Ward No 09 Nagar Malanpur Gohad Bhind Madhya Pradesh

  • Home
  • India
  • Gohad
  • Ward No 09 Nagar Malanpur Gohad Bhind Madhya Pradesh

Ward No 09 Nagar Malanpur Gohad Bhind Madhya Pradesh स्वच्छता ही सेवा जन सेवा नारायण सेवा

01/09/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को श्योपुर जिले में आयोजित बलराम महोत्सव को करेंगे वर्चुअली संबोधित
---
चंबल संभाग के श्योपुर में 2 सितंबर को मुरैना में 4 सितंबर और भिंड में 5 सितंबर को मनाया जाएगा बलराम कृषि महोत्सव
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न अंचलों में लगातार बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाकर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। किसान कल्याण वर्ष में प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बलराम कृषि महोत्सव मनाया जा रहा है। चंबल संभाग के श्योपुर में 2 सितंबर को मुरैना में 4 सितंबर को और भिंड में 5 सितंबर को बलराम कृषि महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को श्योपुर जिले में आयोजित बलराम महोत्सव को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों कोलाभान्वित करने के लिये किसान कल्याण वर्ष में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं। किसानों के हित में लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार ने वर्ष 2028-29 तक 100 लाख हैक्टेयर की सिंचाई क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उद्यानिकी उत्पादन में 490 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य तय किया है। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये सरकार ने प्रतिदिन 50 लाख लीटर दुग्ध संकल्न का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश में 5,562 दुग्ध समितियों के माध्यम से 83 हजार सदस्यों को वित्तीय लाभ मिलेगा।

किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये पीएम किसान सम्मान और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में पात्र हितग्राही किसानों को 12 हजार रूपये सालाना दिया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई के लिये 5 रूपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही 10 हॉर्स पॉवर तक के बिजली पंप कनेक्शन में सब्सिडी दी जा रही है। राज्य सरकार ने पीएम कुसुम योजना में 32 लाख किसानों को सोलर पंप देने का लक्ष्य निर्धारित कर सोलर पंप उपलब्ध करा रही है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने के लिये 60 प्रतिशत तक की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। सरकार कृषि आधारित उद्योगों में 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में सराकर ने किसान कल्याण वर्ष में कृषि भूमि अर्जन की स्थिति में किसानों को 4 गुना मुआवजा देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने किसानों को शून्य प्रतिशत की दर पर फसल ऋण का भुगतान साल भर में करने की सुविधा प्रदान की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में प्रदेश के समग्र विकास के लिये प्रतिबद्धता पूर्वक सभी वर्गों के कल्याण के लिये विभिन्न योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। किसान एवं संबद्ध राज्य सरकार ने 6 हजार करोड़ रूपये के मत्स्य निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें 12 हजार 400 करोड़ रूपये से अधिक का संभावित निवेश आयेगा। सरकार का लक्ष्य है कि दृढ़ संकल्पित होकर समृद्ध मध्यप्रदेश के लिये निरंतर कार्य कर रही है।

RM : https://bit.ly/4gLgKrl

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

21/08/2026
13/08/2026

Old man ♂️♂️

21/07/2026

अनुकंपा नियुक्ति से बेटी और परिवार के चेहरे खिले, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया नियुक्ति आदेश.
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने नियुक्ति आदेश प्रदान कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता द्वारा आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत गंजबासौदा निवासी आर्या दुबे को सहायक ग्रेड-3 (डाटा एंट्री ऑपरेटर) के पद पर नियुक्ति का आदेश प्रदान कर उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। नियुक्ति आदेश मिलने के बाद आर्या दुबे एवं उनके परिवार के सदस्यों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

आर्या दुबे के पिता स्वर्गीय श्री बालकृष्ण दुबे, जो प्राथमिक शाला ग्राम पचमा, विकासखंड गंजबासौदा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, के निधन के उपरांत शासन के नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। स्वर्गीय श्री बालकृष्ण दुबे की चार पुत्रियां हैं। उनकी पत्नी श्रीमती ज्योति दुबे ने लिखित सहमति देकर आर्या दुबे के पक्ष में अनुकंपा नियुक्ति के लिए सहमति व्यक्त की। आवश्यक दस्तावेजों एवं औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांसवा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की स्थापना शाखा द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास परियोजना बासौदा-2, जिला विदिशा में रिक्त सहायक ग्रेड-3 (डाटा एंट्री ऑपरेटर) के पद पर उनकी नियुक्ति की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आर्या दुबे को शुभकामनाएं देते हुए निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय-सीमा में लिपिक वर्ग के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करें। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

05/05/2026

New company

30/04/2026
30/12/2025

Address

Gohad
477117

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919165703363

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ward No 09 Nagar Malanpur Gohad Bhind Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share