02/10/2026
आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर, नीलांचल सोसाइटी के साथ सेक्टर 5 के भगवान जगन्नाथ पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया।
हमारा संकल्प: ‘स्वच्छ गुरुग्राम, स्वच्छ भारत’। नगर निगम से अपील है कि सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए और कूड़े का उचित निस्तारण हो, ताकि अपना गुरुग्राम ‘क्लीन और ग्रीन सिटी’ बन सके। 🧹🌿