CPI ML Bagodar

CPI ML Bagodar Lal salam

25/05/2018

प्रधान सेवक अौर लोकप्रिय व विकास पुरुष लगाना तो आजकल आम हो गया है ! भले ही इन शब्दों का अर्थ ज्ञात न हो !

महाशय ,
सुना है कुछ विकास चाहने वाले चले है सरिया बगोदर को जिला बनाने 😃😃🤣🤣 !
जहाँ चार सालो में अनुमंडल कार्यालय की शुरुआत नही हो सकी, अोवरब्रिज की शुरुआत नही हो सकी, पावरग्रिड का कार्य लंबित पडा है, जलापूर्ति ठप है व अनुमंडल अस्पताल का ठिकाना नही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक का ठिकाना नही !

वहाँ अब सुना ही चिठ्ठी लिखा जा रहा है रघुवर सरकार को जिला बनाने के लिए ! इ तो वही न कहावत है की शादी हुआ नही बच्चवा का छटियारी करने चल दिए !

क्या यही विकास है ?
हमको लगता है इन चार सालो में विकास पगला गया है !!

23/05/2018

भोला महतो बगोदर विधानसभा के एक नागरिक के वाल से खुला पत्र!
#आइये_बगोदर_के_बेटे_को_प्यार_आपार_दें
#बिनोद_को_वोट_अबकी_एक_लाख_के_पार_दें।

सेवा में,

बगोदर विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता एवं बगोदर विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाकपा माले कार्यकर्ता

विषय : 2019 मे बगोदर विधानसभा चुनाव के संदर्भ में

साथियों,

झारखंड मे विधान सभा चुनाव एक या डेढ वर्ष के मे होने वाला है । इस बार बगोदर विधानसभा अपने अस्तित्व, अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेगी । ऐसी लड़ाई जो बगोदर के आने वाले भविष्य का फैसला करेगी । यह लड़ाई तय करेगी कि आने वाले समय में बगोदर झारखंड की दिशा और दशा तय करेगी या किसी दलबदलु के इशारों पर नाचेगी ।

आइये बात करें बगोदर के मिजाज की । आप खेतको चल जाये या खम्भरा, बिरनी सरिया चल जाए या गैडा, हर जगह लोग एक बात तो ज़रूर कहते मिलेंगे, की भई विकास तो बिनोद ने ही किया है, विकास तो बिनोद ही कर सकता है । हाँ हुई थी कुछ गलतियां, बढ़ी थी कुछ दूरियां, पनपी थी कुछ गलतफहमियां, जिसकी सजा बगोदर ने अपने बेटे को 2014 में दी थी । हर मां-बाप अपने बच्चे को सज़ा देते हैं, उन्हें उनकी गलती का एहसास कराने के लिए । और जब बच्चा अपनी गलती समझ कर उसे ठीक कर ले तो वही मां बाप अपना पूरा प्रेम अपने बच्चे पर उलड़ देते हैं ।

मैंने पूरा बगोदर विधानसभा का भ्रमण किया है , बगोदर विधानसभा की जनता भी अपने बेटे पर प्यार उलड़ने के लिए तत्पर है और सबका इन्तजार है2019 का । सबका एक ही कहना है , की एक बार सज़ा दे दिया, मन की भड़ास निकल गयी , अब जितनी सज़ा दी थी उससे 10 गुना प्यार देना है अपने बेटे को ।

2019मे जीत तो निश्चित है , पर लक्ष्य अबकी सिर्फ वोट जीतकर जाना नहीं, लोगों का दिल जीतकर जाना है । बगोदर का बेटा तो लगा हुआ है, अथक परिश्रम कर रहा है । चारों तरफ से बाहरी ताकतों से घिर गया है, पर बिल्कुल विचलित नहीं हुआ है । क्योंकि विश्वास है उसे अपने घर के लोगों पर , अपने बगोदर विधानसभा की जनता पर, जो अपने स्वाभिमान को किसी एक छतिशगढिया गुजराती वाले के हाथों बिकने न देगी । अपने माटी के लाल को , सबसे अकेले लड़ने वाले इस योद्धा को , विकास को ही अपना धर्म मानने वाले इस कर्मशील पुत्र को फिर से वापस लाएगी ।

अब साथियों , आइये हम सब भी अपने बिनोद सिंह के संघर्ष में जुड़ जाएं । लाल सलाम ! comvg

16/05/2018
वाह क्या बात ....
16/05/2018

वाह क्या बात ....

No comment plz..... !!  din ayenge #  overbridge  #  Powergrid  #  Jumlabaazi  #
10/05/2018

No comment plz..... !!

din ayenge #
overbridge #
Powergrid #
Jumlabaazi #

10/05/2018

अच्छे दिन की सरकार में बिजली का सुधार होने की उम्मीद है क्या ?
य पैसवे बढेगा खाली ????

Address

Bagodar Assembly
Giridih
825322

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CPI ML Bagodar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share