26/08/2026
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना
मोतीलाल राय, जिसे जनशक्ति जनता दल से निष्कासित किया जा चुका है, के संबंध में लगातार गंभीर शिकायतें एवं आरोप सामने आते रहे हैं।
आरोप है कि श्री तेज प्रताप यादव जी के साथ नजदीकी का लाभ उठाकर विश्वासघात करने वाला मोतीलाल राय अब JioHotstar पर प्रसारित होने वाले ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो को रुकवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह JioHotstar की टीम एवं अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाने और धमकी देने का प्रयास कर रहा है।
इसके साथ ही जय सिंह राठौर, जो पूर्व में जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, पर भी आरोप है कि वे मोतीलाल राय के इशारे पर JioHotstar के अधिकारियों को फोन कर प्रसारण रुकवाने के लिए दबाव एवं धमकी दे रहे हैं।
श्री तेज प्रताप यादव जी की बढ़ती लोकप्रियता एवं जनसमर्थन से घबराकर इस प्रकार प्रसारण को प्रभावित करने का प्रयास किए जाने की बात सामने आ रही है। साथ ही, मोतीलाल राय पर पार्टी-विरोधी गतिविधियों में सं