ने कहा कि इटावा पूर्व रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि है। और 15 व 85 के पटाका लेकर चलने वाले बसपा सांसद सुप्रीमो मान्यवर कांशीराम की कर्मभूमि है, जहां से इटावा वासियों ने उन्हें प्रथम बार इटावा से लोकसभा का चुनाव जिताकर कर संसद में भेजा है। ऐसी सर जमीन से इस्लाम पार्टी हिंद का जिला अध्यक्ष डॉ एस अकमल ने एडवोकेट मोहम्मद तसलीम मंसूरी को बनाया है वह निश्चित रूप से इस्लाम पार्टी का परचम लेकर बुलंदी छूएगा और मंजिले मकसूद तक पहुंचेगा एडवोकेट तसलीम खान मंसूरी, गुड्डू की शक्ल में डॉ एस अकमल साहब ने एक नौजवान लीडर दिया है इंशा अल्लाह वह नौजवान हम आप सब की कसौटी पर खरा उतरेगा ।
इंसानी भाईचारा बनाओ समिति के राष्ट्रीय संरक्षक एवं इस्लाम पार्टी हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एस अकमल ने कहा कि "उन्हीं के बढ़के कदम चूमती है खुद मंजिल, जो जिंदा दिल है जिन्हें बुजदिली पसंद नहीं। अभी तक जितनी भी राजनीतिक पार्टियां बनी है उन्होंने इटावा जनपद में डीलर दिए हैं जबकि इस्लाम पार्टी ने एडवोकेट मोहम्मद तसलीम खान मंसूरी के रूप में लीडर दिया है जो सब की सेवा करेगा इटावा जनपद का नाम रोशन करेगा आमीन।
अति पिछड़ा महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक रमेश प्रजापति ने कहा कि मैं बचपने में डॉ राम मनोहर लोहिया की गोद में खेला हूं और उन्होंने मुझे गोद में खेलाते खेलाते मेरा नामकरण किया है इसे खादिम अब्बास भाई सहित सभी पुराने समाजवादी जानते हैं हमारे स्वर्गीय पिता जी बैजनाथ प्रजापति डॉ लोहिया जी और सांसद कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया के सच्चे और जुझारू सिपाही थे इसे भारत के सभी सच्चे अच्छे समाजवादी विचारक व चिंतक जानते हैं जितनी उम्र इटावा के समाजवादी नेताओ की है उससे ज्यादा बार हमारे स्वर्गीय पिता जी ने डॉ लोहिया जी और कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया के साथ सत्याग्रह करके जेल यात्राएं की हैं। इस्लाम पार्टी हिंद ने पहली बार इटावा जनपद को मुस्लिम जिला अध्यक्ष दिया है इससे मुस्लिम समाज का नाम लेकर राजनीत करने वाले दलों की चुलें हिल जाएगी और इटावा की राजनीत में हड़कंप मच जाएगा। उन्होंने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष एडवोकेट तस्लीम खान मंसूरी से कहा कि इस पद को ग्रहण करते ही तुम्हारे सामने अन्य पार्टियों के सब नेता बौने पड़ जायेंगे ,उनके बहकावे में मत आ जाना मंजिल तुम्हारे कारवां का इंतजार कर रही है तुम्हारी उम्र में मान्यवर कांशीराम के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए इन्सानी भाई चारा बनाओ रैली के लिए लगभग पचीस हजार किलोमीटर साईकिल चलाई है और इटावा जनपद के मिशनरी साथियों ने मान्यवर कांशीराम जी को जिताकर संसद में पहुंचाया है।

*मोहम्मद आमीन भाई*

डॉ एस अकमल इन्सानी भाई चारा बनाओ समिति के संरक्षक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इस्लाम पार्टी हिंद *मोबाइल नंबर 8318832858*
20/08/2024

डॉ एस अकमल
इन्सानी भाई चारा बनाओ समिति के संरक्षक
एवं
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इस्लाम पार्टी हिंद
*मोबाइल नंबर 8318832858*

*रक्षाबंधन इतिहास की रोशनी में : डॉ एस अकमल*     *इतिहास के इस अतीत से भारतवासियों को सबक लेना चाहिए ताकि हमारा देश विश्...
20/08/2024

