26/08/2026
«🇮🇳 राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 – खेलो इंडिया संवाद 🇮🇳
सभी युवा साथियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कल 27 अगस्त, सुबह 10 बजे से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘खेलो इंडिया संवाद’ का शुभारंभ किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य देश में खेलों को लेकर जागरूकता और भागीदारी बढ़ाना तथा ओलंपिक 2036 में भारत के शानदार प्रदर्शन के लिए अभी से मिशन मोड में कार्य करना है।
इसी के तहत हमारे दो कॉलेजों में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है—
📍 गोड्डा महाविद्यालय, गोड्डा
📍 एस आर टी महाविद्यालय, धमड़ी
आप सभी से अनुरोध है—
1️⃣ सभी युवा साथी MY Bharat पोर्टल पर Registration करें और अपने द्वारा खेले जाने वाले खेल की जानकारी सही-सही भरें। Link: https://mybharat.gov.in/yuva_register
2️⃣ 29 अगस्त – राष्ट्रीय खेल दिवस से अपने गांव, मोहल्ले और क्षेत्र में कोई-न-कोई खेल खेलना शुरू करें। साथ ही, MY Bharat पोर्टल पर अपने खेल की सही जानकारी अवश्य दर्ज करें, ताकि प्रशासन को गांव एवं प्रखंड स्तर पर खेलों से जुड़ी आवश्यक योजना, संसाधन एवं गतिविधियों की बेहतर Planning करने में आसानी हो।
3️⃣ 📲 इस QR Code को Scan करें और अपना सुझाव दें—
हमारे जिले/देश के Sports Ecosystem को और मजबूत बनाने के लिए क्या किया जा सकता है?
🎯 आपका सुझाव 2036 में भारत को ओलंपिक की पदक तालिका में प्रथम स्थान दिलाने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।
🏃♂️🏏⚽ “नशा छोड़ो, मैदान से नाता जोड़ो!”
🇮🇳 “नशामुक्त भारत – एक घंटा खेल के मैदान में!” 🇮🇳
आइए, प्रतिदिन एक घंटा खेलें, स्वस्थ रहें और स्वस्थ, सक्षम एवं खेल-शक्ति से भरपूर भारत के निर्माण में योगदान दें।
सभी युवा साथी कल के कार्यक्रम में जरूर पहुंचे।