09/11/2026
नौएडा प्राधिकरण की अभिनव पहल के अन्तर्गत वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु वॉटर मिस्ट इंस्टॉलेशन कार्य प्रारम्भ!
के मानकों एवं नियमों के अनुपालन में, नोएडा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए मुख्य मार्गों पर अत्याधुनिक वॉटर मिस्ट सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं।
इस पहल के तहत सर्वप्रथम ट्रायल आधार पर अमिटी यूनिवर्सिटी रोड एवं नौएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वॉटर मिस्ट सिस्टम का इंस्टॉलेशन किया गया है। यह प्रणाली वातावरण में उड़ने वाले धूल कणों एवं प्रदूषकों को नियंत्रित करने में सहायक होगी, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
नौएडा प्राधिकरण स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत इस योजना का विस्तार करते हुए जल्द ही शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी वॉटर मिस्ट सिस्टम स्थापित करेगा।