Anas Salam

Call Directions Contact the organization

Anas Salam संघर्ष ही जीवन है.!

09/10/2026

विगत कुछ दिनों से पार्टी संगठन को लेकर लगातार तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। मेरा मानना है कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय विधायक अख्तरुल ईमान साहब के नेतृत्व पर हम सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा है। यदि संगठन में किसी तरह की कोई बात या मतभेद है, तो बेहतर होगा कि अख्तरुल ईमान साहब अभिभावक की भूमिका निभाते हुए सभी पक्षों को बैठाकर मामले को स्पष्ट करें और उसका समाधान निकालें। हम जैसे कार्यकर्ता दिन-रात जमीन पर समाज के बीच पार्टी के लिए काम करते हैं और जनता के सवालों का सामना करते हैं। जब बिहार में पार्टी के चार विधायक छोड़कर चले गए थे और संगठन कठिन दौर से गुजर रहा था, उस समय मेरे मरहूम पिता जनाब अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया साहब ने अपने तन-मन और खून-पसीने से बिहार में पार्टी को दोबारा मजबूत करने के लिए मेहनत की थी। यह बात पार्टी के तमाम साथी बखूबी जानते हैं। आज भी हम परिणामों की परवाह किए बिना पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। आदिल भाई, जो हमेशा भाइयों की तरह प्यार और सम्मान देते आए हैं, उनसे भी मेरा विनम्र निवेदन है। साथ ही भाई राणा रंजीत जी से भी अपील है कि मीडिया में बयानबाजी से बचें। संगठन में कोई भी बात हो, उसे आपसी बातचीत और सम्मान के साथ बैठकर सुलझाया जा सकता है। आखिरकार पार्टी भी हमारा परिवार है। परिवार और संगठन में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। हम कार्यकर्ताओं को जनता के बीच शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े, इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। मेरा उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि संगठन में एकता, आपसी सम्मान और मजबूती कायम करना है। सभी वरिष्ठ नेताओं से निवेदन है कि आगे आकर इस मामले को सुलझाएँ, ताकि हम सभी मिलकर पूरी ताकत से जनता और समाज की आवाज़ उठाते रहें। 🤝
Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen
Aadil Hasan Adv Rana Ranjit Akhtarul Iman

09/10/2026

लोकतंत्र की आवाज़ को न दबाया जा सकता है न डराया जा सकता है! आज देश के कोने-कोने से लोग वोट चोरी के आरोपों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी आवाज़ बुलंद करने पहुँच रहे हैं। ट्रेनों के रद्द होने और दिल्ली मेट्रो सेवाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भी नागरिकों का अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खड़ा होना जागरूक भारत की तस्वीर पेश करता है। वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और हर नागरिक के वोट की गरिमा सुरक्षित रहनी चाहिए। सत्ता किसी की भी हो जनता के सवालों का जवाब देना उसकी जिम्मेदारी है। देश को नफरत नहीं इंसाफ चाहिए बेईमानी के आरोपों पर पर्दा नहीं पारदर्शिता चाहिए। जनता सर्वोपरि है, संविधान हमारी ताकत है और लोकतंत्र हमारी पहचान है। 🇮🇳✊ #लोकतंत्र_बचाओ #संविधान_बचाओ

आज सिवान के बड़हरिया प्रखंड के माधोपुर में मिर्ज़ा रहमत अली साहब के आवास पर आयोजित वलीमा समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर...
07/10/2026

आज सिवान के बड़हरिया प्रखंड के माधोपुर में मिर्ज़ा रहमत अली साहब के आवास पर आयोजित वलीमा समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मुबारकबाद दी। 🤲

आज गोपालगंज रोटरी क्लब के साथियों के साथ बैठक में सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा हुई। सामाजिक कार्यों के लिए सम्मा...
07/10/2026

आज गोपालगंज रोटरी क्लब के साथियों के साथ बैठक में सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा हुई। सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने पर सभी साथियों का दिल से आभार। 🙏🤝

07/10/2026
07/10/2026

मेरी जिला अधिकारी (DM) साहब से मांग है कि बंजारी बायपास के नामकरण किसी प्रमुख चौक या मोड़ का नाम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, शहीद अब्दुल हमीद, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम या शहीद अशफाकउल्लाह खान जैसे देश के महान सपूतों के नाम पर रखा जाए।ऐसे नाम हमारी आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, त्याग और एकता की प्रेरणा देंगे। 🇮🇳
Gopalganj District Administration Dr Prerna singh S.D.M Gopalganj Police

आज छपरा (सारण) के मकेर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण ...
06/10/2026

आज छपरा (सारण) के मकेर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। खुशी की बात है कि गोपालगंज और छपरा में अब पानी का स्तर सामान्य हो गया है। बाढ़ की इस कठिन घड़ी में इंसानियत के लिए सेवा लगातार जारी है। 🤝🌊🙏

आज गोपालगंज विधानसभा के ग्राम बरारी निवासी अफरोज भाई की बहन की शादी में प्रताप मैरेज हॉल, गोपालगंज में शामिल हुए। 💐🤲
05/10/2026

आज गोपालगंज विधानसभा के ग्राम बरारी निवासी अफरोज भाई की बहन की शादी में प्रताप मैरेज हॉल, गोपालगंज में शामिल हुए। 💐🤲

आज के प्रमुख समाचार पत्रो मे सभी मीडिया भाइयों को आभार!!           अनस सलाम पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदर गोपालगंजप्रदेश ...
05/10/2026

आज के प्रमुख समाचार पत्रो मे सभी मीडिया भाइयों को आभार!!

अनस सलाम

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदर गोपालगंज
प्रदेश सचिव सह सारण प्रमंडल प्रभारी AIMIM बिहार !

DANISH TRAVELS AND TRADER'S DANISH CONSTRUCTION 🚌

व्यवसायी राजद नेता भाई  मोहित गुप्ता  भाई को जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ और बधाई….॥🎂
05/10/2026

व्यवसायी राजद नेता भाई मोहित गुप्ता भाई को जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ और बधाई….॥🎂

Address

Gopalganj

Telephone

+919852459551

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anas Salam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Anas Salam:

Shortcuts

Share

Category