"मिशन चौरी-चौरा 2027” का उद्देश्य है चौरी-चौरा जनक्रांति व स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदानों से प्रेरणा लेकर एक ऐसे भारत का निर्माण करना, जहाँ न्याय, समानता और जनशक्ति के आधार पर बदलाव आए। हमारा विश्वास है कि बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज की राजनीति और समाज को नई दिशा और दशा देने की प्रेरणा है। इसी विश्वास के साथ हम जनता की भागीदारी से एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर चौरी-चौरा
का निर्माण करेंगे।
साथियों, जिस चौरी-चौरा की धरती ने आज़ादी की ज्वाला प्रज्वलित हुई थी, वहीं से 2027 की नई राजनीतिक क्रांति का शंखनाद होगा। अब वंचितों, पिछड़ों, अनुसूचितों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं तथा छोटे व्यापारियों की आवाज़ सत्ता के गलियारों तक गूंजेगी।
मिशन चौरी-चौरा 2027 सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि नई सोच, नए नेतृत्व और नई विकास क्रांति की शुरुआत है।
“बलिदान से बदलाव” यह नारा बताता है कि इतिहास के बलिदान केवल स्मरण के लिए नहीं हैं, बल्कि उनसे प्रेरणा लेकर समाज और राजनीति में नया बदलाव लाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
आइए, हाथ से हाथ मिलाकर इस क्रांति को बुलंद करें और अपने चौरी-चौरा की ताक़त को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाएँ।
क्रांत्रिकारी अभिवादन के साथ
आपका
काली शंकर यदुवंशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष - ओबीसी पार्टी
वन भारत सिटिज़न पार्टी
३२६- चौरी-चौरा विधान सभा क्षेत्र