Ghughuli UP56

Ghughuli UP56 Ghughli

05/09/2026

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव 'कृष्ण जन्माष्टमी' पर घुघली थाना परिसर भक्ति और उल्लास से भरा नजर आया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने थाना परिसर को बहुत आकर्षक रूप से सजाया था।
#घुघली #अपनाघुघली #महराजगंज

04/09/2026

DAV ग्राउंड, घुघली में झूले वाले फिरसे आ गए है। इस बार फिरसे दशहरे पर लगेगा भव्य मेला

31अगस्त से 4 सितंबर के बीच नरकटियागंज गोरखपुर रेल खंड पर सफ़र करना वाले यात्री यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी ले कर सफर ...
27/08/2026

31अगस्त से 4 सितंबर के बीच नरकटियागंज गोरखपुर रेल खंड पर सफ़र करना वाले यात्री यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी ले कर सफर कर.
#घुघली #अपनाघुघली #महराजगंज

⚠️ नेपाल में आई त्रासदी/बाढ़ में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए आवश्यक सूचना ⚠️यदि नेपाल में आई बाढ़ या किसी अन्य ...
26/08/2026

⚠️ नेपाल में आई त्रासदी/बाढ़ में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए आवश्यक सूचना ⚠️
यदि नेपाल में आई बाढ़ या किसी अन्य आपात स्थिति में उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक फँसा हुआ है या उसे किसी सहायता की आवश्यकता है, तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है।
परिजन तत्काल राहत एवं सहायता के लिए इस नंबर पर संपर्क करें:
📞 टोल फ्री हेल्पलाइन: 1070
📌 आप सभी से निवेदन:
इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सही समय पर अपनों तक मदद पहुंच सके! 🙏

🚌 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी!उत्तर प्रदेश में बुजुर्ग महिलाओं को अब राज्य की सामान्य रोडवेज...
26/08/2026

🚌 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी!

उत्तर प्रदेश में बुजुर्ग महिलाओं को अब राज्य की सामान्य रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। 🙏

योगी सरकार के इस फैसले से बुजुर्ग महिलाओं को सफर में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ❤️

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳आप सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस  ्त की हार्दिक बधाई ए...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
आप सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस ्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें तथा देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
जय हिंद! 🇮🇳
भारत माता की जय! 🙏
#घुघली #अपनाघुघली #महराजगंज

तिरंगा यात्रा नगर पंचायत घुघली   #घुघली    #अपनाघुघली    #महराजगंज
12/08/2026

तिरंगा यात्रा नगर पंचायत घुघली
#घुघली #अपनाघुघली #महराजगंज

घुघली विकास खंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली छोटी गंडक नदी में शनिवार को बैकुंठी घाट के पास मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास क...
09/08/2026

घुघली विकास खंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली छोटी गंडक नदी में शनिवार को बैकुंठी घाट के पास मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। नदी किनारे मौजूद लोगों ने पानी में मगरमच्छ को देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और इसकी चर्चा क्षेत्र में तेजी से फैल गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी में मगरमच्छ पहले भी कई बार दिखाई दे चुका है। हालांकि कुछ लोगों ने पानी में दिखाई दिए जीव को घड़ियाल बताया। मगरमच्छ या घड़ियाल होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फॉरेस्टर गौरव तिवारी ने बताया कि छोटी गंडक नदी मगरमच्छों का प्राकृतिक आवास है
Source हिंदुस्तान










#घुघली #अपनाघुघली #महराजगंज

08/08/2026

छोटी गंडक नदी में दिखा मगरमच्छ:महराजगंज में घुघली के बैकुंठी घाट के पास देखकर लोगों में हड़कंप

घुघली विकास खंड क्षेत्र से गुजरने वाली छोटी गंडक नदी में शनिवार शाम 05:20 पर बैकुंठी घाट के पास एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। नदी किनारे मौजूद लोगों ने पानी में मगरमच्छ को विचरण करते देखा। इसके बाद यह खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई। फारेस्टर गौरव तिवारी ने बताया कि नदी मगरमच्छ का प्राकृतिक आवास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात के मौसम में मगरमच्छ अक्सर दिखाई देते हैं। तिवारी ने लोगों से अपील की है कि वे मगरमच्छ से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और नदी में जाने से बचें। उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है, जो मगरमच्छ की स्थिति और पहचान की जानकारी जुटाएगी।...
Source NMT news bharat 🗞️

#घुघली #अपनाघुघली #महराजगंज

गोरखपुर:ट्रेन में रील, वीडियो,फिल्में देखने और गाना सुनने के बढ़ते चलन के बीच यात्रियों को शांत, सुरक्षित और आरामदायक या...
04/08/2026

गोरखपुर:ट्रेन में रील, वीडियो,फिल्में देखने और गाना सुनने के बढ़ते चलन के बीच यात्रियों को शांत, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे एक्ट के प्रविधानों को लागू कराने को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने सख्ती बढ़ा दी है। बढ़ती शिकायतों ने रेलवे की चिंता भी बढ़ा दी है।

लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से जारी चेतावनी के साथ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई भी तेज कर दी है।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ की टीम जनवरी से जुलाई, 2026 तक सात माह में मोबाइल फोन व लैपटाप पर तेज आवाज में रील व वीडियो देखने, दूसरे यात्रियों के सफर में व्यवधान डालने, शोर मचाने तथा नियमों के उल्लंघन करने वाले 97 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जून में तत्कालीन आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बिहार संपर्क क्रांति व गोरखधाम आदि एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों पर जुर्माना लगाते हुए अगली बार के लिए चेतावनी भी दी। समझाया कि सफर के दौरान तेज आवाज में मोबाइल पर बात करना, रील देखना, गाने या वीडियो चलाना अथवा लैपटाप पर तेज ध्वनि में गाने सुनना रेलवे नियमों का उल्लंघन है। सोर्स जागरण


#घुघली #अपनाघुघली #महराजगंज

Address

Gorakhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ghughuli UP56 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share