15/12/2025
एक आवश्यक सूचना :
इस पोस्ट में जो फोटोग्राफ अपलोड किया गया है वह किसी आम नागरिक के द्वारा प्रशासक, नगर परिषद गुमला को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया है। इस फोटोग्राफ में जो हस्ताक्षर है, वह प्रशासक नगर परिषद, गुमला का नहीं है, और ना ही यह आदेश नगर परिषद, गुमला द्वारा निर्गत किया गया है। इस फोटोग्राफ का नगर परिषद, गुमला अथवा इसके किसी भी कर्मी से कोई संबंध नहीं है। अतः इस फोटो एवं इस प्रकार के किसी भी फोटो के झांसे में ना आएं। ऐसी कोई भी झूठी अफवाह पर यकीन ना करें एवं ऐसी किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी संबंधी सूचना प्राप्त होने पर सीधे नगर परिषद कार्यालय से संपर्क करें। सावधान रहें सतर्क रहें।