राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत

  • Home
  • India
  • Gondia
  • राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत

राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत, Social service, Pawar Boardings Kanhartoli, Gondia.

राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है, जो “पवार/पंवार/भोयर पवार” सहित परमार क्षत्रिय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य सामाजिक एकता, शिक्षा‑प्रसार, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक चेतना

सादर आमंत्रण राष्ट्रीय पोला महोत्सव राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर महापर्व पोला 9 सितम्बर 2026दिन बुधवार चलो दिनाटोला उमरिय...
25/08/2026

सादर आमंत्रण
राष्ट्रीय पोला महोत्सव
राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर
महापर्व पोला
9 सितम्बर 2026
दिन बुधवार
चलो

दिनाटोला उमरिया
सर्कल पोंडी उकवा
तहसील बैहर
जिला बालाघाट
मध्यप्रदेश
🌷🙏🌹💐

🌸 धार्मिक दर्शन यात्रा — एक सुंदर आध्यात्मिक एवं सामाजिक पहल 🌸बैनगंगा क्षत्रिय पंवार समाज, भोपाल की धार्मिक दर्शन यात्रा...
23/08/2026

🌸 धार्मिक दर्शन यात्रा — एक सुंदर आध्यात्मिक एवं सामाजिक पहल 🌸

बैनगंगा क्षत्रिय पंवार समाज, भोपाल की धार्मिक दर्शन यात्रा समिति द्वारा विगत 9 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही धार्मिक यात्रा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 15 से 23 अगस्त तक कन्याकुमारी, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, रामेश्वरम एवं मदुरै के पावन स्थलों की यात्रा कराई गई।

इस गौरवपूर्ण यात्रा में लगभग 88 समाजबंधुओं ने सहभागिता की। यात्रा का उद्देश्य समाज के वरिष्ठजनों एवं परिजनों को प्रतिवर्ष नए तीर्थ एवं ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ समाज में आध्यात्मिकता, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

इस सफल एवं अविस्मरणीय यात्रा के लिए यात्रा की संपूर्ण रूपरेखा एवं संचालन हेतु भाई श्री लोचेंद्र राहंगडाले जी का विशेष आभार। साथ ही यात्रा में समन्वय एवं सहयोग प्रदान करने वाले श्री गोरेलाल रिनायत जी, श्री अर्जुन बीसेन जी, श्री ओमेंद्र पटले जी, श्री देवेंद्र पटले जी अहमदाबाद, श्री ख्यालसिंह येदे जी, श्री उम्मेद बीसेन जी एवं श्री सुमित बीसेन जी सहित सभी सहयोगियों का हार्दिक साधुवाद।

तीर्थ यात्रा से लौटे यात्रियों के स्वागत अवसर पर उपस्थित उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र ठाकरे जी, युवा मंच अध्यक्ष श्री विजय पटले जी, श्री गंगा ठाकरे जी एवं श्री महेंद्र ठाकरे जी का भी हृदय से आभार।

धार्मिक दर्शन यात्रा समिति की यह निरंतर 9 वर्षों की सेवा समाज की एकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का सुंदर उदाहरण है। राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा की ओर से इस पुण्य एवं प्रेरणादायी पहल से जुड़े सभी समाजबंधुओं और यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन।

🙏 धर्म से संस्कार, संस्कार से एकता और एकता से समाज की शक्ति 🙏

#राष्ट्रीयपंवारक्षत्रियमहासभा #पंवारसमाज #धार्मिकदर्शनयात्रा #रामेश्वरम #कन्याकुमारी #मदुरै #पद्मनाभस्वामीमंदिर #सामाजिकएकता #जयमांगढ़कालिका ाजाभोज

23/08/2026
22/08/2026

राष्ट्रीय पोला महोत्सव धापेवाड़ा 22 अगस्त 2025
सामाजिक संस्कृति व सदभावना का राष्ट्रीय संदेश
कृषक गणों का सबसे बड़ा महोत्सव, भव्य व दिव्य आयोजन
शानदार व गरिमामयी आयोजन🌷🌹💐🙏

22/08/2026

*राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा,भारत , द्वारा आयोजित पवारी/पोवारी की पाठशाला*

