CSC

CSC Online services of all government and non-government are available in us, you can easily avail all services from here..

02/11/2021
*!! खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति योजनान्तर्गत लाभ उठाने हेतु किसान र्भाइयों को सूचना !!*=================...
15/12/2020

*!! खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति योजनान्तर्गत लाभ उठाने हेतु किसान र्भाइयों को सूचना !!*

================================

सभी किसान बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि खरीफ विपणन मौसन 2020-21 में धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ हो चुका है। धान बिक्री करने हेतु किसानों का निबंधन आवश्यक है। निबंधन हेतु आवेदन पत्र लैम्प्स/पैक्स/FPC/FPO अथवा प्रखंड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के पास उपलब्ध है।
अतः सभी किसान बन्धुओं से अनुरोध है कि निबंधन हेतु निकटतम लैम्प्स/पैक्स/FPC/FPO अथवा संबंधित प्रखंड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के पास आवेदन पत्र सभी आवश्यक सूचना भरते हुए निम्न दस्तावेज की छायाप्रति के साथ जमा किया जाय।

➢ निबंधन हेतु दस्तावेज:

● कृषि कार्य हेतु प्रयुक्त भूमि का रकवा (खाता संख्या एवं प्लाट
संख्या सहित)
● आधार कार्ड
● बैंक पासबुक
● पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

➢ किसानों को आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने हेतु धान अधिप्राप्ति योजनान्तर्गत धान का न्यूनत्तम समर्थन मूल्य निम्न प्रकार निर्धारित है:
●साधारण धान - 1868.00 रुपये प्रति क्विंटल।
●ग्रेड ए धान - 1888.00 रुपये प्रति क्विंटल।

किसानों को राज्य सरकार द्वारा 182.00 रु0 प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त बोनस दिया जायेगा।

*गोड्डा जिला अंतर्गत धान अधिप्राप्ति केंद्र:-*

*क्र0 1. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- बेलारी पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- गोड्डा।*

*क्र0 2. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- बूढीकुरा पैक्स लि0 गोड्डा, प्रखण्ड का नाम:- गोड्डा।*

*क्र0 3. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- Gangta Fasiya Farmers Producer Com.Ltd.godda, प्रखण्ड का नाम:- गोड्डा।*

*क्र0 4. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- khushaali Farmers Producer Com.Ltd.godda, प्रखण्ड का नाम:- गोड्डा।*

*क्र0 5. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- maa yogani Farmers Producer Com.Ltd.godda, प्रखण्ड का नाम:- गोड्डा।*

*क्र0 6. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- बरगच्छा हरियारी पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- पोडैयाहाट।*

*क्र0 7. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- kajra Farmers Producer Com.Ltd . पोड़ैयाहाट, प्रखण्ड का नाम:- पोड़ैयाहाट।*

*क्र0 8. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- krishak chhaaya Farmers Producer Com.Ltd . पोड़ैयाहाट, प्रखण्ड का नाम:- पोड़ैयाहाट।*

*क्र0 9. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- machkhar Farmers Producer Com.Ltd . पोड़ैयाहाट, प्रखण्ड का नाम:- पोड़ैयाहाट।*

*क्र0 10. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- शंकरपुर पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- मेहरमा।*

*क्र0 11. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- khushaali Farmers Producer Com.Ltd.. मेहरमा, प्रखण्ड का नाम:- मेहरमा।*

*क्र0 12. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- सुन्दरपहाडी लैम्पस , प्रखण्ड का नाम:- सुन्दरपहाडी।*

*क्र0 13. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- मांजर पैक्स , प्रखण्ड का नाम:- बसंतराय।*

*क्र0 14. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- चिलकारा गोविन्द पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- पथरगामा।*

*क्र0 15. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- सरौतिया पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- महागामा।*

*क्र0 16. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- यशोधवला पैक्स, प्रखण्ड का नाम:- ठाकुरगंगटी।*

*क्र0 17. धान अधिप्राप्ति केन्द्र :- लोहंडिया लैम्पस, प्रखण्ड का नाम:- बोआरीजोर।*

कल समय 10:00 AM *CSC स्टेट हेड शम्भू सर*  CSC Grameen eStore को लेकर  पूरे झारखंड में फेसबुक लाइव होंगेl इस अवसर पर हमार...
04/07/2020

कल समय 10:00 AM *CSC स्टेट हेड शम्भू सर* CSC Grameen eStore को लेकर पूरे झारखंड में फेसबुक लाइव होंगेl इस अवसर पर हमारे पूरे झारखंड के सभी VLE बढ़-चढ़कर भाग लेंl https://www.facebook.com/csc.jharkhand.94

कल सीएससी झारखंड दिवस है।  सीएससी सेवाओं का अनुसरण सभी वीएलई द्वारा किया जाना चाहिए: 1. प्रत्येक झारखंड वीएलई को कल कम स...
26/06/2020

कल सीएससी झारखंड दिवस है। सीएससी सेवाओं का अनुसरण सभी वीएलई द्वारा किया जाना चाहिए:

