09/08/2026
भाजपा सवर्ण समाज को सब्ज़ी खरीदने के बाद मिलने वाली ‘फ्री की धनिया’ समझने की भूल न करे।
परशुराम जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण एवं सवर्ण समाज अब अपने सम्मान, अधिकार और युवाओं के भविष्य के सवाल पर चुप नहीं बैठेगा।
इस बार सवर्ण समाज के युवाओं के हितों की रक्षा और भाजपा को अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराने के लिए सड़क से संसद तक लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से सवाल भी होंगे और जवाब भी मांगा जाएगा।
संदेश साफ है—सवर्ण समाज को नज़रअंदाज़ करने की राजनीतिक भूल भारी पड़ सकती है।