नोट- अज लक श्रृंखला को रूप मा हमारा सन तिहार वोको स्वरूप अना प्रभाव पर विचार रहे।

पवारी/पोवारी के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु प्रत्येक शनिवार , शाम 7:30 बजे से पाठशाला के शुभारंभ की आज इक्कीसवी कक्षा। आप सभी समय से 10 मिनट पूर्व से ही जुड़ना प्रारंभ करें, जिससे समय पर कक्षा शुरू हो सके। साथ ही कक्षा के पश्चात प्रश्नोत्तर पर चर्चा की जा सके।

*अज का विषय*- नवो अना राखी
अज का वक्त- संस्कृति का जानकार मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, अना छत्तीसगढ़ अना अन्य स्थान लक रहेती

नोट: एन पाठशाला मा जेतरा नहाना टूरुपोटू गिन ला जोड़ो त उनला सीखन साठी लगत साजरो रहे।

*शनिवार , 22 अगस्त , शाम 7:30 – 9:00 pm*

कक्षा में जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
https://meet.google.com/hxc-oivi-uhi

अधिक से अधिक बच्चों , युवाओं और बुजुर्गों को जोड़ें , ताकि अपनी मायबोली सुरक्षित बच सके।

सभी मातृभाषा प्रेमी अनिवार्य रूप से कक्षा में अपेक्षित रहें।
धन्यवाद।

*पवारी /पोवारी पाठशाला के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक को क्लिक करें-*

https://chat.whatsapp.com/LvqDTvF6dgVGdIIZ9MA4lT?mode=gi_t
(पवारी/पोवारी पाठशाला)
संयोजक -
डॉ. तुफान सिंह पारधी

आज पवार परमार निर्माणाधीन भवन सेड हेतु उज्जैन में पूर्व में ली गई जमीन पर कोटा स्टोन का काम करने के संबंध में पूजा की गई...
21/08/2026

आज पवार परमार निर्माणाधीन भवन सेड हेतु उज्जैन में पूर्व में ली गई जमीन पर कोटा स्टोन का काम करने के संबंध में पूजा की गई, जिसके प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय पवार छत्रिय महासभा के उपाध्याय कृष्ण कुमार डोबले और राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव अंकुश भादे शामिल हुए, साथ ही प्रह्लाद सिंह जी परमार (अध्यक्ष परमार धर्मशाला)दुर्गा प्रसाद जी (पूर्व उपाध्यक्ष) प्रेम नारायण जी (शिक्षक) मनोज परमार (सचिव) रतनसिंह जी (सेवक) महेशचद परमार (उपाध्यक्ष) काम सिंह परमार द्वारका प्रसाद (प्रबंधक) अनिल परमार उपस्थित रहे।

डॉ. दीपा कोडले ने हासिल की प्राणिशास्त्र में पीएच.डी. की उपाधिताशी नदी की मत्स्य जैव-विविधता पर किया शोध, बैतूल जिले का ...
15/08/2026

डॉ. दीपा कोडले ने हासिल की प्राणिशास्त्र में पीएच.डी. की उपाधि
ताशी नदी की मत्स्य जैव-विविधता पर किया शोध, बैतूल जिले का बढ़ाया गौरव
। बैतूल जिले के लखनादौन क्षेत्र के ग्राम ममाई देवकुंड की प्रतिभावान बेटी डॉ. दीपा कोडले ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से प्राणिशास्त्र (जूलॉजी) में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
डॉ. दीपा कोडले ने “ताशी नदी, मध्यप्रदेश में तिल्ली एवं मछली जैसी जंतु जीवों की विविधता एवं संरक्षण” विषय पर शोध कार्य पूरा किया। उनके शोध में ताशी नदी में पाए जाने वाले मत्स्य जीव-जंतुओं में मौसमी विविधता तथा उससे होने वाले वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय प्रभावों का अध्ययन किया गया।
शोध कार्य सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भोपाल की प्रोफेसर डॉ. क्रिस्टीन जे. खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शोध के दौरान ताशी नदी में पाए जाने वाले मत्स्य जैव-विविधता तथा उससे होने वाले मौसमी परिवर्तन का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया।
यह उपलब्धि न केवल डॉ. दीपा कोडले की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि बैतूल जिले के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत हार्दिक शुभकामनाएं एवम् उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित करती है

