Collector Office Guna

Collector Office Guna Official Handle of Collector of Guna, Government of Madhya Pradesh
(1)

 #गुना - कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, खाद्य एवं नापतौल विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्नकलेक्...
06/08/2026

#गुना - कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, खाद्य एवं नापतौल विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने गुरुवार को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा नापतौल विभाग सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति, किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों तक आधुनिक तकनीक, मौसम संबंधी जानकारी और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे, वहीं जिले में मिलावट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कृषकों तक पहुंचे मौसम, उर्वरक और तकनीकी जानकारी

बैठक की शुरुआत कृषि विभाग की समीक्षा से हुई। इस दौरान मूंग एवं उड़द उपार्जन पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को मौसम पूर्वानुमान, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा दामिनी, मेघदूत एवं मौसम ऐप जैसे मोबाइल एप की जानकारी व्यापक स्तर पर दी जाए, ताकि वे मौसम संबंधी सूचनाओं का समय पर उपयोग कर सकें। उन्होंने कृषि ऋण वितरण में भी सुलभता लाने तथा इसकी प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए।
गुलाब खेती और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में गुलाब उत्पादन, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (PMFME) योजना तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। विभाग ने बताया कि किसानों को गुलाब खेती सहित विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नियमित रूप से सेमिनार, कार्यशालाएं एवं प्रशिक्षण आयोजित कर किसानों को आधुनिक खेती, गुलाब उत्पादन, सब्जी उत्पादन और नई तकनीक की जानकारी दी जाए, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।

पशुपालन आय का मजबूत आधार, बेहतर नस्लों की जानकारी दें
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) के माध्यम से घर-घर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर सेवा बुक की जा सकती है। बैठक में टीकाकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, कृत्रिम गर्भाधान, आचार्य विद्यासागर योजना एवं कामधेनु योजना की भी जानकारी प्रस्तुत की गई।

कृत्रिम गर्भाधान की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों और मैदानी अमले को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रगति में सुधार नहीं होने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि पशुपालन किसानों की नियमित आय का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्राकृतिक आपदा अथवा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी यह आय का स्थायी स्रोत बना रहता है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि अधिक दूध देने वाली उन्नत नस्लों की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाए तथा उन्हें वैज्ञानिक पशुपालन के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में विभाग ने बताया कि जिले में कई पशुपालक उन्नत नस्लों के पशुओं से अच्छा दुग्ध उत्पादन कर रहे हैं तथा कुछ किसान ऑर्गेनिक घी का उत्पादन भी कर रहे हैं।

गोशालाओं की प्रतिदिन रिपोर्ट होगी प्रस्तुत
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की सभी गोशालाओं में प्रतिदिन पशुओं की उपस्थिति का सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन शाम तक प्रस्तुत की जाए।

मिलावट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा नापतौल विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वाले दुकानदारों और कारोबारियों के विरुद्ध कठोर प्रकरण दर्ज किए जाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और इस प्रकार के मामलों में प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

06/08/2026

📢 मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान

#गुना जिले का पहला जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर 07 अगस्त 2026 को पंचायत भवन, जामनेर (राघौगढ़) में आयोजित होगा।

संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लें एवं अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं।

— श्री किशोर कुमार कन्याल
कलेक्टर, गुना

#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान #गुना
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

 #गुना - मक्के से बने बायोडिग्रेडेबल बैग अपनाएं, प्लास्टिक को कहें अलविदा : कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS गुना के उद्य...
06/08/2026

#गुना - मक्के से बने बायोडिग्रेडेबल बैग अपनाएं, प्लास्टिक को कहें अलविदा : कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS

गुना के उद्यमियों को मिलेगा प्रशासन का पूरा सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार बढ़ाने वाली इकाइयों को करेंगे प्रोत्साहित

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने गुरुवार को कुशमोदा स्थित जीके इंडस्ट्री का निरीक्षण कर मक्के के स्टार्च से निर्मित बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग के उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐसे उद्योग समय की आवश्यकता हैं और प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बायोडिग्रेडेबल उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी है। उद्योग में मक्के के स्टार्च से निर्मित बैग लगभग 180 दिनों में प्राकृतिक रूप से नष्ट हो जाते हैं तथा पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं।

उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का किया अवलोकन
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने रॉ-मैटेरियल यूनिट, मिक्सिंग यूनिट, कटिंग यूनिट, प्रिंटिंग यूनिट तथा पैकेजिंग यूनिट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों के संचालन, रखरखाव एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। साथ ही उत्पादन क्षमता, बाजार में मांग एवं आपूर्ति, विपणन व्यवस्था, प्लांट की लागत तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस बात की सराहना की कि उत्पादन के दौरान बचने वाले मैटेरियल का पुनर्चक्रण कर दोबारा उपयोग किया जाता है।

