PRO Guna

PRO Guna PRO jansampark of Guna, Government of Madhya Pradesh
(2)

 #गुना - मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत एसडीएम ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षणमुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान ...
07/08/2026

#गुना - मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत एसडीएम ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा शुक्रवार को तहसील के विभिन्न ग्रामों का सघन भ्रमण कर शासकीय संस्थानों एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत शहरोक में आंगनवाड़ी केंद्र एवं हाई स्कूल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत कुष्मान में आंगनवाड़ी केंद्र तथा उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया, जहां उचित मूल्य की दुकान बंद मिलने पर आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

एसडीएम ने ग्राम पंचायत ककरूआ में गौशाला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र की छत से पानी टपकने तथा बिजली व्यवस्था नहीं होने की जानकारी मिलने पर संबंधितों को आवश्यक सुधार एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner

 #गुना - अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से यूपीएससी कोचिंग योजना के लिए आवेदन आमंत्रितमध्यप्रदेश शासन के जनजातीय ...
06/08/2026

#गुना - अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से यूपीएससी कोचिंग योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नई दिल्ली के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

कोचिंग योजना के लिए आवेदन एमपी ऑनलाइन www.mpsos.nic.in एवं वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 04 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

विद्यार्थियों के चयन के लिए मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 23 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं शहडोल केंद्रों पर होगी। प्रवेश पत्र 20 अगस्त 2026 के बाद एमपी ऑनलाइन एवं मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जिनमें परीक्षा केंद्र का विवरण अंकित रहेगा।

योजना की पात्रता एवं नियमावली की जानकारी जनजातीय कार्य विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग, नवीन कलेक्ट्रेट भवन, गुना से संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 0755-2552106 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

 #गुना जिले के छात्रावासों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरूअनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रग...
06/08/2026

#गुना जिले के छात्रावासों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा गुना जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग के माध्यम से जिले में खंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावासों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू की गई है।

इस पहल से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लगभग 600 छात्रावासी छात्र-छात्राओं को आधुनिक अध्ययन संसाधनों का लाभ मिलेगा। ई-लाइब्रेरी की स्थापना नीति आयोग के सहयोग से की गई है।
ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर, टैबलेट, ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर, अध्ययन टेबल, कुर्सियां तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), बैंकिंग, रेलवे तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें एवं डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

इस सुविधा के माध्यम से छात्र-छात्राएं डिजिटल संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री का उपयोग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। ई-लाइब्रेरी का उद्देश्य छात्रावासों में आधुनिक शिक्षण वातावरण विकसित करना, विद्यार्थियों की अध्ययन क्षमता को बढ़ाना तथा उन्हें उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

 #गुना - अनुविभाग आरोन में आयोजित हुई मुख्‍यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में ब्लॉक...
06/08/2026

#गुना - अनुविभाग आरोन में आयोजित हुई मुख्‍यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में ब्लॉक स्तरीय बैठक

आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजुषा खत्री की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में समस्त विभाग प्रमुखों को स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सौंपे गए कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को मुख्य समारोह से पूर्व अपने-अपने संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया।

अनुविभागीय अधिकारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत आरोन को तहसील परिसर स्थित मुख्य समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरोन को नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा चूना मार्किंग समय पर कराने के लिए कहा गया।

बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का व्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी को मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सकीय दल, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं एवं एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गई तथा सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। इसके अलावा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में तहसीलदार आरोन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner SP Guna MP

 #गुना - खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे मूँगफली दाना एवं दालों के सैंपल, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार ड...
06/08/2026

#गुना - खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे मूँगफली दाना एवं दालों के सैंपल,

