Chamoli Police Uttarakhand

Chamoli Police Uttarakhand Chamoli Police Uttarakhand
(3)

04/09/2026

बैरागना के पास अवरुद्ध गोपेश्वर-चोपता सड़क मार्ग यातायात हेतु सुचारू हो गया है

04/09/2026

कच्छ गुजरात से केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालु का खोया मोबाइल चमोली पुलिस ने ढूंढ निकाला, CEIR पोर्टल की मदद से फोन पहुंचाया घर

यात्रा के दौरान खोया फोन… उम्मीद छोड़ी नहीं, चमोली पुलिस ने ढूंढकर पहुंचाया गुजरात

कच्छ, गुजरात निवासी नितिन गिरी कुछ दिन पूर्व केदारनाथ धाम की यात्रा पर उत्तराखंड आए थे। यात्रा के दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया। काफी तलाश के बावजूद मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी शिकायत रुद्रप्रयाग पुलिस एवं चमोली पुलिस से की।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चमोली पुलिस के सर्विलांस सैल प्रभारी उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला एवं कां0 रजत शर्मा द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। तकनीकी माध्यमों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए टीम ने CEIR पोर्टल के जरिए लगातार प्रयास किए और आखिरकार खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद करने में सफलता हासिल की।

मोबाइल बरामद होने के बाद चमोली पुलिस ने इसे अपने पास रखने या शिकायतकर्ता को दोबारा पहाड़ों तक आने की परेशानी देने के बजाय स्पीड पोस्ट के माध्यम से मोबाइल स्वामी नितिन गिरी के गुजरात स्थित पते पर सुरक्षित भेज दिया।

जब मोबाइल उनके घर पहुंचा तो नितिन गिरी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और संवेदनशीलता के लिए दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

एक मोबाइल की कीमत सिर्फ उसकी कीमत में नहीं होती, उसमें किसी की यादें, संपर्क, जरूरी दस्तावेज और निजी जानकारियां भी जुड़ी होती हैं। चमोली पुलिस का यह प्रयास इसी संवेदनशीलता का उदाहरण है कि दूर प्रदेश से आए श्रद्धालु की परेशानी को अपनी जिम्मेदारी समझकर उसका समाधान किया गया।

04/09/2026

कृष्ण जन्म की बेला करीब… कन्हैया के स्वागत को सज गया नारायण का दरबार

04/09/2026

नदी के तेज बहाव में फंसी बेजुबान जिंदगी… रात के अंधेरे में नहीं थमी उम्मीद, सुबह चमोली पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

“जान इंसान की हो या बेजुबान की, हर जिंदगी अनमोल है।”

कल देर रात स्थानीय निवासियों ने थाना नन्दानगर पुलिस को सूचना दी कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नन्दानगर के नीचे नन्दाकिनी नदी के तेज और उफनते बहाव के बीच एक गाय फंसी हुई है। नदी का बहाव बेहद तेज था और चारों ओर घना अंधेरा होने के कारण मौके की स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी।

सूचना मिलते ही थाना नन्दानगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और गाय को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन रात के अंधेरे में तेज बहाव के बीच रेस्क्यू करना टीम के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था। ऐसे में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को सुबह तक रोकना पड़ा।

लेकिन रात भर टीम की नजर उस बेजुबान जिंदगी पर बनी रही।

सुबह होते ही एक बार फिर रेस्क्यू की तैयारी शुरू हुई। थाना नन्दानगर पुलिस, डीडीआरएफ एवं नगर पंचायत नन्दानगर की संयुक्त टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची। नदी का पानी अब भी तेज वेग से बह रहा था, लेकिन टीम के हौसले बुलंद थे।

रस्सियों की मदद से टीम ने बेहद सावधानीपूर्वक तेज बहाव के बीच पहुंचकर फंसी हुई गाय को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। हर कदम पर जोखिम था, लेकिन टीम के जवान लगातार आगे बढ़ते रहे। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के बाद जब गाय सुरक्षित जमीन पर पहुंची, तो यह केवल एक सफल रेस्क्यू नहीं था, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता की एक खूबसूरत मिसाल भी थी।

