06/08/2026
पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल इंदौर में NCIB मध्यप्रदेश एवं साइबर पुलिस का साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र, विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का दिया संदेश
इंदौर | 05 अगस्त 2026
पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर के विशेष आमंत्रण पर विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा जनजागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में NCIB मध्यप्रदेश एवं साइबर थाना इंदौर के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
NCIB मध्यप्रदेश की ओर से श्री भव्य राय (क्राइम इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, इंदौर) एवं श्रीमती नमिता जगताप (साइबर एक्सपर्ट, NCIB एवं CRPC) ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में साइबर थाना, इंदौर की ओर से सुश्री भारती विश्वकर्मा एवं श्री कमल माहेश्वरी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग एवं फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल व मैसेज, सोशल मीडिया सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड, OTP एवं व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता सहित इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग से जुड़ी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।
विद्यार्थियों को समझाया गया कि डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी असावधानी साइबर अपराध का कारण बन सकती है। उनसे अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि, धोखाधड़ी अथवा साइबर अपराध का सामना करने पर घबराने या जानकारी छिपाने के बजाय तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें। साथ ही स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए अपने परिवार एवं मित्रों को भी सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल प्रशासन द्वारा श्री भव्य राय एवं श्रीमती नमिता जगताप का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके योगदान के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए ऐसे उपयोगी एवं महत्वपूर्ण साइबर जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए भविष्य में भी NCIB एवं संबंधित अधिकारियों को ऐसे सत्रों के आयोजन हेतु आमंत्रित किया।
राज्य निदेशक, N