28/06/2026
🇮🇳 आज गुरुग्राम के लोकप्रिय विधायक भाई Mukesh Sharma जी ने देश के यशस्वी रक्षा मंत्री आदरणीय श्री Rajnath Singh जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर गुरुग्राम की विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत चर्चा की एवं ज्ञापन सौंपा।
📄 इस दौरान प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषयों को रखा--
✅ 900 मीटर आयुध भंडार प्रतिबंधित क्षेत्र का विषय प्रमुखता से उठाते हुए आग्रह किया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की टिप्पणी के अनुरूप वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर नई अधिसूचना जारी की जाए, ताकि गुरुग्राम के 2 लाख से अधिक नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही प्रतिबंधित क्षेत्र के प्रभावित इलाकों को नगर निगम की नियमित विकास योजनाओं में शामिल कर सड़क, सीवर, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट सहित सभी मूलभूत नागरिक सुविधाओं एवं शहरी विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।
✅ सीआरपीएफ चौक से कामधेनु गौशाला तक पुराने नजफगढ़ रोड पर एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर के निर्माण हेतु रक्षा मंत्रालय का सहयोग, आवश्यक एनओसी एवं समन्वय उपलब्ध कराने का अनुरोध, जिससे शीतला माता रोड के ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।
✅ सेक्टर 17ए-17बी के बीच स्थित एयरफोर्स गेट को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ आम नागरिकों के आवागमन हेतु खोले जाने का अनुरोध, ताकि हजारों लोगों को प्रतिदिन होने वाली अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके।
🤝 माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि, इन विषयों पर शीघ्र कार्य किया जाएगा। उन्होंने रक्षा सचिव से चर्चा कर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने एवं नई अधिसूचना जारी कराने के प्रयास का आश्वासन भी दिया, ताकि गुरुग्राम के लाखों नागरिकों को राहत मिल सके।