जिस बेजुबान के पास अपनी परेशानी बताने के लिए शब्द नहीं थे, उसकी परेशानी को स्थानीय लोगों ने महसूस किया और चमोली पुलिस व रेस्क्यू टीम ने उसे अपना फर्ज समझकर निभाया।

04/09/2026

🚨 गोपेश्वर–चोपता सड़क मार्ग | अपडेट 🚨

🌧️ लगातार बारिश के चलते गोपेश्वर–चोपता सड़क मार्ग #बैरागना के पास भारी मलबा आने एवं सड़क धंसने के कारण पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

⚠️ कृपया अनावश्यक रूप से इस मार्ग पर यात्रा न करें। पुलिस व प्रशासन के अपडेट का इंतज़ार करे।

04/09/2026

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत-क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः॥ 🙏

🌸 निष्काम कर्मयोगी, श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशक एवं प्रेम-मैत्री के प्रतीक योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

✨ पावन जन्माष्टमी का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सफलता एवं सुरक्षा का प्रकाश भर दे।

🪈 जय श्रीकृष्ण !

🎉 तो हो जाइए तैयार… श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शाम के लिए! 🎉भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पुलिस लाइन ...
03/09/2026

🎉 तो हो जाइए तैयार… श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शाम के लिए! 🎉

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गोपेश्वर में आपके बीच आ रहे हैं उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोक गायक—विवेक नौटियाल अमित खरे व प्रतीक्षा बमराड़ा

इनकी शानदार प्रस्तुतियों के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव की यह शाम बनने वाली है भक्ति, संगीत और संस्कृति का यादगार संगम।

📅 दिनांक: 04 सितम्बर 2026
⏰ समय: शाम 7:00 बजे से
📍 स्थान: पुलिस लाइन गोपेश्वर, चमोली

आइए, भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशियों में साथ मिलकर शामिल हों और इस पावन संध्या को अपनी यादों का खूबसूरत हिस्सा बनाएं।

🌸🙏 आप सभी सादर आमंत्रित हैं। 🙏🌸

रैश ड्राइविंग कर सड़क पर दौड़ा रहा था वाहन, चेकिंग में खुली नशे में ड्राइविंग की पोलनन्दप्रयाग के पास यातायात पुलिस की च...
03/09/2026

रैश ड्राइविंग कर सड़क पर दौड़ा रहा था वाहन, चेकिंग में खुली नशे में ड्राइविंग की पोल

नन्दप्रयाग के पास यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान थार वाहन संख्या UK-08-CA-6250 को रोककर चेक किया गया। वाहन चालक लक्ष्मी प्रसाद पुत्र स्व0 देवी प्रसाद, निवासी ग्राम वादुक गुलाड़ी, नन्दानगर शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया। इतना ही नहीं, चालक द्वारा रैश ड्राइविंग भी की जा रही थी।

शराब के नशे में तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर चालक न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जिंदगी के लिए भी खतरा बन रहा था। यातायात पुलिस के निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने समय रहते वाहन को रोककर मौके पर ही थार को सीज कर दिया।

03/09/2026
03/09/2026

सिद्धपीठ कुरुड़ में आज 03 सितम्बर 2026 से शुरू हुए 3 दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले एवं नन्दा जात को लेकर चमोली पुलिस द्वारा पहले से तैयार किया गया यातायात प्लान धरातल पर प्रभावी साबित हो रहा है।

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के पहुंचने के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित रखने में पुलिस की व्यवस्था सफल रही। स्थानीय निवासियों द्वारा भी यातायात व्यवस्था की सराहना की गई और पुलिस के प्रयासों को सहयोगात्मक बताया गया।

चमोली पुलिस की कोशिश है कि श्रद्धालु और स्थानीय लोग बिना किसी परेशानी के मेले में पहुंचें, दर्शन करें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक लौटें।

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में आपका सहयोग हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

Address

Kund Colony
Gopeshwar
246401

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chamoli Police Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share