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार डॉ० राजकुमार ऋषिश्‍वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही निरंतर जारी है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्राप्‍त शिकायत के आधार पर शिवनारायण रतनलाल सुर्जन पंसारी सदर बाजार गुना से तुअर दाल एवं मूँगफली दाना के सैम्‍पल जब्‍त कर जाँच हेतु प्रयोगशाला को भेजे हैं, जिनकी जाँच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही विभाग द्वारा इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया गुना स्थित सोना फ्लोरमिल से दाल एवं बेसन के सैम्‍पल जब्‍त कर फैक्‍ट्री परिसर में गंदगी संबंधी अनियमिताऐं पाए जाने पर फैक्‍ट्री संचालक को अधिनियम अन्‍तर्गत धारा 32 का नोटिस दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पूर्व में लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जांच के दौरान न्यू राज डेयरी, बोहरा मस्जिद, गुना से लिया गया मावा, इंडस्ट्रियल एरिया, गुना स्थित काउरस प्राइवेट लिमिटेड से लिया गया मिल्क क्रीम तथा विशनवाड़ा स्थित लक्ष्मी किराना भंडार से लिया गया येलो डायमंड उत्पाद निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इस संबंध में संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 46(4) के अंतर्गत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं।

कलेक्‍टर के निर्देशानुसार मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जांच एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही निरंतर जारी है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

 #गुना - किसानों के हित में दो बड़े निर्णयमूंग उपार्जन के लिए स्लाट बुक करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त और मूंग-उडद उपार्जन क...
05/08/2026

#गुना - किसानों के हित में दो बड़े निर्णय

मूंग उपार्जन के लिए स्लाट बुक करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त और मूंग-उडद उपार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त

किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग ने प्रदेश के किसानों के हित में महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के खरीद की अंतिम तारीख बढ़ाकर किसानों को बड़ी राहत दी गई है। उपार्जन प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत मूंग उत्पादक किसानों के हित में मूंग उपार्जन के लिए स्लाट बुक करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त और मूंग एवं उडद उत्पार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त कर दी है। इसके तहत किसान को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, रजिस्टर में पूरा ब्यौरा दर्ज करना होगा।

उल्लेखनीय है कि खाद वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए 'हाइब्रिड मोड' लागू किया गया है। किसानों के हित में उपार्जन नीति में आंशिक संशोधन करते हुए मूंग का उपार्जन कृषकों के उत्पादन का 60 प्रतिशत किये जाने का प्रावधान किया गया है। उडद एवं ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की नई उपलब्धि हासिल हुई है। सरकार ने एमएसपी के अलावा उड़द के उपार्जन पर 600 रूपये प्रति क्विंटल बोनस देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे प्रदेश को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने में गति मिलेगी।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner

 #गुना - 06 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंदप्रबंधक कैंट जोन मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड,...
05/08/2026

#गुना - 06 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

प्रबंधक कैंट जोन मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, गुना द्वारा 33/11 केवी नानाखेड़ी सबस्टेशन पर विद्युत मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 06 अगस्त 2026 को सुबह 12:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे तक 11 केवी ईदगाह बाड़ी फीडर से जुड़े क्षेत्र कोल्हूपुरा, शिवाजी नगर, ईदगाह बाड़ी, संगम कॉलोनी, सिसौदिया कॉलोनी, न्यू सिटी कॉलोनी पार्ट-2, संत सुधा सागर कॉलोनी और कबीर की बाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। मेंटेनेंस कार्य के अनुसार बिजली बंद रहने का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

 #गुना - जन अभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजितमध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में संवाद य...
05/08/2026

#गुना - जन अभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में संवाद योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत गुना के सभागार में प्रस्फुटन समिति (शक्ति संचय कार्यक्रम) की विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैठक में प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की समीक्षा के साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी दी गई। इस दौरान गांवों के विकास, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, सामाजिक जागरूकता तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती मंजूषा सोलोमन ने प्रस्फुटन समितियों की गतिविधियों की समीक्षा की तथा विकासखंड समन्वयक अमित गोयल ने जन अभियान परिषद की गतिविधियों एवं नवांकुर योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर वायुदूत ऐप पर जानकारी दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव ने कहा कि गांवों के विकास और सामाजिक सहभागिता से समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार देने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित करने का आह्वान किया।

बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, नवांकुर सखी कलश यात्रा, नशा मुक्त भारत अभियान, हरियाली अमावस्या एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से राजेश भार्गव, कृषि विज्ञान केंद्र से वरुण जादौन सहित विभिन्न प्रस्फुटन एवं नवांकुर समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