*रक्षाबंधन इतिहास की रोशनी में : डॉ एस अकमल*
*इतिहास के इस अतीत से भारतवासियों को सबक लेना चाहिए ताकि हमारा देश विश्व गुरु बन सके*
1527 ईo में खानवा के युद्ध के बाद 1528 ईस्वी में महाराणा सांगा का स्वर्गवास हो गया 1534 ईस्वी में गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण कर दिया तब राजमाता कर्णावती ने मुगल बादशाह हुमायूं के पास राखी भेजी और सहायता के लिए मदद मांगी थी लेकिन यह राखी बादशाह हुमायूं तक काफी देर से पहुंची इस वजह से जब तक हुमायूं अपनी सेना के साथ मेवाड़ पहुंचे तब तक रानी कर्णावती ने जौहर कर लिया था और बहादुर शाह की विजय हो चुकी थी मुगल बादशाह हुमायूं ने गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह जो कि मुसलमान था उससे युद्ध किया और बहादुर शाह को परास्त कर राज्य को रानी कर्णावती के पुत्रों को सौंप दिया।
आप प्रश्न यह उठता है कि रानी कर्णावती जी ने मुगल बादशाह हुमायूं से ही मदद क्यों मांगी और किसी आसपास के हिंदू राजा से मदद क्यों नहीं मांगी मुगल बादशाह हुमायूं ने हिंदू महारानी कर्णावती की मदद क्यों किया। यह एक विचारणीय प्रश्न है रानी कर्णावती जी को यह पूर्ण विश्वास था कि मुगल बादशाह हुमायूं उनकी मदद अवश्य करेंगे तभी तो उन्होंने हुमायूं को राखी भेजी और उनसे मदद मांगी। इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब का हुक्म है यह मत देखो की जुल्म अन्याय अत्याचार किस पर हो रहा है वह कोई भी हो उसकी मदद करो और अन्याय अत्याचार को समाप्त करने के लिए संघर्ष युद्ध करो, अगर युद्ध करने में सक्षम नहीं हो तो जवान से बोलकर रोकने का प्रयास करो, अगर यह भी नहीं कर सकते तो दिल में बुरा समझो और समाज के लोगों को बताओ और सामाजिक समर्थन हासिल करके ताकत हासिल करो और उस ताकत का उपयोग और प्रयोग करके अन्याय की व्यवस्था को नष्ट करो चूंकि मुगल बादशाह हुमायूं मुसलमान था और मोहम्मद साहब के पैगाम से भली भांति परिचित था इसलिए उसने मोहम्मद साहब के संदेश का पालन करते हुए महारानी कर्णावती जी की मदद किया क्योंकि वह मजलूम थी और उनकी मदद करना हुमायूं ने अपना कर्तव्य समझा और गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह से युद्ध किया और विजय हासिल किया और उक्त राज को रानी कर्णावती के पुत्रों को सौंप दिया।
इस घटना के बाद हुमायूं की दिल्ली की हुकूमत चली गई। उस पर शेरशाह सूरी ने कब्जा कर लिया और मुगल बादशाह हुमायूं को ईरान भागना पड़ा और ईरान के बादशाह की मदद से हुमायूं ने एक बड़ी सेना तैयार किया और पुनः सन 1555 में युद्ध करके दिल्ली पर कब्जा कर पुनः अपने राज्य की स्थापना किया।
कल दिनांक 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया और देशवासियों ने मुबारकबाद बधाइयां दी। इस त्यौहार की खास बात यह है कि बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है अगर इस त्यौहार के अवसर पर सभी बहनें अपने भाइयों से यह संकल्प लें जिस प्रकार से आप हमें अपनी बहन मानते हैं ठीक उसी प्रकार से समाज की देश की लड़कियों की भी बहन बेटी माने और उनकी रक्षा करें तो हमारे प्यारे देश से सामाजिक बुराइयां समाप्त हो जाएंगी।
इसलिए महामानव बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का कहना है कि -
"विचारों में परिवर्तन हुए बगैर आचरण में परिवर्तन संभव नहीं है"
इसलिए देशवासियों के आचरण में परिवर्तन तब तक संभव नहीं है जब तक कि समाज के विचारों में परिवर्तन न हो कोई भी कानून बनाकर सामाजिक अपराध को रोका नहीं जा सकता इसलिए विचार परिवर्तन ही सभी परिवर्तनों का मूल है।
"भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना" अतीत में भी और वर्तमान में भी इस बंधन को निभाएं बगैर समाज में भाईचारा बंधुता स्थापित नहीं हो सकता है जब तक भाईचारा, प्रेम, सद्भाव बंधुता की भावना देशवासियों के हृदय में नहीं होगा तो एक राष्ट्र की संकल्पना नहीं की जा सकती और हमारा देश एक मजबूत राष्ट्र और विश्व गुरु नहीं बन सकता है।
*डॉ एस अकमल*
*इन्सानी भाई चारा बनाओ समिति के संरक्षक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष*
*इस्लाम पार्टी हिंद*
*मोबाइल नंबर 8318832858*

Address

Ghazipur

Telephone

+919335993932

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when islam party hind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to islam party hind:

Share