Priyanka Sharma-AJSU

Priyanka Sharma-AJSU Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Priyanka Sharma-AJSU, Giridih.

जिलाध्यक्ष(महिला) आजसू पार्टी, गिरिडीह
पढ़ाई, संगठन, संघर्ष
समाजवादी । पशुप्रेमी । खांटी झारखंडी । लोहियावादी
मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी 🙏🏻

02/02/2026

पीरटांड़ गैंगरेप मामले में आजसू महिला जिलाध्यक्ष ने एसपी को सौंपा आवेदन

गिरिडीह: पीरटांड़ थाना क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग बच्चियों के साथ हुई जघन्य सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर आजसू पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शर्मा ने शुक्रवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान श्रीमती प्रियंका शर्मा के साथ आजसू नगर महिला मोर्चा की आरती देवी, अनुपमा देवी, रिंक सिन्हा, अनिता देवी और पूजा देवी उपस्थित रहीं। वहीं पार्टी की ओर से जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री काम्पू यादव तथा छात्र संघ के जिला सचिव श्री अक्षय यादव भी शामिल रहे।

आजसू महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

इधर, आंदोलन और जनदबाव को देखते हुए जोनल डीआईजी अंजनी कुमार स्वयं हरलाडीह पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आजसू नेताओं ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

Priyanka Sharma-AJSU

02/02/2026

13 वर्षीय छात्र की हत्या मामले में कार्रवाई की मांग, आजसू महिला जिलाध्यक्ष ने डीजीपी को लिखा पत्र

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत राजारायडीह में 13 वर्षीय छात्र अभिनंदन राणा की हत्या के मामले को 14 दिन बीत जाने के बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आजसू पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष (गिरिडीह) श्रीमती प्रियंका शर्मा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री तदाशा मिश्रा को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

श्रीमती प्रियंका शर्मा ने बताया कि मृतक अभिनंदन राणा, श्री प्रकाश राणा के कनिष्ठ पुत्र थे और आठवीं कक्षा के छात्र थे। उन्होंने कहा कि किसी माता-पिता के लिए अपने पुत्र को खोने से बड़ा दुख इस दुनिया में कुछ नहीं हो सकता। बावजूद इसके, जिला पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने डीजीपी से मांग की कि इस जघन्य हत्या कांड की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर दंड दिलाया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की कुत्सित घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर हो।

आजसू महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में बच्चों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन हत्या, अपहरण, बच्चा चोरी और फिरौती जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सक्षम नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि डीजीपी तदाशा मिश्रा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द न्याय सुनिश्चित करेंगे और पीड़ित परिवार को राहत दिलाएंगे।

Priyanka Sharma-AJSU

पीरटांड़ में आदिवासी नाबालिग बच्चियों के साथ हुई गैंग र,ेप मामले में आज गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डा विमल कुमार जी को आवेदन ...
02/02/2026

पीरटांड़ में आदिवासी नाबालिग बच्चियों के साथ हुई गैंग र,ेप मामले में आज गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डा विमल कुमार जी को आवेदन दी। मेरे साथ आजसू नगर महिला मोर्चा की आरती देवी, अनुपमा देवी, रिंक सिन्हा, अनिता देवी, पूजा देवी साथ ही जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री Kampu Yadav जी, और छात्र संघ के जिला सचिव श्री Akshay Yadav जी
आंदोलन के दबाव में आकर जोनल DIG अंजनी कुमार भी हरलाडीह आकर स्थिति का जायजा लिए हैं। अपराधी बच नहीं पाएंगे।

AJSU Party (आजसू पार्टी)
Sudesh Mahto
Chandra Prakash Choudhary
Nirmal Mahto
Lambodar Mahto
Ram Chandra Sahis
आजसू पार्टी
Piyush Choudhary
Sanjay Mehta
Guddu Yadav
Shankar Yadav
Priyanka Sharma

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना अंतर्गत राजारायडीह में श्री प्रकाश राणा जी के कनिष्ठ पुत्र 13 वर्षीय अभिनंदन राणा(8 वी कक्षा...
02/02/2026

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना अंतर्गत राजारायडीह में श्री प्रकाश राणा जी के कनिष्ठ पुत्र 13 वर्षीय अभिनंदन राणा(8 वी कक्षा का छात्र) की हत्,या को आज 14 दिन हो चुके हैं, जिला पुलिस अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं की है। एक माता पिता को अपना पुत्र खोने से बड़ा दुख इस दुनिया में कुछ नही है। आज मैने झारखंड के DGP को पत्र लिखकर, इस मामले में एक विशेष टीम गठित करते हुए जल्द से जल्द अपराधियो को गिरफ्तार करे और कठोर दण्ड दिलवाए ताकि ऐसे कुत्सित घटना को अंजाम देने की सोचने वालों की रूह कांप जाए।

झारखंड में बच्चों पर हो रही लगातार अपराधों पर पुलिस अंकुश लगाने में सक्षम नहीं हो पा रही हैं आए दिन ह,त्या, किड-नैपिंग, बच्चा चो,री, फि-रौती की खबरें आ रही है जो बहुत चिंताजनक है। DGP तदाशा मिश्रा जी से उम्मीद है कि जल्द इस मामले में न्याय होगा।
AJSU Party (आजसू पार्टी)
Sudesh Mahto
Chandra Prakash Choudhary
Nirmal Mahto
Guddu Yadav Ajsu Guddu Yadav Shankar Yadav Sanjay Kumar Yashoda Devi Lambodar Mahto
Sanjay Mehta

02/02/2026

Mayang Mayang 2

Address

Giridih
815301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Priyanka Sharma-AJSU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share