13/11/2024
#प्रेस_नोट
आत्मनिर्भर भारत संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न*
आज शारदा होम कंस्ट्रक्शन ऑफिस, शाहपुर, गोरखपुर में आत्मनिर्भर भारत संगठन परिवार द्वारा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन के संयोजक श्री चंद्र प्रकाश पांडेय, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे, स्वालंबन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री धवल दुबे, राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री रत्नाकर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष श्री सतीश दुबे, आईटी सेल के अध्यक्ष श्री कृष्ण चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष ई. शोभा जी, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री विकास बरनवाल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह, कोषाध्यक्ष श्री संदीप दूबे, उपाध्यक्ष श्री आदित्य दुबे, श्री पंकज शुक्ला जी, और क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री चिन्मयानंद मल्ल , आपूर्ति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री शिवानंद श्रीवास्तव जी, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह जी, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्रेयांश राय, बृजेश ओझा जी, बबलू पाण्डेय जी, सहित कई सम्मानित सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में आने वाले सप्ताह के लिए संगठन की प्रमुख गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें निम्नलिखित मुद्दे शामिल थे:
#1 #निशुल्क_कंबल_वितरण_कार्यक्रम
#2 #निशुल्क_एंबुलेंस_सेवा_की_प्रक्रिया_को_शीघ्र_शुरू_करने_का_निर्णय
#3 #समाज_के_जरूरतमंद_और_असहाय_लोगों_की_मददके_लिए_आगामी_योजनाएं
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सहायता करना और संगठन के सेवा कार्यों को नए आयाम देना है। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
आत्मनिर्भर भारत संगठन का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और गरीब, बेसहारा, विधवा, विकलांग और वृद्धजनों की सेवा के प्रति समर्पित है।