गुना का उद्योग बना पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण
कलेक्टर ने कहा कि बायोडिग्रेडेबल बैग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल हैं। उन्होंने बताया कि पहले हुई बैठकों के बाद उद्योग का उत्पादन बढ़ा है और अब इसके उत्पाद इंदौर नगर निगम क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं। यह गुना के लिए गर्व का विषय है कि जिले का एक उद्यमी पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है।

सरकारी योजनाओं और सोलर प्लांट की सराहना
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उद्योग को एमएसएमई योजना के तहत प्राप्त शासकीय सहायता एवं सब्सिडी की जानकारी ली और कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर उपयोग कर उद्योग ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने उद्योग परिसर में स्थापित सोलर प्लांट की भी सराहना करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण और उत्पादन दोनों को साथ लेकर चलने का यह उत्कृष्ट उदाहरण है। उद्योग में प्रतिदिन तीन शिफ्टों में कार्य किया जाता है तथा स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्लास्टिक छोड़ें, बायोडिग्रेडेबल उत्पाद अपनाएं
कलेक्टर श्री कन्याल ने जिलेवासियों से अपील की कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और उसकी जगह बायोडिग्रेडेबल एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहा है, इसलिए जनसहभागिता के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री मयंक तिवारी, उद्योग विभाग से श्री अमित शर्मा, उद्योग प्रबंधन के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of MSME, Madhya Pradesh

 #गुना - थैलेसीमिया विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS ने किया निरीक्षणमेदांता की ...
06/08/2026

#गुना - थैलेसीमिया विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS ने किया निरीक्षण

मेदांता की विशेषज्ञ टीम ने सराहा आयोजन, बताया अब तक का सबसे बेहतर शिविर

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेडक्रॉस भवन, जिला चिकित्सालय गुना में आयोजित निःशुल्क थैलेसीमिया विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर का गुरुवार को कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन, स्क्रीनिंग एवं काउंसलिंग सहित शिविर की सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद किया। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से चर्चा कर उपचार एवं परामर्श की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

रजिस्ट्रेशन से काउंसलिंग तक हर व्यवस्था का लिया जायजा
कलेक्टर श्री कन्याल ने सबसे पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद स्क्रीनिंग काउंटर पर पहुंचकर मरीजों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा चिकित्सकों से चर्चा की। जिन मरीजों में थैलेसीमिया की आशंका थी, उन्हें आवश्यक जांच कराने के निर्देश दिए गए। काउंसलिंग काउंटर पर उन्होंने यह भी जाना कि मरीजों एवं उनके परिजनों को बीमारी, उपचार, आवश्यक सावधानियों तथा उनकी शंकाओं का समाधान किस प्रकार उपलब्ध कराया जा रहा है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की व्यवस्थाओं की सराहना
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मेदांता अस्पताल से आई विशेषज्ञ चिकित्सक टीम से चर्चा की। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह अब तक आयोजित शिविरों में सबसे बेहतर एवं सुव्यवस्थित शिविर है, जहां मरीजों को समुचित जांच, परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

बच्चों और परिजनों से किया संवाद
कलेक्टर श्री कन्याल ने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से मेजर थैलेसीमिया का उपचार लंबी अवधि तक चलता है और इसमें काफी आर्थिक व्यय भी आता है। ऐसे में इस प्रकार के विशेषज्ञ शिविर मरीजों एवं उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस शिविर का लाभ गुना जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी मिलेगा।

बच्चों का उपचार हमारी प्राथमिकता
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि इस पूरे अभियान का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि थैलेसीमिया से पीड़ित प्रत्येक बच्चे को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श मिल सके। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की इसमें कोई गलती नहीं होती है, इसलिए समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे हमारे देश और प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। यदि समय पर उपचार और उचित देखभाल मिले तो वे स्वस्थ जीवन जीते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Home Department of Madhya Pradesh

 #गुना - थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय : कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS विवाह पूर्व एवं गर्भाव...
06/08/2026

#गुना - थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय : कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS

विवाह पूर्व एवं गर्भावस्था के दौरान थैलीसीमिया जांच कराने का किया आह्वान

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं स्वास्थ्य विभाग गुना द्वारा मानस भवन में "थैलेसीमिया रोग के उपचार एवं रोकथाम में समाज की भूमिका" विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। बुधवार शाम को सेमिनार में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारी की रोकथाम जन-जागरूकता और समय पर जांच से ही संभव है। उन्होंने विवाह पूर्व तथा गर्भावस्था के दौरान थैलेसीमिया की जांच कराने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ी को इस बीमारी से बचाया जा सकता है।

