Seva Bharti Gurugram

Seva Bharti Gurugram Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Seva Bharti Gurugram, Social service, Gurugram.

इस विपदा काल में सेवा भारती के सहयोग से कार्य करते सेवा भारती गुरुग्राम के कार्यकर्ता🙏
29/05/2021

इस विपदा काल में सेवा भारती के सहयोग से कार्य करते सेवा भारती गुरुग्राम के कार्यकर्ता🙏

*सेवागाथा - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सेवाविभाग की वेबसाइट* *बच्चे मन के सच्चे**अंजु पांडे*कोरोना काल में जब सारे...
25/02/2021

*सेवागाथा - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सेवाविभाग की वेबसाइट*

*बच्चे मन के सच्चे*

*अंजु पांडे*

कोरोना काल में जब सारे स्कूल बंद हो गए, एवं बच्चों को घर से बाहर जाकर खेलने की अनुमति भी नहीं मिली, तब मोबाइल पर बैठकर व्यर्थ समय गंवाने के बजाय दिल्ली के कुछ बच्चों ने अपने समय का सदुपयोग की जो राह निकाली, उसने उन्हें आजीवन एक अनोखे बंधन में बांध दिया। लॉकडाउन के समय शुरू हुए दिल्ली सेवा भारती के “ईच वन टीच वन" कार्यक्रम से जोड़कर डीपीएस, जीडी गोयंका, मॉडर्न स्कूल जैसे प्रतिष्ठित स्कूलों के 12 सौ से अधिक बच्चों ने अंबेडकर बस्ती, बाल्मीकि बस्ती, रविदास कैंप, कालकाजी संजय कैंप बस्ती, के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया , सुंदर-सुंदर कहानियां सुनाई, नृत्य सिखाया, आर्ट एंड क्राफ्ट में पेपर मेड गुलदस्ते, पेन स्टैंड,जैसी कई खूबसूरत चीजें बनाना भी सिखाई। यह सेवा यात्रा थी, संभ्रांत परिवारों के सर्व सुविधा संपन्न बच्चों की झोपड़ी में रहने वाले अभावग्रस्त बालकों से जोड़ने की। जिसने इनके बीच की दूरी को तय कर, दोनों ही के जीवन को अद्भुत दिशा दी। दिल्ली सेवा भारती के प्रांत प्रचार मंत्री, भूपेंद्र जी बताते हैं कोरोना काल बीतने के बाद “ईच वन टीच वन" कार्यक्रम ने अब “टीन सेवा" का रूप धारण कर लिया है, जिसमें अब सेवा के बाद राष्ट्र भाव भी जुड़ चुका है।

यह बात है मार्च 2020 की जब कोरोना ने भारत में दस्तक दी व सारे स्कूल अनिश्चित काल के लिए बंद हो गए, तब दिल्ली सेवा भारती की प्रांत संपर्क प्रमुख, निधि आहूजा को उन 50 बच्चों ने फोन कर, सेवा के काम से जुडने की इच्छा जाहिर की जो पहले से सेवा भारती द्वारा आयोजित समर एंड विंटर कैंपों में सेवा बस्तियों के बच्चों से जुड़ चुके थे। यह वह दौर था, जब स्वयं प्रधानमंत्री मोदी बच्चों, बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलने का आह्वान कर रहे थे। माता-पिता डरे हुए थे व कार्यकर्ता चिंतित कैसे इन बच्चों को इस नेक काम से जोड़े। तब निधि जी ने ईच वन टीच वन कार्यक्रम के तहत गूगल फॉर्म के जरिए बच्चों से आवेदन मंगवाए, कि कौन सेवा बस्ती के बच्चों को ऑनलाइन पाढाएगा? निधिजी की खुशी का ठिकाना ना रहा, जब 1000 से अधिक बच्चे खुशी-खुशी इस कार्य के लिए राजी हो गए। अब सेवा भारती ने संस्कार केंद्रों की निरीक्षकाओं एवं शिक्षिकाओं के सहयोग से बस्ती में रह रहे एंड्राइड फोन यूज कर बस्ती के एक बच्चे को एक संभ्रांत बच्चे से ऑनलाइन जोड़ा। सिखाने वाले को वॉलिंटियर व सीखने वाले को बडी नाम दिया गया। सप्ताह में एक बार चलने वाली इस क्लास ने ऐसे सार्थक मित्र बनाएं जिसने सारे भेद मिटा दिए।

