15/10/2025
आज +2 हाई स्कूल बसंतराई में विश्व हाथ धुलाई दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम में हाथ धोने के सही तरीके बताए गए और बच्चों ने स्वयं साबुन से हाथ धोकर इसका पालन किया। शिक्षकों ने स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस आयोजन से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। # Global Handwashing Day