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में गौरवपूर्ण सम्मान 🇮🇳डॉ प्रतिभा बिसेन जी कृषि वैज्ञानिक, राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय पवार ...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में गौरवपूर्ण सम्मान 🇮🇳
डॉ प्रतिभा बिसेन जी कृषि वैज्ञानिक, राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा महिला संगठन एवं उपाध्यक्ष जिला क्षत्रिय पंवार संगठन बालाघाट का जिला प्रशासन द्वारा सम्मान
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बालाघाट में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के दौरान उत्कृष्ट शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रसार कार्यों के लिए सम्मानित होना निश्चित रूप से एक गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी उपलब्धि है।

इस अवसर पर माननीय जिला कलेक्टर, बालाघाट श्री कुमार सत्यम जी द्वारा सम्मानित किए जाने पर हम उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। यह सम्मान उनकी मेहनत, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा एवं समाज के प्रति निरंतर योगदान का सम्मान है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे आदरणीय अधिष्ठाता डॉ. घनश्याम देशमुख सर का निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। साथ ही परिवार के प्रेम, विश्वास और निरंतर सहयोग ने इस सफलता को नई मजबूती प्रदान की है।

राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा की ओर से इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमें गर्व है कि समाज की प्रतिभाएँ अपने ज्ञान, कर्म और समर्पण से शिक्षा, अनुसंधान एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर रही हैं।

ईश्वर से कामना है कि यह सम्मान उनके जीवन में नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करे। आने वाले समय में भी वे इसी निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करती रहें तथा सफलता के नए आयाम स्थापित करें।

हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। 🇮🇳🙏

#स्वतंत्रता_दिवस #स्वतंत्रता_दिवस_समारोह2026 #बालाघाट #सम्मान #शिक्षा #अनुसंधान #प्रसार #राष्ट्रीय_पवार_क्षत्रिय_महासभा

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा की ओर से समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता ...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा की ओर से समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

15 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि यह उन अनगिनत वीरों के त्याग, संघर्ष, साहस और बलिदान की अमर गाथा है, जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज हम जिस स्वतंत्र हवा में साँस ले रहे हैं, उसके पीछे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और उनके अटूट राष्ट्रप्रेम की महान विरासत है।

स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ केवल गुलामी से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्य और समर्पण को समझना भी है। आइए, इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि जाति, भाषा, क्षेत्र और विचारों की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता, अखंडता, सम्मान और विकास के लिए सदैव अपना योगदान देंगे।

हमारा संगठन सदैव एकता, सम्मान, सेवा और सामाजिक उत्थान के मूल्यों को लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज की प्रगति तभी संभव है जब हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, संस्कार, समान अवसर और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ें।

आज तिरंगे के नीचे खड़े होकर हमें केवल अपने अधिकारों का स्मरण नहीं करना है, बल्कि अपने कर्तव्यों को भी आत्मसात करना है। देश की प्रगति में हमारा छोटा सा योगदान भी आने वाले भारत के निर्माण में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम एक ऐसा भारत बनाने का संकल्प लें जो सशक्त हो, शिक्षित हो, संस्कारित हो, आत्मनिर्भर हो और सामाजिक एकता की मिसाल बने।

देश की आन, बान और शान हमारा तिरंगा सदैव ऊँचा रहे।
भारत की एकता और अखंडता सदैव अक्षुण्ण रहे।
हमारे वीर शहीदों का बलिदान सदैव अमर रहे।

जय हिंद 🇮🇳
वंदे मातरम् 🇮🇳

राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा
एकता • सम्मान • सेवा • संगठन

#स्वतंत्रता_दिवस #15अगस्त #राष्ट्रीय_पवार_क्षत्रिय_महासभा िंद #वंदे_मातरम् #एकता #अखंडता #राष्ट्रसेवा #भारत_माता

Address

Pawar Boardings Kanhartoli
Gondia
441601

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category