 #सफलता_की_कहानीसंकोच से नेतृत्व तक: 'साथिया' अनुष्का बनीं किशोरियों के स्वास्थ्य की सशक्त आवाजराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य...
05/08/2026

#सफलता_की_कहानी

संकोच से नेतृत्व तक: 'साथिया' अनुष्का बनीं किशोरियों के स्वास्थ्य की सशक्त आवाज

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम किशोर एवं किशोरियों के शारीरिक, मानसिक, पोषण, प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य के साथ-साथ नशा मुक्ति और हिंसा की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत "साथिया" ऐसे प्रशिक्षित किशोर-किशोरियों को बनाया जाता है, जो अपने समुदाय में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाकर अपने साथियों को जागरूक करते हैं और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आरोन विकासखंड के ग्राम रुसिया की अनुष्का अहिरवार का चयन साथिया के रूप में हुआ। शुरुआत में न तो अनुष्का इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए तैयार थीं और न ही उनका परिवार इसके पक्ष में था। जब आरकेएसके के प्रशिक्षक अमन रघुवंशी एवं शिवानी कौशल ने गांव में पहुंचकर साथिया कार्यक्रम की भूमिका, किशोर स्वास्थ्य के महत्व तथा समाज में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी, तब अनुष्का की सोच बदली। उन्होंने महसूस किया कि एक जागरूक किशोरी अपने गांव के अनेक किशोर-किशोरियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। इसी प्रेरणा से उन्होंने "साथिया" बनने का निर्णय लिया।

साथिया बनने के बाद अनुष्का ने अपना पहला महत्वपूर्ण योगदान एचपीवी टीकाकरण अभियान में दिया। शुरुआत में वे स्वयं भी टीका लगवाने को लेकर संकोच कर रही थीं, लेकिन सही जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सबसे पहले स्वयं टीका लगवाया। इसके बाद उन्होंने गांव की अन्य किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को जागरूक किया, उनकी शंकाओं का समाधान किया और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। उनके प्रयासों से गांव की अनेक किशोरियों ने भी एचपीवी का टीका लगवाया।

आज अनुष्का केवल एक "साथिया" नहीं, बल्कि अपने गांव की स्वास्थ्य प्रेरक बन चुकी हैं। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और सेवा की भावना से एक किशोरी पूरे समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

 #गुना जिले में ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के तहत 07 अगस्त को राघौगढ विकासखंड में लगेगा पहला शिविरजिले में “मुख्यमं...
05/08/2026

#गुना जिले में ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के तहत 07 अगस्त को राघौगढ विकासखंड में लगेगा पहला शिविर

जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत पहला जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 7 अगस्त को राघौगढ विकासखंड के पंचायत भवन जामनेर में आयोजित होगा। गुना जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत 7 अगस्त से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाले जन-विश्वास शिविरों के स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। हर माह प्रत्येक शुक्रवार को इन शिविरों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित होने जा रहा है।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने शिविरों की तिथि व स्थल निर्धारित करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। साथ ही शिविरों में आयोजित होने वाली गतिविधियों को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के लिये स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जिला स्तरीय शिविर में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं क्लस्टर स्तरीय शिविर में खंड स्तरीय अधिकारी अनिवार्यत: मौजूद रहेंगे।

जिले का पहला जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर 7 अगस्त को राघौगढ में
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत गुना जिले का पहला जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 7 अगस्त को राघौगढ में आयोजित होगा। इस शिविर में राघौगढ विकासखंड की ग्राम पंचायत जामनेर, मोरवास, बंजला, वापचा, मलियाखेडी, जांगरू, कंजई, वैरवास, झरपई, डोंगर मोतीपुर, पचगोडिया, धीनाखेडी, पीपलखेडी, विजावदा, पाटन, परेवा, बरसत, लक्ष्मणपुरा, गोचाआमल्या, सालोटा, गादेर, बलरामपुरा, खेजडा, टोडरा, बडाआमल्या, परसोलिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन लाभान्वित होंगे।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Address

जनसंपर्क कार्यालय
Guna
473101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Guna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Guna:

Shortcuts

Share