Choti.si_asha

Choti.si_asha "खुद भुखा रहकर किसी को खिलाकर तो देखिए, कुछ यूं इंसानियत का फर्ज निभाकर तो देखिए।"

काफ़ी समय से दादाजी की छोटी-छोटी ज़रूरतों में उनका साथ देने का अवसर मिलता रहा है। जब भी मैं उनसे मिलने जाती हूँ, उनके चे...
03/09/2026

काफ़ी समय से दादाजी की छोटी-छोटी ज़रूरतों में उनका साथ देने का अवसर मिलता रहा है। जब भी मैं उनसे मिलने जाती हूँ, उनके चेहरे की मुस्कान दिल को सुकून देती है। कई दिनों बाद मिलने पर वे अक्सर कहते हैं, "बेटा, मैं सोच रहा था कि तुम कब आओगी।"यह सुनकर एहसास होता है कि किसी के जीवन में अपनापन बन जाना सबसे बड़ी खुशी है।❤️🙏

इन मासूम बच्चों को भी पढ़ने, अच्छे कपड़े पहनने और खुशहाल बचपन जीने का उतना ही अधिकार है, जितना किसी और बच्चे को। फर्क सि...
03/09/2026

इन मासूम बच्चों को भी पढ़ने, अच्छे कपड़े पहनने और खुशहाल बचपन जीने का उतना ही अधिकार है, जितना किसी और बच्चे को। फर्क सिर्फ़ इतना है कि परिस्थितियाँ उनके सपनों के रास्ते में खड़ी हैं। आइए, मिलकर ऐसा समाज बनाएँ जहाँ किसी बच्चे का भविष्य उसकी मजबूरियों से नहीं, उसकी शिक्षा और सपनों से तय हो।❤️📚

03/09/2026

“सोशल मीडिया पर अपने समाजसेवा के सफर को साझा करते हुए मुझे 4 साल हो गए। लोगों ने कहा था कि सोशल मीडिया से आपको बहुत समर्थन मिलेगा, लेकिन आज तक मुझे वह समर्थन नहीं मिला। शायद अच्छे काम को देखने वाले बहुत होते हैं, मगर उसके साथ खड़े होने वाले बहुत कम। फिर भी मैं बिना किसी उम्मीद के अपना काम करती रहूँगी, क्योंकि मेरे लिए लोगों की मदद करना तालियों से कहीं ज्यादा मायने रखता है। ❤️🙏”

ये दोनों भाई अपने परिवार का सहारा बनने के लिए गुब्बारे बेचते हैं। ❤️🎈इनके माता-पिता हैं, लेकिन घर की ज़िम्मेदारियाँ भी इ...
03/09/2026

ये दोनों भाई अपने परिवार का सहारा बनने के लिए गुब्बारे बेचते हैं। ❤️🎈इनके माता-पिता हैं, लेकिन घर की ज़िम्मेदारियाँ भी इन्हीं छोटे कंधों पर हैं। जो कुछ ये मेहनत करके कमाते हैं, वह भी घर चलाने में लग जाता है। यह देखकर मन में बस यही सवाल आता है कि हर बच्चे को बचपन और शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए, न कि समय से पहले ज़िम्मेदारियों का बोझ। 💔📚

मैं वृद्धाश्रम गई थी उन दादी-बाबा से मिलने… 🤍वहाँ जाकर महसूस हुआ कि कुछ लोग परिवार होते हुए भी अकेले हैं,और कुछ के पास अ...
03/09/2026

मैं वृद्धाश्रम गई थी उन दादी-बाबा से मिलने… 🤍
वहाँ जाकर महसूस हुआ कि कुछ लोग परिवार होते हुए भी अकेले हैं,
और कुछ के पास अपना कहने वाला कोई नहीं है। 💔
इन 90 बुज़ुर्गों के बीच बैठकर, उनसे बातें करके और उनकी मुस्कुराहट देखकर दिल को एक अलग ही सुकून मिला। 🙏🏻
उनकी बातों में दर्द भी था, अकेलापन भी… जिसे मैंने दिल से महसूस किया।
मैंने अपनी तरफ़ से बस इतनी कोशिश की कि कुछ पल के लिए ही सही,
उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकूँ और उनकी तकलीफ़ थोड़ी कम कर सकूँ। 🥹✨
उनका आशीर्वाद शायद मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत है। 🥹🙏🏻

जब इन दादी माँ से मुलाक़ात हुई, तो उन्होंने बस इतना कहा—“बेटा, बहुत तेज़ भूख लगी है, कुछ खिला दो।” 🥺❤️ मैंने उनके लिए खा...
03/09/2026

जब इन दादी माँ से मुलाक़ात हुई, तो उन्होंने बस इतना कहा—“बेटा, बहुत तेज़ भूख लगी है, कुछ खिला दो।” 🥺❤️ मैंने उनके लिए खाना और पानी लाकर दिया। सच कहूँ तो उनकी मदद करके दिल को बहुत सुकून मिला। अक्सर लोग मदद के लिए पैसे माँगते हैं, लेकिन दादी माँ ने सिर्फ़ एक वक्त का खाना माँगा। 🙏

#मानवता #इंसानियत #भोजनसेवा #सेवा

03/09/2026

मासूम बच्ची मेरे पास आई और बोली, “दीदी, कुछ खिला दो।”💔🥹

सिर्फ़ चार साल की यह मासूम बच्ची मेरे पास आई और बोली, "दीदी, कुछ खिला दो।" मैंने पूछा, "बेटा, तुमसे भीख माँगने के लिए कौ...
03/09/2026

सिर्फ़ चार साल की यह मासूम बच्ची मेरे पास आई और बोली, "दीदी, कुछ खिला दो।" मैंने पूछा, "बेटा, तुमसे भीख माँगने के लिए कौन कहता है?" उसने कहा, "मम्मी-पापा।" यह सुनकर दिल बहुत दुखी हुआ।
मैंने उसे भोजन कराया और प्यार से समझाया कि भीख नहीं, शिक्षा ही उसका उज्ज्वल भविष्य बना सकती है। मेरा प्रयास हमेशा रहेगा कि ऐसे बच्चों तक शिक्षा पहुँचे और उन्हें सम्मान के साथ जीने का अवसर मिले।❤️📚

इस प्यारी-सी मुस्कान के पीछे कई अधूरे सपने छिपे हैं। ❤️फुटपाथ पर रहने वाली इस बच्ची को न शिक्षा का सहारा मिला, न बेहतर ज...
02/09/2026

इस प्यारी-सी मुस्कान के पीछे कई अधूरे सपने छिपे हैं। ❤️
फुटपाथ पर रहने वाली इस बच्ची को न शिक्षा का सहारा मिला, न बेहतर जीवन का अवसर। फिर भी इसके चेहरे की मुस्कान उम्मीद की एक छोटी-सी किरण है। ✨

Address

Gorakhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Choti.si_asha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Choti.si_asha:

Shortcuts

Share

Category