बच्चों की कोई गलती नहीं, समाज को निभानी होगी जिम्मेदारी
कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि जब उन्हें थैलेसीमिया शिविर आयोजित होने की जानकारी मिली तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर इसकी व्यापक तैयारी सुनिश्चित कराई। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की इसमें कोई गलती नहीं होती, इसलिए समाज का दायित्व है कि वह जागरूक बने और इस बीमारी की रोकथाम के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि विवाह से पहले ब्लड ग्रुप एवं आवश्यक जांच कराना तथा गर्भावस्था के दौरान थैलेसीमिया स्क्रीनिंग कराना भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अन्य जिलों से भी पहुंचे लोग, शिविर के आयोजन पर जताई खुशी
कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान को लेकर उन्होंने अन्य जिलों के कलेक्टरों से भी चर्चा की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुना के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग सेमिनार एवं शिविर में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का एकमात्र उद्देश्य यह है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से थैलीसीमिया से प्रभावित बच्चों को बेहतर उपचार और समाज को सही जानकारी मिल सके। यदि इन प्रयासों से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होता है, तो यही प्रशासन और रेडक्रॉस की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

जनभागीदारी से ही संभव है थैलीसीमिया मुक्त समाज
सेमिनार में थैलेसीमिया के उपचार, रोकथाम, समय पर जांच तथा समाज की भूमिका पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं समाज में भी थैलीसीमिया जांच के प्रति लोगों को प्रेरित करें, ताकि इस बीमारी की रोकथाम प्रभावी रूप से की जा सके।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Home Department of Madhya Pradesh

06/08/2026

#गुना - स्वास्थ्य सेवा और जन-कल्याण की दिशा में एक बड़ी पहल! 🩸🩺

रेडक्रॉस सोसाइटी और मेदांता फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में गुना में "नि:शुल्क थैलेसीमिया चिकित्सा शिविर" का सफल आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में अब तक 108 से अधिक मरीजों का पंजीयन हो चुका है, जिन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श व बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी आगे की इलाज प्रक्रियाओं के लिए चिन्हित किया जा रहा है। इस शिविर का लाभ गुना के साथ-साथ शिवपुरी और अशोकनगर जिले के मरीजों को भी मिल रहा है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh SP Guna MP

06/08/2026

#गुना - पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की ओर एक सराहनीय कदम! 🌿

गुना के कुशमोदा क्षेत्र में 'जीके इंडस्ट्रीज' द्वारा प्लास्टिक के विकल्प के रूप में मक्के और कपड़े से तैयार बायोडिग्रेडेबल थैलों का निर्माण किया जा रहा है। यह पहल पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रही है।

सरकारी सब्सिडी और सोलर प्लांट के उपयोग से यह उद्योग सतत विकास (Sustainable Development) का एक बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहा है। आइए, हम सब मिलकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करें और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाएं - कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh Department of MSME, Madhya Pradesh

 #गुना - कलेक्टर ने रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंद को प्रदान की आर्थिक सहायताकलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जरूरतमंद...
05/08/2026

#गुना - कलेक्टर ने रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंद को प्रदान की आर्थिक सहायता

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जरूरतमंद नागरिक को रेडक्रॉस के माध्यम से आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

आवेदिका आशु ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तथा बच्‍चे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। आवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने रेडक्रॉस के माध्यम से 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

 #गुना - 15 अगस्त को रहेगा ‘’शुष्‍क दिवस’’राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त, 2026 (स्वतंत्रता दिवस) को शुष्क दिवस घोषित किया गय...
05/08/2026

#गुना - 15 अगस्त को रहेगा ‘’शुष्‍क दिवस’’

राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त, 2026 (स्वतंत्रता दिवस) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा शासन निर्देशों के पालन में एवं मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 15 अगस्त, 2026 (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानों को बंद रखने एवं जिले में मदिरा का क्रय विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः बंद रखा जाना आदेशित किया गया है। जारी आदेश का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

 #गुना - दिव्यांग हितग्राही को कलेक्टर ने प्रदान की ट्रायसाइकिलकलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने दिव्यांग हितग्राही श्र...
05/08/2026

#गुना - दिव्यांग हितग्राही को कलेक्टर ने प्रदान की ट्रायसाइकिल

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने दिव्यांग हितग्राही श्री चंदन सिंह को ट्रायसाइकिल प्रदान की। तहसील गुना निवासी श्री चंदन सिंह ने ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।

आवेदन पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने हितग्राही को ट्रायसाइकिल प्रदान की। ट्रायसाइकिल मिलने से हितग्राही के आवागमन में सुविधा होगी। ट्रायसाइकिल प्राप्त होने पर हितग्राही ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

Address

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, नवीन कलेक्टर भवन
Guna
473001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Guna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Guna:

Shortcuts

Share