Gopalganj Police

Gopalganj Police Official page of Gopalganj Police. Helpline: 9031827299
(3)

सक्रिय पुलिसिंग के तहत गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई,विगत 24 घटे में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 अभियुक्त गिरफ्तार B...
03/08/2026

सक्रिय पुलिसिंग के तहत गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई,
विगत 24 घटे में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 अभियुक्त गिरफ्तार
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए रखने हेतु दिवा गश्ती के दौरान विभिन्न थाना अं...
03/08/2026

पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए रखने हेतु दिवा गश्ती के दौरान विभिन्न थाना अंतर्गत बैंक, बाजार, ज्वेलरी शॉप, ATM एवं वाहन की सघन जांच निरंतर जारी है।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में...
03/08/2026

पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत विदेशी टोला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 11.34 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में अभियुक्त योगेंद्र शाह उर्फ भुअर, पे0- स्व० झगरू शाह, साकिन- विदेशी टोला, थाना- थावे, जिला- गोपालगंज को उसके घर से तथा 02. मनोज प्रसाद, पे0- स्व० भरथ प्रसाद, साकिन- विदेशी टोला, थाना- थावे, जिला- गोपालगंज को थावे बाजार से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कांड दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



थावे थाना अंतर्गत हत्या के प्रयास कांड का 06 प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारBihar PoliceHome Department, Govt. of BiharGopal...
03/08/2026

थावे थाना अंतर्गत हत्या के प्रयास कांड का 06 प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं  विभिन्न कांडों के वंछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्ता...
03/08/2026

पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों के वंछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुचायकोट थाना कांड संख्या 362/26, दिनांक- 02.08.2026, धारा-115(2)/126 (2)/308 (4)/308(5)/351(2)/352 BNS (रंगदारी/धारदार हथियार से हमला) के प्राथमिक अभियुक्त बसंत साह, पे0 प्रभु शाह, साकिन- रामगढ़वा, थाना- कुचायकोट, जिला-गोपालगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में...
03/08/2026

पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बेलबनवा हनुमान मंदिर के पास वाहन जाँच के दौरान 119.34 लीटर विदेशी शराब बरामद कि गई इस मामले में अभियुक्त 01. रितिक रौसन, पे0- सत्येन्द्र सिंह, सा0- तरैया, थाना- तरैया, जिला- छपरा, 02. विधायक राय, पे0- किताबो राय, सा0- विदित कोअवा, थाना- राजेपुर, जिला- मोतिहारी, 03. संजय कुमार, पे0 चंदेस्वर शर्मा, सा0 हरपाली, थाना-सिवायपटी, जिला- मुज्ज़फरपुर को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक कार/ मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में...
03/08/2026

पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विजयीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम मुसहरी बाज़ार मछली हाता के पास तलासी के दौरान 27.600 लीटर देशी शराब बरामद कि गई इस मामले में विजयीपुर थाना कांड स0- 234/26, दिनांक- 02/08/26, धारा- 30(a) बि0 म0 नि0 एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त मंगल राम, पे0- भूजल राम, सा0- मुसहरी बाज़ार, थाना- विजयीपुर, जिला- गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



आज दिनांक- 03.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आमजन अपनी-अपनी सम...
03/08/2026

आज दिनांक- 03.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आमजन अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु उपस्थित हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज द्वारा सभी की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। जनसुनवाई के उपरांत प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रत्येक मामले में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



आज दिनांक 03/08/2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज  द्वारा EVM/VVPAT वेयर हा...
03/08/2026

आज दिनांक 03/08/2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज द्वारा EVM/VVPAT वेयर हाउस, गोपालगंज का मासिक निरीक्षण किया गया I इस निरीक्षण में मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा, सीलिंग व्यवस्था एवं अन्य प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की गई, जो संतोषजनक पाई गई।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



आज दिनांक-03.08.2026 को पुलिस उपाधीक्षक, (मुख्यालय), गोपालगंज द्वारा पुलिस कार्यालय, गोपालगंज में जन सुनवाई का आयोजन किय...
03/08/2026

आज दिनांक-03.08.2026 को पुलिस उपाधीक्षक, (मुख्यालय), गोपालगंज द्वारा पुलिस कार्यालय, गोपालगंज में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान आए हुए आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। प्राप्त सभी आवेदनों के निष्पादन हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि पुलिस कार्यालय गोपालगंज में प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे तक जन सुनवाई आयोजित की जाती है, जिसमें आमजन अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



Address

Sp Office
Gopalganj
841428

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gopalganj Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gopalganj Police:

Shortcuts

Share