DIPR Chamoli

Call Directions Website Contact the organization

DIPR Chamoli Welcom to the official page DIPR Chamoli! Follow along for daily news updates of district Chamoli.

08/10/2026

📍श्री कैल्वा विनायक मंदिर, जनपद चमोली।



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद चमोली में 15 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे गड्ढा मुक्त अभियान के त...
26/09/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद चमोली में 15 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे गड्ढा मुक्त अभियान के तहत सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा लगातार सड़क सुधार एवं पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत जनपद में कुल 176.05 किलोमीटर सड़क पर पैचवर्क का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें राज्य मार्ग 112 किमी, प्रमुख जिला मार्ग 40 किमी तथा अन्य जिला मार्ग 24.05 किमी शामिल हैं। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 25 सितम्बर तक 56.90 किलोमीटर सड़क पर पैचवर्क का कार्य पूरा कर लिया गया है, जो कुल लक्ष्य का 32.32 प्रतिशत है।

जनपद में लोक निर्माण विभाग के 6 खंडों के अंतर्गत कुल 467.37 किलोमीटर सड़कें हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों के माध्यम से भी 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त अभियान के तहत सड़क सुधार कार्य किया जा रहा है।

75 आरसीसी के अंतर्गत कुल 27.07 किमी सड़क में से 1.33 किमी पैचवर्क का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष 25 सितम्बर तक 0.15 किमी कार्य पूरा हो चुका है। 66 आरसीसी के अंतर्गत कुल 82 किमी सड़क में से 22 किमी पैचवर्क का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं 123 आरसीसी/ग्रेफ के अंतर्गत लगभग 169.62 किमी सड़क में से 5.05 किमी पैचवर्क का लक्ष्य रखा गया है।

इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग के अंतर्गत 229.895 किमी सड़क में से 165 किमी को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पीएमजीएसवाई खंड गैरसैंण के अंतर्गत 32.10 किमी सड़क में से 3.44 किमी तथा एनएचआईडीसीएल नंदप्रयाग के अंतर्गत 100 किमी सड़क में से 29 किमी सड़क को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को 15 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत सड़क सुधार एवं पैचवर्क कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन एवं यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए चार धाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की...
26/09/2026

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए चार धाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की ओर से 27 सितंबर तक यात्रा स्थगित की गई है।



26/09/2026

चमोली में मौसम ने बदली करवट हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी। निचले इलाकों में हो रही झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट, ठंड बढ़ी।


26/09/2026

📍श्री नृसिंह मंदिर, ज्योतिर्मठ, जनपद चमोली।


,

महान दार्शनिक, समाज सुधारक और लेखक श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
26/09/2026

महान दार्शनिक, समाज सुधारक और लेखक श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।

25/09/2026

कलगोठ विद्यालय में शिक्षक की कमी तथा शिक्षक के स्थानांतरण को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित शिक्षक का स्थायी स्थानांतरण नहीं किया गया है। उन्हें अस्थायी शैक्षणिक व्यवस्था के तहत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम में संबद्ध किया गया है। उर्गम विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता होते ही संबंधित शिक्षक को पुनः कलगोठ विद्यालय में भेज दिया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) पंकज उप्रेती ने जानकारी देते हुए बताया कि कलगोठ में वर्तमान में प्राथमिक व हाईस्कूल संचालित है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलगोठ में वर्तमान में 24 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा दो शिक्षक तैनात हैं।

वहीं वर्ष 2015 में जूनियर हाईस्कूल से उच्चीकृत होकर हाईस्कूल बने कलगोठ विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 6 से 10 तक लगभग 40 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। हाईस्कूल स्तर पर पांच शिक्षक पद सृजित हैं, जिनमें चार पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं। अंग्रेजी विषय के शिक्षक भी सोमवार से अस्थायी व्यवस्था के तहत कार्यभार ग्रहण कर लेंगे, जिसके बाद हाईस्कूल स्तर पर शिक्षण व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में जूनियर हाईस्कूल से हाईस्कूल में उच्चीकरण के बाद जूनियर संवर्ग के एक शिक्षक, जो पूर्व में जूनियर हाईस्कूल स्तर पर गणित-विज्ञान विषय का अध्यापन कर रहे थे, विद्यालय में कार्यरत रहे। हाईस्कूल के मानकों के अनुसार गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की व्यवस्था पहले से ही विद्यालय में की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने बताया कि अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम में वर्तमान में 159 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा चार शिक्षक पद रिक्त हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके दृष्टिगत कलगोठ में कार्यरत जूनियर संवर्ग के एक सरप्लस शिक्षक (गणित-विज्ञान के) को फिलहाल अस्थायी व्यवस्था के तहत उर्गम से संबद्ध किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थायी स्थानांतरण नहीं है। उर्गम में नियमित शिक्षक की व्यवस्था होते ही संबंधित शिक्षक को पुनः कलगोठ विद्यालय में भेज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। कलगोठ विद्यालय में हाईस्कूल स्तर पर वर्तमान में चार शिक्षक कार्यरत हैं तथा अंग्रेजी विषय के शिक्षक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपलब्ध शिक्षक व्यवस्था में और सुधार होगा।

श्री उप्रेती ने यह भी बताया कि कलगोठ हाईस्कूल के विद्यालय रजिस्टर से संबंधित जानकारी भी विभाग के संज्ञान में आई है। इस संबंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं। उन्होने यह भी बताया कि उच्चीकरण के बाद जूनियर हाई स्कूल कलगोठ के नाम से कोई भी विद्यालय वर्तमान में संचालित नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कलगोठ विद्यालय में शिक्षक के स्थायी स्थानांतरण के कारण शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह ठप होने संबंधी प्रकाशित समाचार तथ्यात्मक स्थिति के अनुरूप नहीं है।


25/09/2026

चमोली के कनोठ गांव की लक्ष्मी देवी ने ग्रामोत्थान परियोजना यानी रीप के अंतर्गत अल्ट्रा पुअर पैकेज से वित्तीय सहायता पाकर डेयरी व्यवसाय को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाया है।


25/09/2026

📍 श्री गरुड़ गंगा मंदिर, जनपद चमोली।



सभी प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
25/09/2026

सभी प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Address

District Information Office Chamoli
Gopeshwar
246401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DIPR Chamoli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DIPR Chamoli:

Shortcuts

Share