1. प्रत्येक झारखंड वीएलई को कल कम से कम 5 डिगिपे लेनदेन करना चाहिए। साथ ही प्रत्येक बीसी को कल कम से कम 20 बीसी लेनदेन करना चाहिए।

2. प्रत्येक वीएलई को अपने सीएससी में कम से कम एक केवीके एग्री कंसल्टेंसी और एक ई-मुल्कात वीसी सेवा करनी चाहिए।

3. 4600 ग्रामीण ई-स्टोर पंजीकृत VLE में से प्रत्येक को कम से कम एक ग्राहक ऑर्डर देना चाहिए

4. प्रत्येक टेली लॉ VLE को कम से कम एक टेली लॉ केस पंजीकरण करना चाहिए और सभी 3300 PLV को इसके लिए काम करना चाहिए।

5. प्रत्येक वीएलई को अपने केंद्र से कम से कम एक सीएससी टेलीमेडिसिन सेवा करनी चाहिए

6. प्रत्येक वीएलई को सीएससी ओलंपियाड सेवा के तहत कम से कम एक छात्र को पंजीकृत करना चाहिए

7. भारतनेट सीवीएलई में से प्रत्येक को अपने जीपी के कम से कम 2 को पुनर्स्थापित करना चाहिए, 2 एफटीटीएच कनेक्शन देना चाहिए और अपने सभी जीपीआर को भारतनेट ऐप पर करना चाहिए

8. प्रत्येक महिला VLE को अपना CSC सजाना चाहिए और अपने CSC में कम से कम 5 घंटे काम करना चाहिए और अपनी CSC सेवाओं के ग्रामीणों के बीच जागरूकता पैदा करनी चाहिए। नागरिकों को कम से कम 50 विभिन्न प्रकार की सीएससी सेवाएं भी प्रदान करें।

9. 3700 आरएपी / वीएलई आईएनएस में से प्रत्येक को अपने सीएससी पर कम से कम एक बीमा सेवा (जीवन / गैर-जीवन) करना चाहिए।

10. डिजी गाँव और सीएससी अकादमी वीएलई में से प्रत्येक को अपने सीएससी को सजाना चाहिए, ग्रामीणों में जागरूकता पैदा करनी चाहिए और अपने केंद्र से कम से कम 50 विभिन्न प्रकार की सीएससी सेवाओं को वितरित करना चाहिए।

सभी वीएलई, राज्य / जिला सीएससी टीम से अनुरोध है कि वे कल के सीएससी झारखंड दिवस को एक शानदार सफलता बनाएं।

*📌महत्वपूर्ण सूचना📌* *Ayush Sanjivani App* *1* आप सभी  को सूचित किया जाता है कि आयुष मंत्रालय के द्वारा *आयुष संजीवनी एप...
10/06/2020

*📌महत्वपूर्ण सूचना📌*

*Ayush Sanjivani App*

*1* आप सभी को सूचित किया जाता है कि आयुष मंत्रालय के द्वारा *आयुष संजीवनी एप्प* लॉन्च किया गया है। जिसे आप सभी अपने क्षेत्र के लोगों का मोबाईल में इंस्टॉल कराए और इंस्टॉल करने के बाद उस में एक सर्वे आयेगा उस को पूरा कराना अनिवार्य होगा ।

*2* आयुष संजीवनी एप्प डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.negd.ayushfeedback

जिसका भी डाउनलोड हो जाएंगे वे 9097789635 पर सुचित करें
इसे आवश्यक समझे

*धन्यवाद*
🙏

10/06/2020

*लंदन में शाही लीची का जलवा, CSC के जरिये मुजफ्फरपुर के किसानों ने बेची लीची*

बिहार की शाही लीची का जलवा सात समंदर पार लंदन में भी देखने को मिल रहा है. लंदन में लीची के शौकीनों ने आज मुजफ्फरपुर के किसानों से सीधे लीची खरीदी. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रदधौगिकी मंत्रालय के कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से यह सबकुछ संभव हो पाया. 9 जून की सुबह बिहार की प्रसिद्द लीची के व्यापार के लिए ऐतिसाहिक सुबह बन के आई.

