31/05/2026
सीतापुर
*दर्दनाक हादसे में इंटर कॉलेज की 40 वर्षीय महिला शिक्षिका की मौत*
बस के गेट पर आकर थूकने के लिए झुकी थीं शिक्षिका
जैसे ही उन्होंने मुंह बाहर निकाला, उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार बस से नीचे गिर गईं।
कंडक्टर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह उन्हें बचा नहीं सका।
सड़क पर गिरने से शिक्षिका के सिर में गंभीर चोट आई।
हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
महिला शिक्षिका एक हाथ से दिव्यांग थीं और अपने परिवार व विद्यार्थियों के बीच बेहद सम्मानित थीं।
यह हादसा सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए सबक है जो यात्रा के दौरान छोटी-सी लापरवाही को नजरअंदाज कर देते हैं।