Ashish Gupta

Ashish Gupta पार्षद, वार्ड 27, गुरुग्राम
सदस्य, जिला कष्ट निवारण समिति, हरियाणा सरकार
अध्यक्ष, द्रोणाचार्य मंडल, भाजपा गुरुग्राम

आज द्रोणाचार्य मंडल में शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पार्षद श्री क...
21/08/2026

आज द्रोणाचार्य मंडल में शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पार्षद श्री कुलदीप यादव जी उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग बक्शी जी एवं वार्ड नंबर 25 के पार्षद अनूप जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
द्रोणाचार्य मंडल के अंतर्गत आने वाले राजीव नगर वेस्ट-1, राजीव नगर वेस्ट-2 एवं सेक्टर-14 एवं ओल्ड DLF के सभी शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पार्टी द्वारा आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों एवं कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं समर्पण निश्चित रूप से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आज गुरुग्राम में आयोजित ग्रीवेंस बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने की। बैठक में क्रमांक संख...
21/08/2026

आज गुरुग्राम में आयोजित ग्रीवेंस बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने की। बैठक में क्रमांक संख्या 3 पर पोस्ट ऑफिस चौक से महाबीर चौक तक सड़क किनारे लगी रेहड़ियों एवं खड़े होने वाले रिक्शों के कारण उत्पन्न यातायात एवं आवागमन की समस्या को प्रमुखता से रखा गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर रास्ता खाली एवं सुगम करने के निर्देश दिए।
यह पहल गोपाल नगर, वार्ड 27, जैकबपुरा एवं सदर बाजार के निवासियों और आम राहगीरों के लिए सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

— आपका अपना
आशीष गुप्ता

पार्षद, वार्ड 27, गुरुग्राम
अध्यक्ष, द्रोणाचार्य मंडल, भाजपा गुरुग्राम
सदस्य, जिला कष्ट निवारण समिति, हरियाणा सरकार

भगवान श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर अहिंसा स्थल, गुरुग्राम में आयोजित विशाल भंडारे में शामिल होकर ...
19/08/2026

भगवान श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर अहिंसा स्थल, गुरुग्राम में आयोजित विशाल भंडारे में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री रविंद्र जैन जी सहित जैन समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

भगवान श्री पार्श्वनाथ जी की कृपा एवं आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव का संचार हो।

जैन समाज द्वारा आयोजित इस पावन कार्यक्रम के लिए सभी आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार। 🙏

जय श्री पार्श्वनाथ भगवान! 🪷🙏

आज सुबह सदर बाजार हनुमान मंदिर के पास भाजपा गुरुग्राम पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री तिलक राज मल्होत्रा जी, JE साहब एवं ...
19/08/2026

आज सुबह सदर बाजार हनुमान मंदिर के पास भाजपा गुरुग्राम पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री तिलक राज मल्होत्रा जी, JE साहब एवं सुपरवाइजर के साथ मिलकर बाजार का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जहाँ इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बाजार में सड़क/फर्श तोड़ा गया था, वहाँ दोबारा टाइल लगाकर निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई। साथ ही कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश एवं आवश्यक बातचीत की गई।

इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बाजार में सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा बाजार की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई।

भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेश सचिव आदरणीय श्री हरविंद कोहली जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके कार्यालय जाकर उन्हें ...
18/08/2026

भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेश सचिव आदरणीय श्री हरविंद कोहली जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके कार्यालय जाकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। 💐

इस अवसर पर पार्षद श्री विजय परमार जी, श्री विपिन यादव जी, श्री सुमित कपूर जी एवं श्री गौरव दावर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ईश्वर से प्रार्थना है कि हरविंद कोहली जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।

जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉

भारतीय जनता पार्टी, गुरुग्राम के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री तिलक राज मल्होत्रा  जी के जन्मद...
18/08/2026

भारतीय जनता पार्टी, गुरुग्राम के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री तिलक राज मल्होत्रा जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके कार्यालय जाकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। 💐

इस अवसर पर मेयर श्रीमती राज रानी मल्होत्रा जी, पार्षद श्री विजय परमार जी, पार्षद श्रीमती उषा जितेंद्र वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा जी, श्री सुमित कपूर जी एवं श्री गौरव दावर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ईश्वर से प्रार्थना है कि तिलक राज मल्होत्रा जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।

जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉💐

अटल एक व्यक्ति नहीं, विचार हैअटल एक जीवन नहीं, संस्कार है!!हमारे पथ प्रदर्शक , प्रखर एवं ओजस्वी वक्ता, भूतपूर्व प्रधानमं...
16/08/2026

अटल एक व्यक्ति नहीं, विचार है
अटल एक जीवन नहीं, संस्कार है!!

हमारे पथ प्रदर्शक , प्रखर एवं ओजस्वी वक्ता, भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

आज आदरणीय बहनजी श्रीमती सुमन दहिया जी, एडवोकेट के निवास पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष माननीय डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा जी ...
15/08/2026

आज आदरणीय बहनजी श्रीमती सुमन दहिया जी, एडवोकेट के निवास पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष माननीय डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा जी का आगमन हुआ।

इस अवसर पर माननीय डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा जी से आत्मीय मुलाकात कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

🙏 सादर आभार एवं हार्दिक अभिनंदन।

#हरियाणा

आज फ्रेंड्स कॉलोनी RWA द्वारा आयोजित हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के सुंदर और भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प...
15/08/2026

आज फ्रेंड्स कॉलोनी RWA द्वारा आयोजित हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के सुंदर और भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मातृशक्ति के उत्साह, युवा शक्ति के जोश और बच्चों ने पूरे कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। हरियाली तीज की खुशियों के साथ देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला। 🇮🇳🌿

हमारे बच्चों में देश के प्रति प्रेम और संस्कार देखकर मन बेहद प्रसन्न हुआ। वहीं मातृशक्ति और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

इस शानदार आयोजन के लिए फ्रेंड्स कॉलोनी RWA के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समस्त कॉलोनीवासियों का हृदय से आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙏

आप सभी का स्नेह, सहयोग और अपनापन सदैव इसी प्रकार मिलता रहे।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳

#हरियालीतीज #स्वतंत्रतादिवस #मातृशक्ति

आज मेरे भतीजे Aksh*t Gupta  ने जैकबपुरा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, गुरुग्राम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समा...
15/08/2026

आज मेरे भतीजे Aksh*t Gupta ने जैकबपुरा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, गुरुग्राम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।

इस अवसर पर राष्ट्रध्वज तिरंगे को नमन करते हुए देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। 🇮🇳

जय हिंद 🇮🇳
वंदे मातरम् 🇮🇳

Address

Gurugram
122001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashish Gupta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ashish Gupta:

Shortcuts

Share