22/07/2026
#युवा संगम कार्यक्रम - 22 जुलाई 2026 आई टी आई राघौगढ़
*निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 383 से अधिक युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन*
*एसडीएम ने युवा संगम कार्यक्रम बेरोजगार युवा के लिए जॉब से सम्बंधित जानकारी देकर वितरित किए हितलाभ*
*स्वरोजगार योजनाओ के 1592 से अधिक हितग्राहियो को 20 करोड़ 61 लाख का किया गया हितलाभ वितरण*
गुना -
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी क्रम मे कार्यक्रम के नोडल व जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि आज कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राघौगढ़ श्री अमित सोनी के मार्गदर्शन में 22 जुलाई 2026 को शास आईटीआई परिसर, राघौगढ़ में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*निजी क्षेत्र की कंपनियों ने 383 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन*
युवा संगम कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ की गई आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के लिए 400 से अधिक आकांक्षी युवाओं ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया गया इसमें 9 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 383 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया एवं 238 आकांक्षी युवाओं को साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर के लिए ऑफर लेटर प्रदान किया गए ।
*एसडीएम ने युवा संगम कार्यक्रम बेरोजगार युवा के लिए जॉब से सम्बंधित जानकारी देकर वितरित किए हितलाभ*
युवा संगम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित सोनी ने युवा संगम कार्यक्रमसे बेरोजगार से जॉब सम्बंधित जानकारी देकर चयनित युवाओ को ऑफर लेटर वितरण किए और स्वरोजगार योजनाओं के 1592 हितग्राहियों 20 करोड़ 61 के हितलाभ वितरित किए गए है
*विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को मौके पर ही किया हितलाभ वितरण*
आज आयोजित कार्यक्रम में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ के 1592 हितग्राहियो को 20 करोड़ 61 लाख का रुपए का हितलाभ वितरण ऑनलाइन कराया किया गया,
मौके पर इन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया जिसमें
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत अशोक कुमार साहू को₹ 2 लाख तथा रविंद्र सिंह परिहार को 9 लाख का ऋण वितरित किया गया। खादी ग्रामोद्योग विभाग की पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत वंदना यादव को 1 लाख , अजय ओझा को 1 लाख , सफीक पठान को 1 लाख , नंदकिशोर को 1 लाख , गिर्राज सेन को 1 लाख , महेश कुमार को 1 लाख तथा देवेंद्र सेनी को 1 लाख का ऋण वितरित किया गया।
उद्यानिकी विभाग की पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत कामता प्रसाद प्रजापति को 1.78 लाख का ऋण वितरित किया गया।
म प्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लक्ष्मी स्व सहायता समूह, ग्राम सियाखेड़ी को 1.5 लाख , सीता स्व सहायता समूह, ग्राम दौराना को 6 लाख , पार्वती स्व सहायता समूह ग्राम दौराना को 6 लाख , रामदेव स्व सहायता समूह, ग्राम मानपुरा को 1.5 लाख , भोलेशंकर स्व सहायता समूह ग्राम मानपुरा को 1.5 लाख , महालक्ष्मी स्व सहायता समूह, ग्राम कड़ैयखेड़ा को 6 लाख , महादेव स्व सहायता समूह, ग्राम कड़ैयखेड़ा को 6 लाख तथा लक्ष्मी स्व सहायता समूह ग्राम जामनेर को 6 लाख का ऋण वितरित किया गया
*कार्यक्रम में सफल उद्यमी नाथूलाल लोधा थाई अमरूद की खेती के बारे में अपने अनुभव साझा किए*
युवा संगम में शासन आदेशानुसार अब युवा संगम में युवक युवतियाे का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, नशामुक्ति की जानकारी देकर अनुविभागीय अधिकारी श्री अमित सोनी द्वारा उपस्थित युवाओ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और इसके साथ ही कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सको द्वारा युवाओं और हितग्राहियो का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया
कार्यक्रम के दौरान ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी तेज सिंह, जिला आजीविका मिशन से ब्लॉक प्रबंधक, सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र , शिववीर जाटव व वासुदेव रावत, राघौगढ़ आई टी आई की प्राचार्य पल्लवी पराशर, अधीक्षक कालूराम बाथम ,आर सेटी निदेशक श्री वर्मा सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना द्वारा किया गया।