अब इस कार्यक्रम का संचालन संभाल रही दीप्ति दीदी बताती हैं कि यह सत्र चार चरणों में चला बडी, स्टोरीटेलिंग, हॉबी एवं बुक बैंक। बडी का मतलब था आपस में मित्रता कायम करना।। स्टोरी टेलिंग में वॉलिंटियर बच्चे कुछ नैतिक व विज्ञान कथाएं अपने बडी को सुनाया करते थे। हॉबी सत्र में ड्रॉइंग पेंटिंग कढ़ाई जैसी कई विधाएं ऑनलाइन सिखाई गई व बुक बैंक में बच्चों को अच्छी किताबें भेजी गई। इस अभियान में 11 से 19 वर्ष के इन ढाई हजार बच्चों को प्रेरित करने व इनका मनोबल बढ़ाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, प्रसिद्ध बल्लेबाज शिखर धवन, मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने वीडियो बनाकर इन्हें शुभकामनाएं दी। कोरोना काल में शुरू हुआ दिल्ली सेवा भारती का यह शिक्षण अभियान, अब इन बच्चों के लिए जीवन भर का साथ बन चुका है। दिसंबर में जब पहली बार यह बच्चे रूबरू मिले तो यह दृश्य राम- भरत मिलाप की तरह सभी को भावविह्ल कर गया। आरके पुरम सेवा बस्ती के नीरज का वाक्य अभी भी सेवा भारती कार्यकर्ताओं के मनो में गूंज रहा है, जिस ने कहा अब हमारा साथ एलआईसी की तरह है, जिंदगी के साथ भी व जिंदगी के बाद भी।

https://www.sewagatha.org/know_more_content1.php?id=2&page=301

वंदे भारत मातरम नर सेवा नारायण सेवा सेवा भारती गुरुग्राम Jitender Kumar Sudhir Singla मनी चतुर्वेदी शर्मा
17/01/2021

वंदे भारत मातरम नर सेवा नारायण सेवा सेवा भारती गुरुग्राम Jitender Kumar Sudhir Singla मनी चतुर्वेदी शर्मा

"सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादी हेतवे।तापत्रय विनाशाय श्रीकृष्णाय वयम् नमः"।।सभी भक्तों को कृष्णजन्माष्टमी की हार्दिक ...
12/08/2020

"सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादी हेतवे।
तापत्रय विनाशाय श्रीकृष्णाय वयम् नमः"।।
सभी भक्तों को कृष्णजन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

05/05/2020

पूज्य मां की अर्चना का एक छोटा उपकरण हूं🙏🙏🙏

25/04/2020
16/04/2020

ये मत कहो कि जग में ,कर सकता क्या अकेला
लाखों में काम करता ,है सूरमा अकेला

👉 वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः

10/04/2020

स्वामी विवेकानंदजी के इस विचार से प्रेरित है यह कहानी “स्वामी जी ने नि:स्वार्थ भाव से सेवा को सबसे बड़ा कर्म माना है। सेवा भाव का उदय होने से व्यक्ति दूसरों के दुखों को दूर करने की चेष्टा में अपने दुखों या परेशानियों को भूल जाता है और उसके तन-मन का सामथ्र्य बढ़ जाता है।” सफ़ाई कर्मचारी “ एक नहीं हज़ारों बीमारियों से लड़ता है जिससे वह अपने आप को व देश को बचाता है “ सेवा परमो धर्म”

01/04/2020

Seva Bharati (Hindi: सेवा भारती) is a non-governmental organization (NGO) working among the economically weaker sections of Indian society, including tribal and indigenous communities.[1] It also works among urban slum dwellers and resettlement colonies by introducing welfare and social service programs, such as free medical assistance, free education, and vocational training.[2] It runs about 160,000 activities throughout the year in 602 districts.

 #सेवा_भारती ( #राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ) आज इस आपदा के समय में जब हम सब कन्या पूजन तक अपने घरों में नहीं कर सकते, तो क्य...
31/03/2020

#सेवा_भारती ( #राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ)
आज इस आपदा के समय में जब हम सब कन्या पूजन तक अपने घरों में नहीं कर सकते, तो क्यों ना किसी जरूरतमंद तक राशन पहुंचा दें। सेवा भारती गुरुग्राम ने इसलिए ही #राशन #किट_बनाई है #जिसका_मूल्य_800_रुपये है। घरों की नहीं परंतु की जिम्मेदारी तो ले ही सकते हैं। #आपके_इन_800_रुपये_से_किसी_का ्ते_का_चूल्हा_जलेगा।
आपके इस दान की रसीद आपको वाटसएप कर दी जाएगी और पिक्चर भी। #आपका_दिया_हुआ_दान_80 - C #के ुक्त_Tax_Free है । आप संस्था के एकाउंट में #मनी #ट्रांसफर या कर सकते हैं। आपके द्वारा दान की गईं किट को सही हाथों में पहुंचाने के लिए "सेवा भारती" गुरुग्राम संकल्पबद्ध है।

Support us.. Seva bharti GURUGRAM
31/03/2020

Support us..
Seva bharti GURUGRAM

Address

Gurugram
122001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Seva Bharti Gurugram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category