04/08/2022
*अतिवृष्टि तथा बाढ़ में मृत हुए ४ व्यक्तियों के परिजनों को विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते वितरण किये गए ४-४ लाख की आर्थिक सहायता के चेक*
MVM न्यूज गोंदिया प्रतिनिधि
*************************
प्रतिनिधी/गोंदिया
महसूल दिवस के अवसर पर उपविभाग गोंदिया द्वारा महसूल दिन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | विधायक विनोद अग्रवाल ने कार्यक्रम में सरकार की सैकड़ों योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने वाले महसुल विभाग के समस्त अधिकारीयो व कर्मचारियों को बधाई देकर उनका सत्कार उन्हें प्रोत्साहित किया साथ ही उत्कृष्ट कार्य करनेवाले कर्मचारी इनका सन्मान पत्र देकर सन्मानित किया गया एव विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा लोकशाहिर अन्नाभाऊ साठे जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र अभिवादन किया गया। साथ ही इस अवसर पर पिछले दिनों अतिवृष्टि व बाढ़ में डूबने से ४ व्यक्तियो की मृत्यु हो जाने पर उन्हें शासन की ओर से ४-४ लाख रुपए की आर्थिक सहायता चेक द्वारा उनके परिजनों को सौंपी गई |
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित विधायक विनोद अग्रवाल, उपविभागीय अधिकारी, पाटील मैडम, तहसीलदार खंडारे, अप्पर तहसीलदार खडतकर, नायब तहसीलदार पालान्दुरकर, सीमा पाटने, नायब तहसीलदार सरोदे मैडम, मंडल अधिकारी, तलाठी, एंव महसूल विभाग अधिकारी, सुजीत येवले, लखन हरिनखेड़े, इत्यादी कर्मचारी, अधिकारी तथा कार्यकर्त्ता एंव पदाधिकारी उपस्थित थे |