02/06/2026
🇮🇳 शत्-शत् नमन वीर सपूत को 🇮🇳
आज मां भारती ने अपना एक वीर लाल खो दिया। 💔
हम बात कर रहे हैं BSF के बहादुर जवान ASI दयाकिशन यादव जी की, जो एक सर्च ऑपरेशन के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए।
उनके इस सर्वोच्च बलिदान ने पूरे देश को गर्व और शोक से भर दिया है। अपने पीछे वे अपनी पत्नी, एक इकलौते बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। आज एक परिवार ने अपना सहारा खो दिया, एक पत्नी ने अपना जीवनसाथी, दो बेटियों ने अपना अभिमान और एक बेटे ने अपने पिता का साया खो दिया।
किसी के लिए यह केवल एक समाचार हो सकता है, लेकिन उस परिवार के लिए यह ऐसा दुःख है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
🙏 वीर शहीद ASI दयाकिशन यादव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। 🇮🇳