पहली बार मुजफ्फरपुर के एक लीची किसान ने अपने बगीचे की लीची को लंदन के ख़रीददार को बेचा. कॉमन सर्विस सेण्टर के किसान ई-मार्ट नाम के डिजिटल क्रय विक्रय प्लेटफॉर्म पर यह संभव हो पाया. भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संस्था कॉमन सर्विस सेंटर ने कोरोना महामारी के समय में किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य उपलब्ध करवाने के लिए और किसानों को मंडी में आ कर अपने फसल को बेचने की बाध्यता से मुक्ति दिलाने के लिए एक फसल क्रय विक्रय के डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है. ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर चलने वाले इस प्लेटफार्म का निर्माण पुणे (महाराष्ट्र) के एक स्टार्टअप एग्री10 एक्स ने किया है. इसके माध्यम से किसान कॉमन सर्विस सेण्टर पर आ कर देश भर के खरीददारों को अपनी फसल बेच सकते हैं और उनकी फसल को ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है.
मुजफ्फरपुर के लीची किसान सुनील कुमार ने अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेण्टर पर जा कर इस डिजिटल क्रय-विक्रय प्लेटफॉर्म पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर लीची के फसल की जानकारी डाली थी, जिसे लन्दन में बैठे ख़रीददार ने देखा और इसे खरीदने में अपनी रूचि दिखाई. फिर किसान और खरीददार में दाम तय होने के बाद खरीददार के भारत में स्थित लोगों के मुज़फ्फरपुर जा कर लीची की गुणवत्ता का मुआयना किया और अपनी रिपोर्ट भेजी। जब दोनों पक्षों में सहमति बन गई तो खरीददार ने किसान के खाते में आधा पैसा एडवांस के रूप में ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद आज सुबह लीची को तोड़ने का काम शुरू किया गया. वहां बगीचे में भी खरीददार के प्रतिनिधि के सामने लीची तोड़ने, साफ़ करने और डब्बों में पैक करने का काम संपन्न किया गया. इसके बाद वहीं से गाड़ियों में भर कर इसे पटना हवाई अड्डे के लिए रवाना कर दिया गया. पटना से ये लीची बेंगलुरु होते हुए कल तक लंदन पहुंच जाएगी. इस पूरी प्रक्रिया में लगे मजदूर की मजदूरी, पैकिंग, माल ढुलाई और हवाई जहाज का खर्च लंदन के खरीददार ने ही वहन किया, न कि किसान ने वहन किया. किसान सुनील कुमार को भी इस माध्यम से लीची बेचने से अपनी फसल का बहुत अच्छा दाम मिल गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश में किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलवाने के लिए मंडी में फसल बेचने की बाध्यता को समाप्त करने का फैसला लिया है और डिजिटल इंडिया अभियान के तहत कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा किसान अपनी फसल अब देश विदेश के किसी भी खरीददार को बेच सकते हैं. कॉमन सर्विस सेण्टर ने इस के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है, जिसको अभी पाइलेट के तौर पर बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर जिले में शुरू किया गया है. इस के तहत किसान कॉमन सर्विस सेंटर पर जा कर अपने आप को रजिस्टर करवा कर अपनी फसल का विवरण डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डाल देता है, जिसकी जानकारी देश भर के सभी खरीददारों को मिल जाती है.
जो भी खरीददार फसल के लिए किसान को सबसे अधिक दाम दे सकता है, किसान उसे वो फसल बेचने के लिए स्वतंत्र होता है. जब किसान और खरीददार के बीच बात तय हो जाती है तो फसल के जांच के एक्सपर्ट को किसान के पास भेजा जाता है. कॉमन सर्विस सेण्टर के संचालक भी फसल की जांच में एक्सपर्ट का सहयोग करते हैं. एक्सपर्ट की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालने के बाद किसान के खाते में खरीददार आधा पैसा एडवांस के रूप में भेज देता है. फिर इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े ट्रक टेम्पो वाले लोगों को सूचना दी जाती है, जो फसल को किसान के पास से उठा कर खरीददार के पास तक पहुंचा देते हैं. इस पूरी प्रक्रिया में ट्रांसपोर्ट का खर्च खरीददार को ही वहन करना पड़ता है जिस से किसान का मुनाफा और बढ़ जाता है. जैसे ही ट्रांसपोर्टर फसल को गाड़ी में लादने की सूचना डिजिटल प्लेटफॉर्म को देता है, वैसे ही खरीददार बचा हुआ पेमेंट किसान के बैंक खाते में भेज देता है. इस के बाद कॉमन सर्विस सेण्टर के संचालक को भी कुल राशि का एक प्रतिशत कमीशन के तौर पर दिया जाता है. इस प्रकार ये पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से संपन्न होती है.

निम्नलिखित सेवाओं के लिए  हमारे CSC से  संपर्क कर सकते हैं 9097789635
06/06/2020

निम्नलिखित सेवाओं के लिए हमारे CSC से संपर्क कर सकते हैं 9097789635

05/06/2020

*आवश्यक सूचना*

ऐसा संज्ञान में आया है कि कुछ लोग नई सीएससी आईडी बनाने के लिए रुपयों की मांग कर रहे हैं। कुछ धैर्यहीन लोग भ्रमित भी हो रहे हैं।
आप सभी को विदित है कि सीएससी आईडी का आवेदन सदैव से निशुल्क रहा है एवं वर्तमान में भी निशुल्क है।
वर्तमान में सीएससी आईडी का पंजीकरण प्रारम्भ नहीं हुआ है।
आप लोग भ्रमित न हों। यदि कोई व्यक्ति सीएससी आईडी बनवाने के लिए रुपये मांगता है तो उसकी सूचना जनपद सीएससी टीम को अवश्य दें।
ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर वैधानिक कार्यवाही निश्चित है।
यह संदेश आप सभी अपने मित्रों में भी प्रसारित कर दें जिससे वे इस प्रकार के शोषण व छल से बच सकें।

*टीम सीएससी*

Address

KASTURIYA Road , KALA DUMARIYA, PATHARGAMA, KHARIYANI
Godda
814147

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CSC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share