02/04/2026
दिनांक 1 अप्रैल 2026 को विद्यालयी वाहनों की 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान का प्रथम दिवस था। जिसके अंतर्गत परिवहन विभाग गोरखपुर के अधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर उनके वाहनों को चेक किया गया। जिससे स्कूली छात्र छात्राएं सुरक्षित सफर कर सके। इस मौके पर चार अधिकारियों द्वारा चार अलग-अलग क्षेत्र में दौरे किए गए। एआरटीओ अरुण कुमार द्वारा सहजनवा क्षेत्र के स्कूलों का भ्रमण किया गया। एआरटीओ नरेंद्र यादव द्वारा चौरी चौरा और खोराबार क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण किया गया यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद द्वारा सिकरीगंज बांसगांव और खजनी क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण किया गया तथा यात्री कर अधिकारी रमापति द्वारा गुलरिया कैंपियरगंज पिपराइच आदि क्षेत्रों के विद्यालयों का भ्रमण किया गया और विद्यालय वाहनों को चेक किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम में यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद द्वारा बांसगांव क्षेत्र के अंतर्गत यूं एस सेंट्रल एकेडमी, जीडी पब्लिक स्कूल, ए वी एन नेशनल अकैडमी, एस डी पब्लिक स्कूल, खजनी क्षेत्र के अंतर्गत सेवियर इन्वेंशन अकैडमी दुघहरा, सिकरीगंज क्षेत्र के अंतर्गत यू एस सेंट्रल एकेडमी की दूसरी ब्रांच, एच डी मेमोरियल एकेडमी दुघहरा, खजनी क्षेत्र के अंतर्गत स्कॉलेक्स इंटरनेशनल जूनियर हाई स्कूल, खजूरी में नॉर्थ इंडिया स्कूल आदि की 28 वाहनों को चेक किया गया। वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा कमी पाए जाने पर उनको नोटिस दिया गया जिसके अंतर्गत उनको एक सप्ताह में सभी वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया I सभी विद्यालयों को चेतावनी दी गई कि खराब हालत के वाहनों से किसी भी दशा में बच्चों का परिवहन ना किया जाए, ना ही प्राइवेट वाहनों से बच्चों को लाया ले जाया जाए। अगर एक सप्ताह में विद्यालय अपने वाहन सही दशा में नहीं करते हैं तो विद्यालय की मान्यता सस्पेंड करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक को संस्तुति करी जाएगी।