NIELIT Gorakhpur

NIELIT Gorakhpur NIELIT Gorakhpur is a Premier Institution for Education, Training, Research & Design and Consultancy in IT and Electronics. of India. dated 29 Nov. 2002.

NIELIT, Gorakhpur Centre (Formerly DOEACC Society, Gorakhpur Centre ) was established as Centre for Electronics Design & Technology of India (CEDTI) in June, 1989. It is an Autonomous Scientific Society under the administrative control of Ministry of Communications and Information Technology, Govt. It caters to the training, Consultancy, Design and Product Development needs of small scale IT Indus

tries and allied sectors. It also conducts training programmes for promotion of Entrepreneurs. The centre has a total covered area of 3450 sq. mtrs and hostel building for 70 students. It is now under the Administrative control of NIELIT , Govt. of India as per the decision of the government (DeitY) office Memorandum No. 15 (45)/2002 Gov. NIELIT Gorakhpur has been granted affiliation for the conduct of M.Tech.[ Electronics Design and Technology],by Dr. A.P.J. Abdul Kalam University, Lucknow formerly UPTU Lucknow. It is also an accredited centre for 'O' and 'A' level Software Courses ,'O' and 'A' level in Bio-Informatics and for 'O' and 'A' level Hardware Courses. NIELIT Gorakhpur , is a Premier institution for Education, Training, Research & Design and Consultancy in IT and Electronics. It conducts course for ,Embedded Systems, VLSI, Instrumentation,BioInformatics,ITES-BPO, Information Security, Cyber Law, Networking and other areas of Information Technology.

गोरखपुर के समाचार पत्र में
05/06/2026

गोरखपुर के समाचार पत्र में

दिनांक 03 जून 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी ने GIDA, गोरखपुर स्थित NIELIT GID...
04/06/2026

दिनांक 03 जून 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी ने GIDA, गोरखपुर स्थित NIELIT GIDA अध्ययन केंद्र के विद्यार्थियों को नामांकन पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने NIELIT द्वारा युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की तथा NIELIT में अध्ययनरत युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं कौशल विकास को नई दिशा प्रदान करते हुए GIDA क्षेत्र में ही रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने का उल्लेख किया।

04/06/2026

उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी द्वारा दिनांक 03 जून 2026 को जनपद गोरखपुर स्थित गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) क्षेत्र में NIELIT गोरखपुर के अध्ययन केंद्र गीडा से प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने NIELIT में अध्ययनरत युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं कौशल विकास को नई दिशा प्रदान करते हुए GIDA क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का उल्लेख किया।

NIELIT परिवार माननीय मुख्यमंत्री जी के इस प्रेरणादायक मार्गदर्शन एवं युवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।

भविष्य की डिजिटल दुनिया में अपना कदम बढ़ाइएNIELIT Deemed to be University, Gorakhpur Campus में सत्र 2026-27 हेतु   प्रव...
04/06/2026

भविष्य की डिजिटल दुनिया में अपना कदम बढ़ाइए
NIELIT Deemed to be University, Gorakhpur Campus में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं।
अब देरी किस बात की, शीघ्र आवेदन करें

आवेदन लिंक : nielit.ac.in

03/06/2026

पीलीभीत में चिप डिजाइन एवं सेमीकंडक्टर तकनीक पर विशेषज्ञ व्याख्यान

Government of UP Jitin Prasada NIELIT Gorakhpur

03/06/2026
आज दिनांक 03 जून 2026 को नाइलिट गोरखपुर के कार्यकारी निदेशक महोदय प्रो. (डॉ.) नितिन कुमार पुरी द्वारा मदन मोहन मालवीय प्...
03/06/2026

आज दिनांक 03 जून 2026 को नाइलिट गोरखपुर के कार्यकारी निदेशक महोदय प्रो. (डॉ.) नितिन कुमार पुरी द्वारा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा से शिष्टाचार भेंट की गई।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक महोदय ने कुलपति महोदया को विश्वविद्यालय में कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। दोनों अधिकारियों के मध्य शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण तथा संस्थागत सहयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा भी हुई।
कार्यकारी निदेशक महोदय ने कुलपति महोदया के सफल नेतृत्व में विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति एवं उन्नति की कामना की।

03/06/2026

NIELIT कौशल केंद्र से प्रशिक्षित युवा साथियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

आज दिनांक 02 जून 2026 को ब्रिगेडियर परिमल भारती, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, गोरखपुर ने नाइलिट गोरखपुर परिसर का...
02/06/2026

आज दिनांक 02 जून 2026 को ब्रिगेडियर परिमल भारती, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, गोरखपुर ने नाइलिट गोरखपुर परिसर का भ्रमण किया तथा आगामी एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में नाइलिट गोरखपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. नितिन कुमार पुरी से भेंट कर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों, समय-सारिणी तथा समन्वय संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने एनसीसी कैडेटों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के अवसर प्रदान करने पर बल दिया, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिल सके। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एनसीसी एवं नाइलिट गोरखपुर के मध्य सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की गई।

02/06/2026

Address

NIELIT
Gorakhpur
273010

Opening Hours

Monday 9am - 5:30pm
Tuesday 9am - 5:30pm
Wednesday 9am - 5:30pm
Thursday 9am - 5:30pm
Friday 9am - 5:30pm

Telephone

05512273874

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NIELIT Gorakhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NIELIT Gorakhpur:

Share